Essay On Birds In Hindi पक्षियों का महत्व पर निबंध

पक्षियों का महत्व पर निबंध Essay On Birds In Hindi में उनके बारे में सामान्य जानकारी देने का प्रयास है।  पक्षियों को जानने की जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है। सुंदर और प्यारे पक्षी आसमान में उड़ते हुए मनोरम प्रतीत होते है। पंख फैलाकर पक्षी अपनी उड़ान भरते है। शाम के वक्त अपने घोंसले में लौटते पक्षी सुंदर छटा बिखेरते है। ची ची करती चिड़िया हो या गुटरगूँ करता कबूतर हो, हर पक्षी खास है। तो दोस्तो, पक्षी पर निबंध (Birds Essay in Hindi) पर चर्चा करते है।

Essay On Birds In Hindi

पक्षी पर निबंध Essay On Birds In Hindi –

पक्षियों पर निबंध (Essay On Birds In Hindi) में सबसे पहले पक्षी की संरचना की बात करते है। दुनिया में प्रत्येक पक्षी के दो पैर होते है। इन्हीं दो पैरों पर पक्षी जमीन पर चलता है। हर पक्षी के पंख होते है। इन्ही पँखो की सहायता से वह उड़ता है। पक्षी के एक चोंच होती है जिसकी मदद से भोजन निगलता है। पक्षी के दो आंखे होती है। पक्षियों का शरीर ढांचा बहुत हल्का होता है जिससे इन्हें उड़ने में आसानी रहती है। दुनिया का लगभग हर पक्षी उड़ता है लेकिन कुछ पक्षी जैसे पेंग्विन, कीवी, शुतुरमुर्ग उड़ नही पाते है। परंतु ये पक्षी जमीन पर तेज दौड़ने में माहिर होते है। कुछ पक्षी ऊंचे आसमान में उड़ते है जैसे बाज। लेकिन कुछ पक्षी ज्यादा ऊंचाई पर नही उड़ते है जैसे मोर।

सभी प्रकार के पक्षी अंडे देते है। चमगादड बच्चे देता है क्योंकि यह स्तनधारी प्राणी है। लेकिन यह पक्षी की तरह उड़ता है। पक्षी पूरी दुनिया में पाये जाते है। चाहे रेगिस्तान हो या फिर बर्फ़ीला प्रदेश हो, इनकी मौजूदगी हर जगह है।

रंग बिरंगे पक्षी वातावरण की आभा को सुशोभित करते है। कोई पक्षी काला है तो कोई सफेद रंग का है। पक्षी हरा, नीला, पीला, लाल, सफेद, काले रंग में होते है। कोयल का रंग काला, तोता का रंग हरा, हंस का रंग सफेद होता है। कुछ पक्षियों में रंगों का कॉम्बिनेशन होता है यानीकि रंग बिरंगे होते है।

पक्षियों का आवास और भोजन निबंध Essay On Pakshi In Hindi –

कुछ पक्षियों (Birds) को पालतू बनाकर भी रखा जाता है। इनमें तोता, कबूतर, मैना जैसे पक्षी आते है। इन पक्षियों को शौक के तौर पर पिंजरे में पाला जाता है। दुनिया में कौवा जैसा पक्षी भी होता है जिसकी आवाज बहुत कर्कश होती है। मीठी आवाज की कोयल पक्षी भी पाई जाती है।

पक्षियों का भोजन भी तरह तरह का होता है। कुछ पक्षी पूर्णत शाकाहारी होते है, तो कुछ मांसाहारी भी होते है। बाज, गिद्ध जैसे पक्षी मांसाहारी होते है जो मरे हुए जानवरो का मांस खाते है। ज्यादातर पक्षी दाना चुगते है। फल, बीज, अनाज, कीड़े मकोड़े, कीट पक्षियों का मुख्य भोजन होता है। मनुष्य के द्वारा मुर्गी जैसी पक्षियों को खाया भी जाता है। इनके अंडे भी बड़े चाव से खाते है।

पक्षियों का घोंसला भी अनोखा होता है। संसार का प्रत्येक जीव निवास के लिए घर बनाता है। पक्षी भी अपने निवास के लिए घोंसले बनाते है। इन घोंसलों में पक्षी अंडे देते है और रात बिताते है। पक्षियों के घोंसले अधिकतर पेड़ों पर होते है। इन पक्षियों में गौरेया, कौवा, बुलबुल इत्यादि आते है। कुछ पक्षी जमीन पर भी घोंसला बनाते है जैसे टिटहरी, तीतर इत्यादि। चील अपने घोंसले पहाड़ो पर बनाती है।

वैसे कुछ पक्षी Birds घोंसला बनाने की जहमत नही उठाते है और दूसरों के बंनाये घोंसले में रहते है। पक्षी घोंसला पेड़ पौधों की पत्तियों और तिनको से बनाते है। कुछ पक्षियों के घोंसले बेहतरीन कारीगरी का नमूना होते है जैसे बया पक्षी का घोंसला। कठफोड़वा पक्षी घास और तिनको से घोंसला नही बनाते है। ये वृक्ष के तने में बने कोठर बनाकर रहते है। हमारा प्यारा तोता भी तने के खोल में रहता है। कबूतर का आवास खंडहरों या इमारतों पर होता है।

पक्षियों का महत्व Importance Of Birds In Hindi –

बगुला, हंस, बत्तख जैसे पक्षी पानी पर तैरते है और मछलियों का भोजन करते है। सारस पक्षी प्रवासी पक्षी है जो मौसम के अनुसार पलायन करता है। पक्षी आसमान में उड़ते भी है, जमीन पर दौड़ते भी है और जल पर तैरते भी है। पक्षी किसी राष्ट्र की पहचान भी होते है। भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी कीवी है। कुछ पक्षी किसी खास देश में होते है। जैसे कीवी पक्षी केवल न्यूजीलैंड में ही पाया जाता है।

इंसान ने सरहदे बांटी हुई है लेकिन पक्षियों के लिए कोई सरहद नही है। पक्षी दुनिया के किसी भी देश में बिना इजाजत जा सकते है। यह पूरी दुनिया उनकी है। मनुष्य अपने लालच में पेडों को काट रहा है। पेड़ पक्षियों का आवास है। यह हमारा दायित्व है कि हम पक्षियों के आवास की रक्षा करे। कई पक्षी दुर्लभ है जो विलुप्त हो रहे है।

पक्षी Birds धरती पर जीवन के लिए जरूरी है। सोचिए अगर पक्षी दुनिया में ना हो तो दुनिया कैसी होगी। तो दोस्तो पक्षियों पर निबंध Essay On Birds In Hindi में पक्षी का महत्व, उनका आवास, उनकी संरचना इत्यादि की बात की है।

Note – दोस्तों, पक्षी पर निबंध Essay On Birds In Hindi आपको कैसा लगा। यह पोस्ट “Essay On Pakshi In Hindi” आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment