भारत के राष्ट्रपति के नाम की सूची | List Of Indian President In Hindi

भारत के राष्ट्रपति की सूची (President Of India List In Hindi) और राष्ट्रपति के नाम प्रतियोगिता परीक्षा में अक्सर पूछे जाते है। भारत के आजाद होने से लेकर अब तक के राष्ट्रपतियों के नाम इस पोस्ट “Indian President Names In Hindi And English With Detail” में दिए गए है। प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद से लेकर वर्तमान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू तक कुल 15 शख्सियत सर्वोच्च पद को सुशोभित कर चुके है। राष्ट्रपति किस वर्ष से कितनी समयावधि तक रहे, इस पर चर्चा करने का प्रयास है।

List Of Indian President Names In Hindi

भारत के राष्ट्रपति के नाम की सूची – List Of Indian President Names In Hindi [1 – 7]

1. डॉ राजेन्द्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) – आजाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। राजेन्द्र प्रसाद का कार्यकाल वर्ष 1950 से 1962 तक रहा था। आजादी के आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष 1962 में राजेंद्र प्रसाद जी को भारत रत्न दिया गया था।

2. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) – वर्ष 1962 से 1967 तक इनका कार्यकाल रहा था। इनके जन्म दिन 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। वर्ष 1954 में इन्हें भारत रत्न से नवाजा गया था।

3. डॉ जाकिर हुसैन (Dr. Zakir Husain) – जाकिर हुसैन वर्ष 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक भारत के राष्ट्रपति रहे थे। वर्ष 1963 को इनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए भारत रत्न दिया गया था।

4. वी वी गिरी (V. V. Giri) – वी वी गिरी वर्ष 1969 से 1974 तक राष्ट्रपति के पद पर रहे थे। इनको वर्ष 1975 में भारत रत्न दिया गया था।

5. फखरुद्दीन अली अहमद (Fakhruddin Ali Ahmed) – फखरुद्दीन अहमद वर्ष 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977 तक राष्ट्रपति के पद पर थे।

6. नीलम संजीव रेड्डी (Neelam Sanjeeva Reddy) – वर्ष 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक वो राष्ट्रपति के पद पर सुशोभित थे। ये आंध्रा प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भी रहे थे।

7. ज्ञानी जैल सिंह (Giani Zail Singh) – इनका कार्यकाल वर्ष 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 तक रहा था।

भारत के राष्ट्रपति के नाम (List & Names) [8 – 15]

8. रामास्वामी वेंकटरमन (Ramaswamy Venkataraman) – इनका कार्यकाल वर्ष 25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992 तक था।

9. डॉ शंकर दयाल शर्मा (Dr. Shankar Dayal Sharma) – वर्ष 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997 तक वो भारत के राष्ट्रपति थे।

10. के आर नारायणन (K. R. Narayanan) – इनका कार्यकाल 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002 तक रहा था।

11. डॉ ऐ पी जे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) – अब्दुल कलाम का राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक था। इनको भारत रत्न से भी नवाजा गया था।

12. श्रीमती प्रतिभा पाटिल (Smt. Pratibha Patil) – भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति है। इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक रहा है।

13. प्रणव मुखर्जी (Parnav Mukerji) – वर्ष 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 तक वो इस पद पर थे। वर्ष 2019 में उन्हें भारत रत्न से भी नवाजा गया था।

14. राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) – 25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 2022 तक वो इस पद पर रहे थे।

15. श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) – 25 जुलाई 2022 से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति पद पर सुशोभित है।

भारत के राष्ट्रपति के नाम की सूची President Of India List & Names Information In Hindi

  • राष्ट्रपति का पद देश का सर्वोच्च पद है।
  • राष्ट्रपति को देश का प्रथम नागरिक माना जाता है।
  • राष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य, विधान सभा के सदस्य मिलकर करते है।
  • राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत राज्यसभा के सदस्य राष्ट्रपति के चुनाव में भाग नही लेते है।
  • प्रधानमंत्री को शपथ राष्ट्रपति ही दिलाता है।
  • डॉ राजेन्द्र प्रसाद के अलावा कोई भी राष्ट्रपति एक से ज्यादा बार नही चुना गया है। नीलम संजीव रेड्डी का चयन निर्विरोध हुआ था।

भारत के राष्ट्रपति के नाम List Of Indian President In Hindi पर यह आर्टिकल Rashtrapati Ke Naam कैसा लगा। यह पोस्ट “भारत के राष्ट्रपति की सूची” (President Of India Names In Hindi) अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment