Mahadeep Ke Naam Hindi Mein | 7 महाद्वीपों के नाम

दुनिया के 7 महाद्वीपों के नाम और उनकी विशेषता पर यह लेख Mahadeep Ke Naam Hindi Mein आधारित है। विश्व में कुल 7 महाद्वीप (Continent Name) है। हर महाद्वीप की अपनी खासियत है। पृथ्वी के 70 फीसदी भाग पर पानी है बाकी का 29 फीसदी थल भाग है। पृथ्वी के थल भाग को ही महाद्वीप में विभाजित किया गया है। महाद्वीप समुद्र तल से ऊपर उठे होते है।

इस पोस्ट में महाद्वीपों के नाम साथ मुख्य देश, नदियां, क्षेत्रफल इत्यादि की बात भी करेंगे। महाद्वीपों के नाम और उनकी जानकारी बच्चों की शिक्षा के लिए बहुत उपयोगी है। तो आइए दोस्तो, 7 महाद्वीपों के नाम Mahadeep Ke Naam Hindi Mein जानने का प्रयास करते है।

Mahadeep Ke Naam Hindi Mein

7 महाद्वीपों के नाम Mahadeep Ke Naam Hindi Mein

विश्व के 7 महाद्वीप के नाम (Continent Name In Hindi)

1. एशिया महाद्वीप (Asia Continent)

2. यूरोप महाद्वीप (Europe Continent)

3. अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent)

4. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप (North America Continent)

5. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप (South America Continent)

6. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia Continent)

7. अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica Continent)

1. एशिया महाद्वीप (Asia Continent Name In Hindi)

एशिया दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है। एशिया का क्षेत्रफल 44,580,000 वर्ग किलोमीटर है। एशिया में हमारा भारत देश आता है। भारत के अलावा चीन, जापान, पाकिस्तान, सऊदी अरब, इराक, ईरान, श्रीलंका इत्यादि देश भी एशिया के अंतर्गत ही आते है।

एशिया में हिन्दू, इस्लाम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी इत्यादि धर्म के लोग रहते है। विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट एशिया में ही स्थित है। थार का मरुस्थल भी इसी महाद्वीप के अंतर्गत आता है जो की भारत के राजस्थान राज्य में स्थित है।

यह भी पढ़े –

2. यूरोप महाद्वीप (Europe Continent)

यूरोप एक विकसित महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 10,180,000 वर्ग किलोमीटर है। यूरोप विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। यूरोप की सीमा एशिया महाद्वीप से लगी हुई है। यूरोप में ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल जैसे देश आते है।

रूस भी यूरोप का हिस्सा है लेकिन उसका ज्यादातर भाग एशिया में आता है। इसलिए रूस को युरोशिया के अंर्तगत मानते है। इस महाद्वीप में ईसाई, इस्लाम धर्म के मानने वाले मुख्यतः रहते है।

3. अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent) Mahadeep Ke Naam

अफ्रीका महाद्वीप का क्षेत्रफल 30,370,000 वर्ग किलोमीटर है। अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। विश्व की सबसे लम्बी नदी नील इसी महाद्वीप में स्थित है। संसार के सुप्रसिद्ध गीजा के पिरामिड अफ्रीका में ही आते है।

अफ्रीका के प्रमुख देशों में मिस्र, अल्जीरिया, दक्षिण अफ्रीका, माली, कांगो इत्यादि आते है। विश्व के सबसे ज्यादा गरीब देश अफ्रीका महाद्वीप में ही मौजूद है। दुनिया का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा अफ्रीका महाद्वीप के अंतर्गत आता है। इस्लाम, ईसाई इस महाद्वीप के प्रमुख धर्म है।

यह भी पढ़े –

4. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप (North America Continent)

उत्तरी अमेरिका का क्षेत्रफल 24,710,000 वर्ग किलोमीटर है। उत्तरी अमेरिका के प्रमुख देश संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको इत्यादि है। ईसाई धर्म इस महाद्वीप का प्रमुख धर्म है।

उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी भाग में वेस्टइंडीज द्वीप समुह है। वेस्टइंडीज द्वीप समूह में क्यूबा, जमैका, बहामास, हैती, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो इत्यादि द्वीप आते है।

5. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप (South America Continent)

दक्षिण अमेरिका का क्षेत्रफल 17,840,000 वर्ग किलोमीटर है। दक्षिण अमेरिका में अर्जेंटीना, कोलंबिया, पेरू, ब्राजील, चिली, पैराग्वे इत्यादि देश आते है। ईसाई यहां का मुख्य धर्म है।

विश्व की सबसे चौड़ी नदी अमेज़न इसी महाद्वीप के अंतर्गत आती है। विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला एण्डीज दक्षिण अमेरिका में स्थित है।

6. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia Continent)

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का क्षेत्रफल 8,600,000 वर्ग किलोमीटर है। कंगारू नामक जानवर केवल इसी महाद्वीप में पाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया, पपाया न्यू गिनी, किरबाती द्वीपसमूह, न्यूजीलैंड इसके मुख्य देश है। ईसाई मुख्य धर्म है। ऑस्ट्रेलिया में मरुस्थल बहुत ज्यादा है।

7. अंटार्कटिका महाद्वीप (Antarctica Continent) Mahadeep Ke Naam

इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 14,000,000 वर्ग किलोमीटर है। अंटार्कटिका पूरा महाद्वीप बर्फ से ढका हुआ है जो इसे विश्व का सबसे ठंडा महाद्वीप बनाता है। अंटार्कटिका में मानव जीवन नही है लेकिन यहां पर कुछ अनुसन्धान केंद्र मौजूद है जिनमें कुछ लोगो की आबादी हर वर्ष रहती है। महाद्वीप पृथ्वी के दक्षिण ध्रुव पर स्थित है।

यह भी पढ़े –

Note – विश्व के सात महाद्वीपों के नाम 7 Mahadeep Ke Naam Hindi Mein और उनकी जानकारी इस पोस्ट में सम्माहित है। हम आशा करते है कि आपको यह पोस्ट “Continent Name In Hindi” अच्छी लगी होगी। इस पोस्ट को कृपया शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “Mahadeep Ke Naam Hindi Mein | 7 महाद्वीपों के नाम”

Leave a comment