खटमल की रोचक जानकारी | Bed Bugs In Hindi

Bed Bugs In Hindi

इस लेख Bed Bugs In Hindi में खटमल क्या है? खटमल से बचाव और छुटकारा (How To Prevent From Khatmal In Hindi) पाने के उपाय की जानकारी दी गयी है। खटमल एक तरह का कीड़ा है जो अमूमन घरों में मिल जाता है। खटमल ज्यादातर नमी वाले स्थानों पर रहते है। खटमल “परजीवी” प्राणी की श्रेणी में आता है जो दूसरे जीवो पर जीवन व्यतीत करते है। यह जीव दूसरे जीवो का खून पीकर जीवित रहते है। खटमल की जानकारी पढ़ते है।

खटमल के बारे में जानकारी – Bed Bugs Information In Hindi

1. खटमल Bed Bugs का रंग लाल या भूरा होता है। खटमल पूरी दुनिया मे पाये जाते है।

2. खटमल एक परजीवी है जो खून पीकर जिंदा रहता है। यह किसी भी गर्म खून वाले स्तनधारी का खून पीते है। यही इनका मुख्य भोजन है। ज्यादातर खटमल मनुष्य का खून पीते है।

3. खटमल अकसर मनुष्य या जीवो के आसपास ही रहते है। जिससे इन्हें खून पीने में दिक्कत ना आये। इसलिए खटमल कपड़े या बेड के पास होते है। खटमल अक्सर रात को खून चूसते है।

4. खटमल का आकार अंडे के शेप का होता है। ये वयस्क होने पर 7 मिलीमीटर तक लम्बे हो जाते है।

5. खटमल के 6 पैर होते है। इसके सर पर एंटेना जैसी संरचना होती है।

6. मादा खटमल अपने पूरे जीवन में करीब 200 से 500 तक अंडे देती है। अंडों का शेप चांवल के दाने के समान होता है।

7. खटमल के जीवनकाल में कुल 5 चरण होते है। पहले चरण में वह 7 दिन अंडे में रहकर बाहर निकलता है। वह खून पीकर बड़ा होता है। वयस्क होने तक खटमल 5 बार अपनी त्वचा को हटाता है।

8. नर खटमल का पेट मादा से बड़ा होता है। नर का पेट नुकीला भी ज्यादा होता है।

खटमल कैसे पैदा होते है? जानकारी Khatmal Kya Hai In Hindi

9. खटमल (Khatmal) नमी वाली जगह पैदा होते है। अगर घर में ज्यादा गन्दगी है तो साफ करिए क्योंकि खटमल गन्दगी में पनपते है। ये आपके घर के बेड या किचन में मिल जाते है। ये उस जगह भी रहते है, जहां अंधेरा होता है।

10. खटमल के मुंह में दो नाले होती है। खटमल एक नाल से खून चूसता है और दूसरी नाल से लार छोड़ता है।

11. अगर खटमल इंसान को काट ले तो कटने वाले स्थान पर लाल चकते हो जाते है। उस जगह खुजली भी चलती है। वैसे खटमल के काटने से कोई गम्भीर बीमारी नही होती है।

12. खटमल जब काटते है तो दर्द नही होता है क्योंकि वो काटते वक्त एक विशेष प्रकार का लार छोड़ते है। इससे काटने वाली जगह सुन्न हो जाती है।

13. खटमल बिना खून पिये 1 साल तक जीवित रह सकता है। वेसे यह बात भी रोचक है की खटमल छलांग नही मार सकता है।

14. खटमल लगभग 25 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पनपते है। अगर तापमान 55 डिग्री से ज्यादा है तो ये मर जाते है।

15. खटमल (Khatmal) खून पीने के लिए शिकार तक 40 फुट तक चले जाते है। वैसे ये बहुत आलसी परजीवी है। इनके चलने की गति बहुत कम होती है। खटमल एक मिनट में ज्यादा से ज्यादा 4 फ़ीट चल सकते है। खटमल का औसत जीवनकाल 9 से 10 महीने का होता है।

खटमल से बचाव के उपाय (Bed Bugs Control Information)

16. खटमल से बचाव और छुटकारा How To Prevent From Bed Bugs –

खटमल (Bed Bugs In Hindi) से बचाव खुद की सुरक्षा है। बिस्तर को हमेशा साफ रखें। कपड़ो से धूल मिट्टी भी हटाते रहे। खटमल से बचने के लिए घर पर गन्दगी नही होने दे। खटमल Bed Bugs को पुदीना की सुगन्ध से एलर्जी होती है। इसलिए पुदीने का उपयोग करे।

अपने बेड को भी अच्छी तरह से साफ करे क्योंकि ये कही पर भी छिपे हो सकते है। खटमल (Khatmal In Hindi) 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा के तापमान पर जीवित नही रह पाते है तो ऐसा प्रयास करे। खटमल घर की दीवारों की दरारें में रहते है तो इन दरारों को भरने का प्रयास करे। खटमल से बचने का सबसे बढ़िया उपाय साफ सफाई है।

नोट – खटमल की जानकारी Bed Bugs In Hindi पर यह आर्टिकल Information Of Khatmal In Hindi कैसा लगा? खटमल से बचाव और छुटकारा पाने के उपाय (How To Prevent & Control Bed Bugs) पर आपकी क्या राय है। यह पोस्ट “Bed Bugs Information” अच्छी लगी हो तो शेयर अवश्य करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment