हंस पक्षी के बारे में जानकारी Swan Information In Hindi

हंस पक्षी की जानकारी Swan Information In Hindi

यह पोस्ट Swan Information In Hindi हंस पक्षी के बारे में जानकारी “Hans Bird Information In Hindi” पर है। हंस पानी पर तैरने वाला एक पक्षी है। हंस जितना खूबसूरत है, उतना ही रोचक पक्षी है। हंस की जानकारी (Swan Bird In Hindi) और हंस का महत्व पर यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी है। भारतीय संस्कृति में हंस का काफी महत्व है। तो आइए दोस्तो हंस के बारे में जानने का प्रयास करते है।

Swan Information In Hindi

हंस के बारे में जानकारी Hans Bird Information In Hindi –

1. हंस (Swan Bird) पानी मे तैरते हुए अक्सर दिख जाते है। हंस अपना ज्यादातर समय पानी में बिताते है। यह उन चुनिंदा पक्षियों में आते है जो पानी पर तैरते है। इस पक्षी को जलचर पक्षी भी कहते है।

2. इसकी मुख्य रूप से 7 प्रजाति है। हंस मुख्यतः एशिया, यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में पाये जाते है। भारत में भी हंस मिलते है। अफ्रीका महाद्वीप में हंस नही पाया जाता है।

3. हंस का स्वभाव शांत होता है। यह शांति से पानी पर तैरता रहता है। हंस शर्मीला भी होता है।

4. हंस पक्षी का रंग काला और सफेद होता है। सफेद रंग के हंस आमतौर पर भारत में ही मिल जाते है। काले रंग के दुर्लभ होते है जो ऑस्ट्रेलिया में अमूमन मिलते है। अमेरिका में काले रंग की गर्दन के हंस मिलते है।

5. हंस Swan का मुख्य भोजन जलीय पौधों से प्राप्त होता है। यह पक्षी फलों के बीज, घास, कीड़े, छोटी मछलियां इत्यादि खाता है।

6. हंस की गर्दन बगुले की तरह लम्बी और सुराहीदार होती है।

7. हंस पक्षी के शरीर का वजन करीब 10 से 12 किलोग्राम तक होता है। मादा का वजन नर से कम होता है। इनकी लम्बाई करीब डेढ़ मीटर होती है।

8. हंस पक्षी का मुंह छोटा होता है जिसमें दांत नही होते। यह वैसे तो मनुष्य को नुकसान नही पहुँचाता है लेकिन इसके अंडों को नुकसान करने पर काट सकता है।

Swan Bird In Hindi हंस पक्षी के बारे में –

9. हंस (Swan Bird) के पैर की बनावट कुछ इस तरह की होती है कि ये आसानी से पानी पर तैर लेते है। पैर छोटे झिल्ली युक्त होते है।

10. हंस की एक बड़ी ही रोचक बात होती है कि यह पक्षी तैरते हुए ही सो जाता है। इससे हंस को कोई दिक्कत नही होती है।

11. हंस पक्षी की चोंच का रंग उसकी प्रजाति के अनुसार अलग अलग होती है। चोंच काली, पीली, लाल रंगों में होती है।

12. इस पक्षी के करीब 25 हजार पंख होते है। उड़ते वक्त पंख 6 से 8 फ़ीट तक हो जाते है।

13. इस पक्षी के उड़ने की रफ्तार 95 किलोमीटर प्रति घण्टा होती है। वैसे यह ज्यादा देर तक उड़ नही पाता है।

14. नर हंस को केवल हंस कहते है जबकि मादा हंस को हंसिनी कहते है।

15. हंस जोड़े में रहने वाला पक्षी है। मादा के साथ एक बार बनाया जोड़ा हमेशा रहता है। इसलिए इसको प्रेम का प्रतीक भी कहते है। हंस मरते दम तक साथ रहते है।

16. नर और मादा हंस एक दूसरे की चोंच को टच करते है। इससे दिल के आकार की आकृति बनती है।

17. हंस का निवास स्थान पानी के आसपास होता है। यह तालाबों, नदियों, सरोवर, झीलों में पाये जाते है।

हंस पक्षी के बारे में जानकारी Swan Information In Hindi –

18. मादा हंस अंडे घोंसले में देती है। यह एक बार में करीब 4 से 8 अंडे देती है। इनका घोंसला तालाबों के किनारे पर झाड़ियों में होता है।

19. मादा ही अंडों को सेहने का कार्य करती है। वह अंडों पर तब तक बैठती है, जब तक अंडों से बच्चे बाहर नही आ जाते है। करीब 40 दिन तक सेहने के बाद बच्चे निकलते है। मादा और बच्चे के लिए भोजन का इंतज़ाम नर हंस करता है। बच्चे करीब 6 माह तक मादा के पास ही रहते है।

20. हंस पर साहित्य में कई कविताऐ लिखी गयी है। कई हिंदी फिल्मी गीतों में हंस का जिक्र आता है। हंस को प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है।

21. हंस को हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक देवी सरस्वती का वाहन माना गया है।

22. हंस एक दुर्लभ पक्षी है। इसका बहुतायत से शिकार किया जाता है। भेड़िया, लोमड़ी जैसे जानवर हंस का शिकार करते है। ये जानवर इनके अंडे भी खाते है।

23. हंस Swan का औसत जीवनकाल 10 से 15 वर्ष तक होता है। वैसे अनुकूल वातावरण में यह पक्षी 30 साल भी जीवित रह सकता है।

यह भी पढ़िए – 

Note – हंस पक्षी के बारे में जानकारी Swan Information In Hindi पर यह पोस्ट कैसी लगी। हंस की जानकारी “Hans Bird Information In Hindi” पर पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे। इस पोस्ट Swan Bird In Hindi के बारे में आपके विचारो को कमेंट बॉक्स में बताये।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

5 thoughts on “हंस पक्षी के बारे में जानकारी Swan Information In Hindi”

Leave a comment