टेनिस खेल की जानकारी Information About Tennis In Hindi
दोस्तों टेनिस खेल की जानकारी Information About Tennis In Hindi, नियम (Tennis Rules Hindi) और इतिहास (Tennis History Hindi) को जानने का प्रयास इस पोस्ट में है। टेनिस विश्व का प्रसिद्ध खेल है। भारत में यह खेल क्रिकेट जितना तो लोकप्रिय नही है लेकिन टेनिस ने भारत के शहरी क्षेत्रों में अपनी पहचान बनायी है। भारत में टेनिस का नाम सानिया मिर्ज़ा और लिएंडर पेस से शुरू होता है।
टेनिस खेल का इतिहास Tennis History –
लॉन टेनिस का इतिहास (Tennis History In Hindi) रोचक और महत्वपूर्ण है। इस खेल की शुरुआत फ्रांस में मानी जाती है। उस समय टेनिस का अलग रुप था। हाथ की हथेली से बॉल को मारकर टेनिस खेलते थे। इसके बाद हथेली की जगह रैकेट का प्रयोग किया जाने लगा। धीरे धीरे टेनिस बाकी यूरोपीय देशों में लोकप्रिय होने लगा। पहले टेनिस को इंडोर खेला जाता था लेकिन अब बाहर खुले मैदान में इसे खेलते है।
इंडोर में खेले जाने वाले टेनिस को टेबल टेनिस कहते है। बाहर खुले मैदान में “लॉन टेनिस” खेला जाता है। यहां पर लोन टेनिस की बात हो रही है। वर्ष 1 मार्च 1913 में टेनिस के लिए नियम बनाये गए और “अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन” की स्थापना की गई थी।
टेनिस के मुख्य नियम Rules Of Tennis Hindi –
1. टेनिस का खेल दो खिलाड़ियों के मध्य मुख्य रूप से खेला जाता है। इस प्रकार के खेल को एकल स्पर्धा कहते है। टेनिस में डबल्स भी खेलते है। इसमें 2 – 2 खिलाड़ी भाग लेते है। टेनिस में महिलाओं की भी स्पर्धा होती है। टेनिस में मिश्रित युगल की प्रतियोगिता भी होती है। मिश्रित युगल में पुरुष और महिला खिलाड़ी दोनों साथ में खेलते है।
2. टेनिस खेलने के लिए रैकेट और बॉल की आवश्यकता होती है। इसमें टेनिस रैकेट नायलॉन के तारों से बना मजबूत होता है। बॉल रबर की बनी खोखली हल्की होती है। टेनिस एक आयताकार कोर्ट में खेला जाता है। यह कोर्ट बिल्कुल एक बैडमिंटन कोर्ट की तरह है।
3. टेनिस के मैदान में बीचोबीच एक नेट रूपी जाली लगी होती है जिसकी ऊंचाई 3 फ़ीट 6 इंच होती है। खिलाड़ी का काम बॉल को जाली के दूसरी तरफ भेजना होता है। टेनिस कोर्ट 78 फ़ीट लम्बाई में और 27 फ़ीट चौड़ाई में होता है। यह कोर्ट की चौड़ाई एकल स्पर्धा में होती हैं। डबल में कोर्ट की चौड़ाई 36 फीट होती है।
4. टॉस जितने के बाद खिलाड़ी सर्विस या पाले में से एक चुनता है। अगर खिलाड़ी ने सर्विस चुनी है तो पाला चुनने का अधिकार विरोधी को होता है। गेंद को दूसरे खिलाड़ी के पाले में भेजना सर्विस कहलाती है। पाला खिलाड़ियों के कोर्ट की साइड होती है।
5. टेनिस मैच में कुल 5 सेट होते है। पहला सेट जितने के लिए कम से कम 4 अंक चाहिये। खिलाड़ी गेंद को दूसरे के पाले में सर्विस करता है। विरोधी खिलाड़ी अगर गेंद रिटर्न नही कर पाता है, तो सर्विस करने वाले को 1 अंक मिलता है। इसी तरह 4 अंक लेने होते है।
टेनिस के मुख्य टूर्नामेंट Tennis Tournament –
लॉन टेनिस की मुख्यतः चार प्रतियोगिता होती है। इन प्रतिस्पर्धा को “ग्रैंडस्लैम” कहते है। ये प्रतियोगिताएं हर वर्ष आयोजित होती है।
- ऑस्ट्रेलियन ओपन – इस प्रतियोगिता को जनवरी माह में हर वर्ष ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाता है।
- फ्रेंच ओपन – गर्मियों में मई माह में फ्रेंच ओपन आयोजित की जाती है। यह टूर्नामेंट फ्रांस देश में खेला जाता है। फ्रेंच ओपन मिट्टी के मैदान पर खेला जाता है।
- विम्बलडन ओपन – यह टूर्नामेंट हर वर्ष लन्दन में आयोजित किया जाता है। इसे घास के मैदान पर खेलते है। सबसे पहले इसी टूर्नामेंट की शुरुआत वर्ष 1877 में हुई थी।
- यूएस ओपन – यूएस ओपन अमेरिका में प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है।
इन चार मुख्य प्रतियोगिता के अलावा भी कई टूर्नामेंट पूरी दुनिया में आयोजित होते है। ओलंपिक गेम्स में भी टेनिस खेल सम्मिलित है। इन चार प्रोफेशनल टूर्नामेंट के अलावा देशों के बीच डेविस कप जैसी प्रतियोगिता भी होती है।
टेनिस की अन्य जानकारी Tennis Information In Hindi –
टेनिस में कई महान खिलाड़ी हुए है। जितने पुरुष खिलाड़ी फेमस है, उतनी ही महिला खिलाड़ी भी फेमस है। पुरूष खिलाड़ियों में वर्तमान में रोजर फेडरर, नडाल, जोकोविच प्रमुख है। महिलाओं में सेरेना विलियम्स, वीनस विलियम्स, मारिया शारापोवा प्रमुख है। पूर्व महान पुरुष टेनिस खिलाड़ियों में आंद्रे आगासी, जॉन मैकनरो, पीट संप्रास प्रमुख है। पूर्व महिला टेनिस खिलाड़ियों में मार्टिना हिंगिस का नाम सबसे ऊपर आता है।
भारत भी टेनिस में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुआ है। भारत की सानिया मिर्ज़ा, लिएंडर पेस, महेश भूपति जैसे खिलाड़ियों ने इस खेल में भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत देश की टेनिस में सबसे बड़ी उपलब्धि ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल रहा है। 1996 के अटलांटा ओलंपिक में लिएंडर पेस ने ब्रॉन्ज जीता था। टेनिस का भारत देश मे कम क्रेज है। इस खेल का भारत में सीमित दर्शक वर्ग है। यूरोपीय देशों में टेनिस काफी पॉपुलर है।
अन्य खेलों के बारे में जानकारी –
- क्रिकेट का इतिहास और जानकारी
- हॉकी का इतिहास और जानकारी
- बैडमिंटन का इतिहास और जानकारी
- कबड्डी का इतिहास और जानकारी
Note – टेनिस की जानकारी Information About Tennis In Hindi, टेनिस का इतिहास (Tennis History In Hindi) और टेनिस के नियम (Tennis Rules In Hindi) पर यह आर्टिकल कैसा लगा। यह पोस्ट “Tennis Information In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।
About of tennis is nice
thanks