लाल किला का इतिहास, कहानी | History Of Red Fort In Hindi

इस लेख Information & History Of Red Fort In Hindi में भारत की ऐतिहासिक धरोहर लाल किला का इतिहास (Lal Kila History In Hindi) और लाल किला की कहानी दी गयी है। भारत की राजधानी दिल्ली में मौजूद लाल किला का इतिहास रोचकता से भरा हुआ है। लाल किले से ही मुग़ल साम्राज्य का शासन चलता था।

दिल्ली घूमने आने वाले पर्यटक एक बार लाल किला जरूर देखते है। लाल किला का इतिहास (History) और कहानी में “Lal Qila” की चर्चा करेंगे।

Information & History Of Red Fort In Hindi

लाल किला का इतिहास – Red Fort History In Hindi

लाल किला (Red Fort) का निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहां ने वर्ष 1648 में करवाया था। शाहजहाँ का शासन भारत का स्वर्णिम काल माना जाता है। शाहजहाँ ही मुग़ल साम्राज्य की राजधानी को आगरा से दिल्ली लाया था। शाहजहाँ ने किले को लाल पत्थर से बनवाया था। लाल किला के निर्माण का कार्य उस्ताद अहमद लाहौरी ने किया था।

करीब 10 साल की मेहनत के बाद लाल किला का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। वर्ष 1638 से 1648 तक इस किले का निर्माण किया गया था। उस्ताद अहमद लाहौरी ने इस किले को अष्टकोणीय आकार में बनाया था। लाल किला बनकर तैयार होने के बाद इसे “किला ऐ मुबारक” कहा गया। ब्रिटिश शासन के आने के बाद इसे “लाल किला” कहा गया।

मुग़लो के बाद लाल किला मराठाओ के अधीन भी रहा। वर्ष 1803 में अंग्रेजो ने मराठा सेना को हराकर लाल किले पर कब्जा किया था। इसके बाद लाल किला अंग्रेजो के शासन का मुख्य केंद्र हुआ। वर्ष 1857 की क्रांति में अंतिम मुग़ल बादशाह बहादुर शाह जफर ने लाल किला को अंग्रेजो से मुक्त किया था। जफर ज्यादा वक्त तक लाल किला को अधीन ना रख पाए और अंग्रेजो ने उन्हें हराकर पुनः अधिकार कर लिया।

लाल किला को बाहरी आक्रमणकारियों ने समय समय पर लुटा भी था। 1747 में नादिर शाह लाल किले की कई बेशकीमती चीजों को लूटकर चला गया। अंग्रेजो ने भी लाल किला को काफी क्षति पहुंचाई थी।

ऐतिहासिक लाल किला की कहानी (Story Of Lal Kila)

लाल किला (Red Fort) पर सबसे पहला शासन शाहजहाँ का था। इसके बाद औरंगजेब ने शासन किया। औरंजेब के बाद जहंदर शाह का शासन हुआ लेकिन फर्कुशियर ने उसे मारकर लाल किला अधीन किया। इसके बाद मुहम्मद शाह शासक बना लेकिन फ़ारसी आक्रमणकारी नादिर शाह ने दिल्ली पर अधिकार कर लिया। इसी ने अंग्रेजो के बाद सबसे ज्यादा लूट मचाई थी।

आखिर में बहादुर शाह जफर को हराकर अंग्रेजो ने लाल किला को अधीन किया था। वैसे लाल किले पर करीब 20 वर्षों तक मराठा का शासन भी रहा था। अंग्रेजो ने मराठाओ को हराकर लाल किले पर कब्जा किया था। बाद में कुछ समय के लिए बहादुर शाह जफर ने अंग्रेजो को हराकर लाल किले पर राज किया।

लाल किला की जानकारी – Information About Red Fort In Hindi

1. लाल किला (Red Fort) भारत देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है। यह एक भव्य और विशाल महल है। लाल किला 250 एकड़ में फैला हुआ विशाल किला है।

2. लाल किला में इस्लामी और फ़ारसी शिल्पकला की झलक मिलती है। लाल किला के पास सलीमगढ़ किला भी बना हुआ है जिसका इस्तेमाल मुग़ल साम्राज्य में कैद खाने के रुप में किया जाता था।

3. लाल किला में एक सुंदर बगीचा भी है। इस बगीचे की खूबसूरती देखते ही बनती है। तरह तरह के फूल इसकी शोभा बढ़ा रहे है।

4. लाल किले का मुख्य प्रवेश द्वार लाहौर गेट कहलाता है। लाहौर गेट पर ही हर वर्ष तिरंगा फहराया जाता है। इसके अलावा भी दिल्ली गेट नामक प्रवेश द्वार है। लाल किले में प्रवेश के लिए एक छोटा द्वार और है जिसे पानी गेट कहते है।

5. किले की दीवारें मजबूत और ऊँची है। लाल किला की दीवार 110 फुट के करीब है। इन दीवारों को औरंगजेब के द्वारा बनाया गया था। यह किला यमुना नदी के किनारे पर मौजूद है। इन दीवारों के अंदर मीना बाजार भी है।

6. इस किले में कई महल बने हुए है। लाल किले में शीशमहल भी मौजूद है। किले में शाहजहाँ का निवास स्थान भी है।

7. लाल किला (Red Fort) में दिवाने आम और दिवाने खास भी है। दीवाने आम में बादशाह दरबार चलाते थे। जनता से सबंधित फैसलों का निबटारा दीवाने आम में ही हुआ करता था। दीवाने खास बादशाह का निजी कक्ष था।

8. लाल किला में नक्कर खाना भी है जिसमे मुग़ल साम्राज्य के दौर में संगीत सभाएं हुआ करती थी।

9. इस किले में मुमताज महल भी बना हुआ है जहां पर बादशाह की रानियों का निवास हुआ करता था। इस महल में “नहर ऐ बहिश्त” भी है जो यमुना से जुड़ी हुई है।

10. बादशाह औरंगजेब ने लाल किला के अंदर मोती मज्जिद का भी निर्माण करवाया था। यह मस्जिद मोतियों से बनी हुई थी। वैसे अंग्रेजो ने बेशकीमती हीरे मोतियों को लूटकर ब्रिटेन भेज दिया था।

11. लाल किला के महलों और मस्जिदों में बेशकीमती फर्नीचर लगा हुआ था जिसको अंग्रेजो ने तहस नहस कर दिया। ब्रिटिश लाल किला से ही कोहिनूर को लूटकर ले गए थे।

12. लाल किला (Lal Qila) में एक संग्रहालय भी मौजूद है जिसमें मुग़ल काल की कई चीजों को सहेजकर रखा गया है।

13. लाल किले के सामने छावनी बाजार भी है। लाल किला के अंदर एक रंगमहल भी है जिसमें राजा की रानियां और दासियों का निवास होता था।

14. लाल किले में मयूर सिंहासन भी था जिस पर मुग़ल बादशाह बैठा करते थे। नादिरशाह मयूर सिंहासन को भी लूटकर ले गया था।

15. इस किले में बहादुर शाह जफर के द्वारा बनवाया गया हीरा महल भी है। किले में शाही हमाम भी बने हुए है जिसमे शाही लोग नहाया करते थे।

16. लाल किला (Lal Qila) पर हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा फहराया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री लाल किला से देशवासियों को सम्बोधित भी करते है।

17. लाल किला यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में आता है।

18. लाल किला भारत की शान है। लाल किला देखने के लिए हर वर्ष लाखों टूरिस्ट दिल्ली आते है। यह किला सप्ताह में केवल सोमवार को ही बंद रहता है।

Frequently Asked Question About Red Fort:-

Q.1 लाल किला किसने बनाया था?

Ans. शाहजहां के आदेश पर उस्ताद अहमद लाहौरी ने बनाया था।

Q.2 लाल किला कब बना था?

Ans. 13 मई, 1638 में शुरुआत और वर्ष 1648 में किला बनकर तैयार हुआ (10 वर्ष)

Q.3 लाल किला कहां स्थित है?

Ans. चांदिनी चौक, पुरानी दिल्ली

लाल किला (Red Fort) ने कई बादशाहों का शासन देखा है। यह भारत के इतिहास का गवाह रहा है। इसने मुग़लों की शानोशौकत देखी है तो अंग्रेजो के जुल्म भी देखे है।

लाल किला के बारे में जानकारी (Information About Red Fort In Hindi) व लाल किला का इतिहास (Red Fort History In Hindi) पर यह आर्टिकल “लाल किला की कहानी” आपको कैसा लगा? यह पोस्ट “Lal Kila In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment