खाद्य पदार्थ के नाम | Food Name In Hindi – English

Food Name In Hindi And English

इस पोस्ट Food Name In Hindi And English में भोजन (खाद्य) के नाम पर बात करेंगे। भारत में भोजन के रूप में कई खाद्य पदार्थ बनाये जाते है। कई प्रकार के खाद्य पदार्थ बाजार में मिलते है। भोजन करने से शरीर को जरुरी ऊर्जा मिलती है। तो आइए दोस्तो, कुछ प्रसिद्ध खाद्य पदार्थों के नाम (List Of Food Items Name In Hindi) जानने का प्रयास करते हैं।

खाद्य पदार्थों के नाम – Food Name In Hindi And English [1-7]

1. चावल (Rice) – चावल कार्बोहाइड्रेट का उच्च सोर्स है। पूरे भारत मे चांवल भोजन के रूप में बनाये जाते है।

2. आटा (Flour) – गेंहू, बाजरा, मक्का, जौ इत्यादि को चक्की में पीसकर आटा बनाते है। गेंहू को ज्यादा बारीक पीसने पर मैदा बनती है और कम बारीक पीसने पर सूजी बनती है।

3. गेंहू (Wheat) – गेंहू के आटे की रोटी (Bread) बनाई जाती है। खासकर उत्तर भारत में गेंहू की रोटी बनाते है।

4. जौ (Barley) – जौ गेंहू का ही एक रूप है। इसके आटे से भी रोटी बनाई जाती है।

5. बाजरा (Pearl Millet) – बाजरा की खेती उत्तर भारत में ज्यादा की जाती है। इसके आटे की भी रोटी बनाई जाती है।

6. मक्का (Corn) – मक्का के आटे का उपयोग रोटी बनाने में करते है। यह भी ऊर्जा और प्रोटीन का उच्च स्रोत है।

7. दाल (Dal) – दाल प्रोटीन का रिच सोर्स है। यह बाजार में कई प्रकार की मिलती है। प्रमुख दाल –

  • अरहर की दाल (Pigeon Pea)
  • चने की दाल (Gram)
  • मूंग की दाल (Kidney Bean)
  • उड़द की दाल (Black Gram)
  • मसूर की दाल (Lentil)

Indian Food List (भोजन के नाम) [8-17]

8. दूध (Milk) – दूध प्रोटीन का उच्च सोर्स है। दूध से भारत में चाय कॉफी बनाई जाती है। दूध को सीधा भी पिया जाता है। इससे कई प्रकार की मिठाईयां भी बनाते है।

9. शक्कर या चीनी (Sugar) – भोजन में मिठास करने के लिए शक्कर का उपयोग करते है। दूध, मिठाई या चाय में चीनी डालकर मिठास लाते है।

10. गुड़ (Jaggery) – गुड़ का उपयोग भी मिठास में किया जाता है। सर्दियों में गुड़ खाना सेहत के लिए अच्छा है।

11. चाय (Tea) – चाय एक पेय प्रदार्थ है। इनमें ग्रीन टी, ब्लैक टी इत्यादि आती है।

12. नमक (Salt) – यह सबसे ज्यादा जरूरी खाद्य पदार्थ है। सब्जी या आटे में नमक ना हो तो खाने पर फीकापन लगता है। नमक आयोडीन का स्रोत है।

13. अचार (Pickle) – अचार निम्बू, केर, केरी इत्यादि का बनाया जाता है। यह स्वाद में खट्टा होता है।

14. घी (Ghee) – घी से कई प्रकार के हलवा बनाये जाते है। घी दूध से निकलता है। चपाती पर भी घी लगाया जाता है।

15. मक्खन (Butter) – यह भी दूध से ही निकलता है। मक्खन भी घी का ही एक प्रकार है।

16. पनीर (Cheese) – पनीर भी दूध से निकाला जाता है। इसकी सब्जी बनाई जाती है।

17. शहद (Honey) – यह स्वाद में मीठा खाद्य होता है। कई प्रकार की मिठाई में इसका उपयोग करते है।

Food Items Name List In Hindi – English [18-24]

18. तेल (Oil) – सब्जी बनाने के लिए तेल का उपयोग खाद्य के रूप में करते है। तेल कई प्रकार के होते है। मुख्य प्रकार –

  • मूंगफली का तेल (Peanut Oil)
  • सरसों का तेल (Mustard Oil)
  • सूरजमुखी तेल (Sunflower Oil)
  • तिल का तेल (Sesame Oil)
  • सोयाबीन तेल (Soybean Oil)
  • अरंडी का तेल (Castor Oil)
  • नारियल का तेल (Coconut Oil)
  • जैतून का तेल (Olive Oil)

19. अंडा (Egg) – अंडा मांसाहारी खाद्य में प्रमुख है। अंडे की सब्जी, आमलेट इत्यादि बनाते है। अंडों को उबाल के भी खाया जाता है। यह प्रोटीन का उच्च स्रोत है।

20. मांस (Meat) – इस मांसाहारी खाद्य का भोजन बहुतायत से बनाया जाता है।

21. दही (Curd) – दही दूध से बनाया जाता है। दही एक भोज्य पदार्थ है जिसका रायता बनाने में भी उपयोग होता है।

22. फल (Fruit) – फल में मुख्यतः आम, केला, अंगूर, अनार, अमरूद इत्यादि आते है।

23. सब्जियां (Vegetables) – सब्जियों में मुख्यतः पालक, आलू, फली, मटर, कद्दू इत्यादि आते है।

24. पानी या जल (Water) – जल जीवन के किये अनिवार्य खाद्य है। बिन पानी कुछ भी नही है।

खाद्य पदार्थ के नाम List Of Food Name In Hindi – English पर यह पोस्ट Khadya Padarth Ke Naam Hindi Mein आपको कैसी लगी? यह पोस्ट “Food Items Name In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment