बगुला पक्षी की जानकारी Heron Bird In Hindi

बगुला Heron Bird In Hindi एक रोचक पक्षी है। यह पानी में पाया जाने वाला पक्षी है। बगुला की जानकारी “Bagula Bird In Hindi” व बगुला के जीवन के बारे में बात करने का प्रयास है।

Heron Bird In Hindi

बगुला पक्षी के बारे में जानकारी Heron Bird In Hindi

1. बगुला (Heron Bird) संसारभर में पाया जाता है। एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप महाद्वीप पर यह पक्षी मिल जाता है। भारत में भी इस पक्षी की मौजूदगी है।

2. बगुला की पूरी दुनिया में करीब 64 से ज्यादा प्रजातियां मिलती है। ये सारी प्रजातियां रंग और आकार में भिन्न होती है।

3. बगुला बहुत ही चालाक पक्षी है। यह बड़ी ही चालाकी से पानी में मछलियों का शिकार करता है। यह पानी में बिना हिले डुले सीधा खड़ा रहता है। इसकी रेंज में शिकार आने पर यह झपट्टा मारकर उसको निगल जाता है।

4. यह पक्षी उड़ने में भी माहिर है। यह आकाश में 48 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार उड़ता है।

5. बगुला (Heron Bird) का रंग सफेद, भूरा, नीला, काला होता है। बगुला की आंखे बहुत तेज होती है। यह रात को भी शिकार कर लेता है।

6. इस पक्षी का आकार 140 सेंटीमीटर के करीब होता है। कुछ प्रजाति इससे आकार में छोटी भी होती है। इनका वजन 3 किलोग्राम तक होता है। इससे कम वजन की प्रजाति भी मिलती है।

7. बगुला की टांगे लम्बी और पतली होती है। इसकी चोंच भी लम्बी है। बगुला की गर्दन भी लम्बी और मुड़ी हुई होती है। इसकी गर्दन S की आकृति में होती है।

8. बगुला के पंख आकार में करीब 6 फ़ीट तक होते है। यह उनके शरीर से भी ज्यादा है। कुछ प्रजाति के बगुले के पंख इससे छोटे भी होते है।

9. बगुला का निवास स्थान तालाबों के आसपास होता है। यह दलदली या कम पानी वाले इलाकों में ज्यादातर रहते है। ये झुंड में रहना पसंद करते है।

Bagula Bird In Hindi बगुला बर्ड –

10. इन पक्षियों का घोंसला पेडों की पत्तियों, टहनियों से बना होता है। बगुला अपना घोंसला वृक्षों या ऊंची चट्टानों पर बनाते है। ऐसा वो शिकारियों से बचने के लिए करते है।

11. मादा बगुला पक्षी अंडे देती है। यह एक बार में करीब 4 से 5 अंडे देती है। करीब 1 महीने तक सेहने के बाद बच्चे निकलते है।

12. बगुला (Heron Bird) का भोजन मुख्यतः मछली है। यह एक माहिर शिकारी है जो मछलियों का आसानी से शिकार कर लेता है। मछली के अलावा मेंढक, इन्सेक्ट भी खाता है।

13. शिकारी भी शिकार होता है। लोमड़ी, रैकून जैसे जानवर बगुला का शिकार करते है। उनके अंडे भी चुराकर खा जाते है।

14. बगुला छोटे आकार की मछलियों को ही अपना शिकार बनाता है क्योंकि बड़े आकार की मछली उसकी गर्दन में फंस सकती है।

15. बगुला का औसत जीवनकाल 15 से 20 साल होता है।

यह भी पढ़े –

Note – बगुला पक्षी Heron Bird In Hindi की जानकारी Heron Information In Hindi पर पोस्ट कैसी लगी। यह पोस्ट “Bagula Bird In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment