Animals And Their Homes In Hindi जानवरों के घर

जानवरों के घर के बारे में इस पोस्ट Animals And Their Homes In Hindi में बात करेंगे। दुनिया में कई तरह के जानवर है जिनका आवास उनकी प्रकृति के मुताबिक होता है। कोई जानवर जंगलो में आवास बनाता है, तो कोई पालतू बनकर रहता है। कुछ जानवर बिल बनाकर रहते है। जानवरों के आवास के बारे में चर्चा इस पोस्ट Homes Of Animals In Hindi में है।

animals and their homes in hindi

जानवरों के घर Animals And Their Homes In Hindi

1. घोड़ा (Horse) – घोड़ा एक पालतू जानवर है जिसका आवास “अस्तबल (Stable)” है। यह अस्तबल इंसानों के द्वारा बनाया जाता है। घोड़े का अस्तबल बनाने में योगदान नही है।

2. चूहा (Rat) – चूहा “बिल (Hole)” बनाकर रहता है। यह घरों में या आसपास अपना बिल बनाता है।

3. मुर्गी (Hen) – मुर्गी के आवास का नाम “दड़बा (Pen)” है। यह भी इंसानों के द्वारा बनाया जाता है।

4. लोमड़ी (Fox) – लोमड़ी का आवास “मांद (Den)” होता है।

5. शेर (Lion) – शेर “गुफा (Den)” में रहता है। इसका आवास गुफा जंगलों में होती है। शेर की तरह ही चीता, टाइगर भी गुफा में रहते है।

6. गाय (Cow) – “गौशाला (Cow Shed)” गाय का आवास होती है। यह इंसानों के द्वारा बनाई जाती है।

7. भैंस (Buffalo) – भैंस भी इंसान के बंनाये “बाड़े (Cattle Shed)” या गौशाला में रहती है।

8. भेड़ (Sheep) – भेड़ के निवास का नाम “दड़बा (Pen)” है। यह एक तरह का बाड़ा होता है।

9. बकरी (Goat) – बकरी का आवास भी “दड़बा (Pen)” है।

10. मकड़ी (Spider) – मकड़ी “जाला (Web)” बनाकर रहती है।

11. सांप (Snake) – यह जानवर “बिल (Hole)” बनाकर रहता है।

12. चींटी (Ant) – चींटी के आवास का नाम “वल्मीक (Anthill)” है।

13. खरगोश (Rabbit) – खरगोश का निवास स्थान “मांद (Burrow)” होती है। यह एक छोटी मांद है जो खरगोश खोदकर बनाता है।

14. कुत्ता (Dog) – कुत्ता एक पालतू जानवर है। इसका निवास स्थान “कुत्ता घर (Kennel)” कहलाता है।

15. बिल्ली (Cat) – पालतू बिल्लियों को “पिंजरे (Cage)” में रखा जाता है। वैसे आवारा बिल्लियां कही पर भी रह लेती है।

16. हांथी (Elephant) – हांथी जानवर का आवास “जंगल (Forest)” है। पालतू बंनाये हाथी महावत के पास बाड़े में रहते है।

Homes Of Animals In Hindi जानवरों के घर की जानकारी –

17. हिरण (Deer) – यह प्राणी “घास के मैदान (Grassland)” में रहते है।

18. भालू (Bear) – भालुओं का दो जगह पर निवास होता है। कुछ भालू “जंगलो (Forest)” में और कुछ ध्रुवीय भालू “बर्फीले पहाड़ (Polar Area)” पर रहते है।

19. बन्दर (Monkey) – बन्दर “पेडों (Trees)” पर निवास करते है।

20. पक्षी (Birds) – दुनियाभर के पक्षी “घोंसला (Nest)” बनाकर रहते है।

21. मछली (Fish) – मछली का निवास स्थान “पानी (Water)” है। मछलियां नदियों, तालाबों और समुद्र में पाई जाती है।

22. मगरमच्छ (Crocodile) – इस जानवर का निवास भी “पानी (Water)” है। यह जानवर भी समुद्र और नदियों में मिलता है।

23. कॉकरोच (Cockroach) – कॉकरोच “घरों (Home)” में निवास करते है।

24. मधुमक्खी (Honey Bee) – मधुमक्खी का “छाता (Hives)” होता है। यही इनका निवास है।

25. गिलहरी (Squirrel) – यह जानवर “पेडों में बने होल (Tree Hollows)” में निवास करते है। ये होल कोटर कहलाते है। उल्लू भी कोटर में निवास करता है।

लगभग सारे जानवर चिड़ियाघर में भी पाये जाते है। “चिड़ियाघर (Zoo)” भी इनका निवास स्थान होता है। कुछ पक्षी पहाड़ो पर भी अपना घोंसला बनाते है जैसे चील।

Note – यह पोस्ट Animals And Their Homes In Hindi जानवरों के घर आपको कैसी लगी। यह आर्टिकल Homes Of Animals In Hindi अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

बच्चों के सिखने के लिए बेस्ट हिंदी बुक – My First Hindi Animal And Insects

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment