Peach Fruit In Hindi | आडू फल के फायदे क्या है? जानकारी

Benefits Of Peach Fruit In Hindi

इस लेख Benefits Of Peach Fruit In Hindi में आडू फल क्या है? की जानकारी और “Aadu Khane Ke Fayde In Hindi” और नुकसान संक्षिप्त में समझाए गए है। आडू फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस फल में कई पोषक तत्व होते है जो विभिन्न प्रकार के रोगों में लाभकारी होते है। आडू फल (Aadu Fruit) विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन का बड़ा स्रोत है। तो आइये दोस्तो, आडू फल की बात करते है।

आडू फल की जानकारी – Peach Fruit In Hindi

स्वास्थ्यवर्धक आडू फल को अंग्रेजी में Peach Fruit भी कहते है। मूलतः आडू फल चीन में पैदा होता था लेकिन अब दुनिया के कई हिस्सों में इसकी खेती की जाती है। भारत में आडू की खेती ठंडे इलाको जैसे कश्मीर, उत्तराखंड में की जाती है। सेब की तरह दिखने वाला यह फल कई गुणों को अपने मे समेटे हुए है।

इसके अंदर पाया जाने वाला बीज बड़ा होता है बिल्कुल खुबानी फल की तरह। इस फल पर मुलायम छिलका होता है जो आसानी से छिला जा सकता है। आडू का रंग सेब की तरह ही होता है लेकिन पीलापन ज्यादा होता है। आडू स्वाद में मीठा होता है। आडू फल मुख्यतः गर्मियों के सीजन में आता है।

आडू में फाइबर्स की मात्रा अधिक होती है। यह फल बीटा कैरोटीन का अच्छा खासा स्रोत है। आडू फल में कई मिनरल्स भी मौजूद होते है, इनमे कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, जिंक जैसे तत्व आते है। आडू में मुख्य रूप से विटामिन सी होता है। इसके अलावा भी विटामिन B, A, E, K भी आडू में पाए जाते है। आडू में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते है।

आडू खाने के फायदे – Aadu Khane Ke Fayde (Benefits) In Hindi

1. अगर आपको वजन कम करना है तो आडू का सेवन करना फायदेमंद है। आडू में कैलोरी बहुत कम होती है जिससे वजन नही बढ़ता है।

2. पेट की समस्याओं जैसे कि कब्ज और गैस में आडू का सेवन लाभकारी है। यह फल पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। इसका कारण इस फल में मौजूद फाइबर है। आडू कब्ज को जड़ सहित मिटा देता है।

3. आडू (Peach Fruit In Hindi) में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन तत्व पाए जाते है जो आंखों के लिए फायदेमंद है। आडू खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

4. इस फल में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है। आड़ू खाने से ह्रदय की धमनियां सुरक्षित रहती है। दिल से सबंधित बीमारियों में यह फायदेमंद है। यह फल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।

5. आडू फल में आयरन होता है जो शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है। एनीमिया नामक बीमारी में आडू का सेवन करना फायदेमंद होता है।

6. यह फल कैंसररोधी भी है। आडू का सेवन करने से फल में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स कैंसर की संभावना को कम करते है।

7. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ौतरी के लिए आडू का फल खाना चाहिए। आडू कई प्रकार के रोगों से लड़ने में सहायता करता है।

8. आडू में कैल्शियम अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है जिससे इसका सेवन हड्डियों के लिए लाभकारी है। आडू खाने से हड्डियां और दांत मजबूत होते है। गठिया जैसे रोग में आडू खाना अच्छा रहता है।

9. आडू फल (Peach Fruit In Hindi) में विटामिन C मौजूद होता है जिससे त्वचा में निखार आता है। त्वचा मुलायम और कोमल होती है। आडू फल से स्क्रब भी बनता है जो चेहरे के दाग धब्बों को दूर करता है। Peach Fruit से बनी क्रीम चेहरे पर लगाने से सूरज की पराबैंगनी किरणों से रक्षा होती है।

आडू फल के नुकसान – Peach Fruit Side Effects In Hindi

आड़ू खाने के फायदे बहुत है लेकिन कुछ नुकसान भी है। अगर आपको फल खाने से एलर्जी होती है तो आड़ू मत खाइये। आड़ू का ज्यादा सेवन करने से पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। आड़ू के बीज को खाने से बचे क्योंकि इसमें जहरीले तत्व होते है। वैसे अगर आपको कोई भी बीमारी है तो आड़ू का सेवन डॉक्टर से परामर्श लेकर ही करे।

Note – आडू फल Peach Fruit In Hindi के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी? आडू फल के फायदे (Aadu khane Ke Fayde in hindi) पर यह पोस्ट आपको जरूर हेल्प करेगी। यह पोस्ट “Aadu Fruit In Hindi” अच्छी लगी हो तो शेयर भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment