कंप्यूटर माउस क्या है, प्रकार | What Is Mouse In Hindi

यह पोस्ट What Is Mouse In Hindi कंप्यूटर माउस क्या है? और माउस के प्रकार (Types Of Mouse In Hindi) पर है। कंप्यूटर माउस का उपयोग कंप्यूटर में डाटा इनपुट करने में किया जाता है। शुरू में कंप्यूटर सीखने वाले स्टूडेंट्स माउस का उपयोग ज्यादा करते है। माउस एक पॉइंटिंग डिवाइस है। यह कर्सर की स्थिति को पॉइंट करता है।

कंप्यूटर पर कार्य करने के लिए यूजर Mouse का उपयोग सर्वाधिक करता है। कीबोर्ड की तरह ही यह डाटा को कंप्यूटर में इनपुट करता है। यह कंप्यूटर को निर्देश देता है कि उसे क्या करना है? तो आइये दोस्तों, Computer Mouse क्या है? की जानकारी जानने का प्रयास करते है।

What Is Computer Mouse In Hindi

माउस क्या है – What Is Mouse In Hindi

माउस (Mouse In Hindi) एक इनपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर में कर्सर की स्थित को बताता है। यह कंप्यूटर हार्डवेयर की श्रेणी में आता है। कर्सर कंप्यूटर में मौजूद तीर के निशान को कहते है। माउस मुख्यतः डेस्कटॉप के आइकॉन को Open करने, किसी भी फंक्शन पर Click करने, फ़ाइल या फोल्डर को Open करने और कंप्यूटर को निर्देश देने में इस्तेमाल किया जाता है। कीबोर्ड के बिना भी कई कार्य माउस की सहायता से आसानी से किये जा सकते है।

Computer Mouse का आविष्कार? In Hindi

कंप्यूटर माउस का आविष्कार कब हुआ और इसका इतिहास भी आपको जानना चाहिए। कंप्यूटर माउस का आविष्कार वर्ष 1968 में “डगलस सी एंजेलबर्ट” नामक व्यक्ति ने किया था। यह माउस लकड़ी का बना हुआ था।

माउस एक भौतिक डिवाइस है जो कंप्यूटर से USB पोर्ट के माध्यम या ब्लूएटूथ के माध्यम से कनेक्ट रहता है। यह आकार में इतना छोटा होता है कि आपके हाथ में भी आसानी से आ जाता है। माउस दिखने में एक चूहे या साबुन की तरह होता है। यह आपके हाथ के मूवमेंट को सेंस करके कर्सर को चलाता है।

कर्सर कंप्यूटर में Left, Right और Up, Down गति करता है। आपका हाथ जिस दिशा में जाता है, कर्सर भी उसी दिशा में मूव करता है। माउस GUI (Graphical User Interface) तकनीक पर कार्य करता है। इस तकनीक में डेस्कटॉप पर आइकॉन होते है जिन्हें पहचानकर उनपर क्लिक करते है।

कंप्यूटर माउस के बारे में जानकारी Computer Mouse Information In Hindi

Mouse एक भौतिक उपकरण है जिसे चलाने के लिए कंप्यूटर में “Device Driver” होना आवश्यक है। ड्राइवर एक तरह का सॉफ्टवेयर होता है जो माउस को रन करता है।

माउस पर दो बटन होते है जिन्हें “Left Click और Right Click” कहते है। एक तीसरा बटन भी होता है जिसे Scroll बटन कहते है। माउस के नीचे की तरफ एक रोलिंग बॉल या एलडी लाइट होती है। किसी भी समतल सतह पर माउस मूव कराने पर यह सेंस करता है। माउस की डिज़ाइन अलग अलग तरह की होती है।

कंप्यूटर माउस की गति कंप्यूटर में कर्सर से मालूम होती है। कर्सर एक तीर के निशान की तरह होता है लेकिन कई बार इसके निशान अलग अलग होते है। तीर का निशान तब होता है जब किसी भी आइटम को सेलेक्ट किया जाता है। किसी भी लिंक पर कर्सर ले जाने पर हाथ का निशान आता है।

माउस के प्रकार Types Of Mouse In Hindi

  1.  Mechanical Mouse
  2.  Optical Mouse
  3.  Wireless Mouse

1. Mechanical Mouse

इस प्रकार के Mouse में एक रबर बॉल होती है जो रोल करती है। इससे माउस में मौजूद सेंसर माउस की गति को सेंस करके कंप्यूटर में निर्देश भेजते है। इसके प्रकार के माउस आजकल Out Of Market है।

2. Optical Mouse

इस प्रकार के Mouse में लाइट की किरणें समतल सतह पर उत्सर्जित होती है। यह रेड कलर की LED लाइट होती है। इन किरणों के माध्यम से ऑप्टिकल माउस सेंस करता है।

3. Wireless Mouse

इस प्रकार के माउस में USB केबल नही होती है। यह बिना तार के ब्लूएटूथ के माध्यम से कंप्यूटर से कनेक्ट होता है। इसमें एक ट्रांसमीटर होता है जो Mouse के मूव्स को सेंस करके कंप्यूटर में मौजूद रिसीवर तक भेजता है। वायरलेस माउस में एक बैटरी होती है जिसे रिप्लेस करना होता है।

माउस के कार्य Functions Of Mouse

Mouse का कार्य कर्सर को डेस्कटॉप पर किसी भी स्थान पर मूव कराना है।

1. माउस का प्रमुख कार्य डेस्कटॉप पर किसी भी आइटम को पॉइंट करना होता है। कर्सर को माउस की मदद से किसी भी आइटम के ऊपर ले जाना Pointing कहलाता है।

2. Mouse के द्वारा की जाने वाली दूसरी मुख्य क्रिया आइटम को Select करना होता है। माउस पर लेफ्ट क्लिक करके आइटम को सेलेस्ट करते है।

3. माउस में दो बटन होते है जो राइट और लेफ्ट क्लिक करते है। माउस के बटन को दबाकर छोड़ना Click कहलाता है। लेफ्ट क्लिक दो प्रकार का होता है।

  • एक सिंगल क्लिक होता है जिसमे माउस के Left बटन को एक बार दबाया जाता है। सिंगल क्लिक से आइटम को सेलेस्ट किया जाता है।
  • दूसरा डबल क्लिक होता है जिसमे माउस के लेफ्ट बटन को दो बार दबाना होता है। इससे किसी भी प्रोग्राम या आइकॉन को Open किया जा सकता है।
  • Right क्लिक करने से उस आइटम का मैन्यू ओपन होता है जिसमे विभिन्न टास्क की लिस्ट होती है। इनमें copy, paste, cut, rename, delete, properties इत्यादि टास्क आते है।

4. माउस के द्वारा किसी भी आइटम या एप्लिकेशन को डेस्कटॉप पर मूव किया जाता है तो इसे Dragging कहते है। इसके लिये माउस के कर्सर को आइटम के ऊपर ले जाकर उस पर लेफ्ट क्लिक करते हुए बटन को दबाए रखना है। इसके बाद आइटम को हाथ के मूवमेंट से मूव करके वांछित जगह Drop कर देना है।

5. Mouse के द्वारा किसी भी वेबपेज, डॉक्यूमेंट या एक्सेल शीट को Up एंड Down करने के लिए स्क्रॉल बटन का इस्तेमाल किया जाता है। इस क्रिया को स्क्रॉलिंग कहते है।

6. माउस को हाथ के द्वारा मूवमेंट कराकर कर्सर को किसी भी आइकॉन पर ले जाने पर उस आइकॉन के बारे में जानकारी show होती है।

7. माउस की सहायता से किसी भी फोल्डर, फ़ाइल, प्रोग्राम को Open या Close आसानी से किया जा सकता है।

कंप्यूटर से सबंधित अन्य पोस्ट्स –

Note – माउस क्या है What Is Mouse In Hindi और माउस के प्रकार Types Of Mouse In Hindi पर यह आर्टिकल “माउस के बारे में जानकारी” कैसा लगा। पोस्ट Mouse Kya Hai अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

3 thoughts on “कंप्यूटर माउस क्या है, प्रकार | What Is Mouse In Hindi”

Leave a comment