मदरबोर्ड क्या है? पार्ट्स | What Is Motherboard In Hindi

What Is Motherboard In Hindi

मदरबोर्ड क्या है? What Is Motherboard In Hindi : मदरबोर्ड कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण हार्डवेयर है। इसे कंप्यूटर सर्किट भी कहते है जो कंप्यूटर के अन्य हार्डवेयर के बीच कनेक्शन करता है। मदरबोर्ड यह हार्डवेयर कैबिनेट के अंदर होता है। कंप्यूटर के सारे Components मदरबोर्ड से Connect होते है।

कंप्यूटर के सारे डिवाइस मदरबोर्ड (Motherboard) की सहायता से आपस में जुड़े होते है और Communication करते है। मदरबोर्ड को कंप्यूटर सिस्टम का रीड की हड्डी भी कह सकते है जिसके बिना कंप्यूटर चल नही सकता। मदरबोर्ड को PCB (Printed Circuit Board) भी कहते है। तो चलिए दोस्तों, Motherboard क्या है? और Computer Motherboard Component In Hindi के बारे में जानने का प्रयास करते है।

मदरबोर्ड क्या है? – What Is Motherboard In Hindi

मदरबोर्ड (Motherboard) पर कई सारे महत्वपूर्ण Hardware होते है। इनमें सीपीयू, रैम, रोम, हार्डडिस्क, ग्राफिक्स कार्ड इत्यादि कनेक्ट होते है। मदरबोर्ड पर ये सारे Components या तो डायरेक्ट कनेक्ट होते है या फिर केबल के माध्यम से कनेक्ट होते है। ये सभी उपकरण Dedicated स्लॉट पर ही कनेक्ट होते है।

मदरबोर्ड को पॉवर SMPS (Switch Mode Power Supply) से मिलती है। इससे मदरबोर्ड से connect अन्य हार्डवेयर को भी पावर मिलती है। Motherboard डेटा को एक कंपोनेंट से दूसरे कंपोनेंट में भेजता है। यह डेटा को हार्डवेयर में Flow करके मैनेज करता है। मदरबोर्ड 32 बिट या 64 बिट ऑपरेटिंग सिस्टम के अनुसार होते है।

Motherboard प्लाटिक का बना होता है जिस पर एलुमिनियम या कॉपर की परत होती है। मदरबोर्ड पर लाखों की संख्या में चिप होती है जिनका अलग अलग कार्य होता है। अब आइये मदरबोर्ड का इतिहास (Motherboard History In Hindi) जानने का प्रयास करते है।

मदरबोर्ड का इतिहास और आविष्कार (History Of Motherboard)

कंप्यूटर मदरबोर्ड का इतिहास अगर देखे तो पहले Computer में हर डिवाइस के लिए अलग स्लॉट होता था। बाद के वर्षों में मदरबोर्ड का आविष्कार हुआ जिस पर सभी प्रकार के स्लॉट दे दिए गए। IBM कम्पनी ने सर्वप्रथम 1981 में Planer नामक मदरबोर्ड Introduce किया था।

इसके बाद मदरबोर्ड IC (Integrated Circuit) के आने लग गए। इनका आकार भी छोटा होता गया। आज के मदरबोर्ड कॉम्पैक्ट और फ़ास्ट होते है।

मदरबोर्ड के प्रकार Motherboard Types In Hindi

मदरबोर्ड (Motherboard) पर जितने भी स्लॉट्स या कनेक्शन होते है, उन सभी को सोल्डर किया जाता है। मदरबोर्ड मुख्यतः Integrated और Non – Integrated होते है। जिस मदरबोर्ड पर विभिन्न प्रकार के हार्डवेयर को जोड़ने के लिए पोर्ट्स होते है, वो Integrated मदरबोर्ड कहलाता है। जिन मदरबोर्ड पर इस तरह के पोर्ट नही होते है, उन्हें Non – Integrated मदरबोर्ड कहते है।

लैपटॉप और डैस्कटॉप में आने वाले मदरबोर्ड को Integrated मदरबोर्ड कहते है। मदरबोर्ड AT (Advance Technology) , ATX (Advance Technology Extended) के फॉर्म में भी आते है। AT सबसे पुराना मदरबोर्ड है। ATX आज के समय में उपयोग आने वाले मदरबोर्ड है।

मदरबोर्ड के मुख्य घटक Component Of Motherboard In Hindi

कंप्यूटर मदरबोर्ड (Computer Of Motherboard In Hindi) को दो भागों में बांटा जा सकता है।

  • North bridge (RAM, PCI Slot, etc)
  • South Bridge (CPU, Bios, etc)

1. मदरबोर्ड पर रैम (RAM) के स्लॉट होते है जिस पर रैम को Install किया जाता है। ज्यादातर मदरबोर्ड पर रैम के दो स्लॉट होते है। इनको DDR3 या DDR4 स्लॉट भी कहा जाता है। रोम (RAM) भी मदरबोर्ड पर होती है। ROM में BIOS (Basic Input Output System) भी होता है जो कंप्यूटर को बूट करने में कार्य करता है।

2. मदरबोर्ड पर CPU के लिए जगह होती है। जहां पर माइक्रोप्रोसेसर को Install किया जाता है। माइक्रोप्रोसेसर के ऊपर एक कूलिंग फैन भी होता है।

3. मदरबोर्ड पर VGA केबल के लिए भी स्लॉट होता है। VGA पोर्ट के माध्यम से मॉनिटर को जोड़ते है। कई सारे Expansion Slots भी होते है जिनसे दूसरे डिवाइस कनेक्ट किये जा सकते है।

4. मदरबोर्ड पर PCI (Peripheral computer Interconnect) के 1 से 6 स्लॉट होते है। मदरबोर्ड पर AGP स्लॉट भी पाया जाता है।

5. मदरबोर्ड पर CMOS बैटरी के लिए स्लॉट भी होता है। CMOS कंप्यूटर में टाइम और डेट को मैनेज करती है। इस बैटरी को समय समय पर रिप्लेस किया जाता रहना चाहिए।

6. मदरबोर्ड पर Serial Ports भी होते है जो पुराने माउस या कीबोर्ड को कनेक्ट करने का कार्य करते है। ये पोर्ट 9 पिन या 25 पिन के होते है।

7. मदरबोर्ड पर ग्राफिक्स कार्ड स्लॉट भी होते है। ग्राफ़िक कार्ड का कार्य हाई क्वालिटी वीडियो देना है।

8. मदरबोर्ड पर SATA केबल्स कनेक्ट करने के लिए स्लॉट भी होते है। SATA केबल से मदरबोर्ड और हार्डडिस्क को कनेक्ट किया जाता है। पहले के मदरबोर्ड में SATA स्लॉट की जगह IDE स्लॉट आता था। मदरबोर्ड पर मॉडेम केबल को कनेक्ट करने का पोर्ट भी होता है।

9. मदरबोर्ड (Motherboard) पर कई सारे USB पोर्ट्स के कनेक्शन होते है। इनसे कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर जैसे हार्डवेयर कनेक्ट किये जाते है।

10. मदरबोर्ड पर एक स्लॉट पावर सप्लाई के लिए भी होता है। पॉवर पहले SMPS में आती है, उसके बाद मदरबोर्ड में जाती है।

11. माइक्रोफोन या स्पीकर को मदरबोर्ड से कनेक्ट करने के लिए भी पोर्ट होते है। जो आगे और पीछे की तरफ होते है।

12. मदरबोर्ड पर वोल्टेज को नियंत्रित करने के लिए Voltage Regulator Module (VRM) पाया जाता है।

13. मदरबोर्ड पर LED लाइट भी होती है जो मदरबोर्ड पर पावर सप्लाई को दिखाती है। एक LAN पोर्ट भी होता है जिसकी सहयाता से नेटवर्क का कार्य किया जाता है।

Motherboard क्या है?

मदरबोर्ड (Motherboard) की संरचना कॉम्पैक्ट होती है। इसका आकार और प्रकार भिन्न भिन्न आता है। मदरबोर्ड का आकार प्रकार उसकी बनावट पर निर्भर करता है। एक विशेष प्रकार का मदरबोर्ड उसी प्रकार के कैबिनेट में लगता है। कंप्यूटर का मदरबोर्ड ऐसा होना चाहिए कि वो समय समय पर अपग्रेड हो सके।

कई सारी कंपनियां कंप्यूटर के लिए मदरबोर्ड का निर्माण करती है। इनमें Intel, Hp, Gigabyte, Asus, MSI, AMD प्रमुख्यतः आती है। आपके कंप्यूटर प्रोसेसर के अनुरूप ही मदरबोर्ड का चयन करना चाहियें क्यूंकि कंप्यूटर प्रोसेसर के Pins अलग अलग होते है। मदरबोर्ड पर रैम के स्लॉट भी उसके चयन में महत्वपूर्ण होते है। आपकी जरूरत के मुताबिक स्लॉट्स का चयन करें।

यह भी पढ़े –

नोट – मदरबोर्ड क्या है? What Is Motherboard In Hindi और मदरबोर्ड की जानकारी (Motherboard Information) पर यह आर्टिकल Motherboard Components In Hindi आपको कैसा लगा। यह पोस्ट “Motherboard क्या है?” पसंद आयी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment