मॉनिटर के बारे में जानकारी What Is Monitor In Hindi

What Is Monitor In Hindi

कंप्यूटर मॉनिटर क्या है?, मॉनिटर के प्रकार (Types Of Monitor) पर यह आर्टिकल What Is Monitor In Hindi है। कंप्यूटर हार्डवेयर में मॉनिटर एक महत्वपूर्ण डिवाइस है। यह एक आउटपुट हार्डवेयर है जो डाटा को डिस्प्ले करता है। मॉनिटर के बिना कंप्यूटर पर कार्य कर पाना असंभव है।

मॉनिटर क्या है? What Is Monitor In Hindi

मॉनिटर (Monitor) एक आउटपुट हार्डवेयर है जिसका कार्य डाटा Output देना होता है। यूजर कंप्यूटर को निर्देश देता है। यह निर्देश रूपी Data मॉनिटर के माध्यम से Display होता है। CPU में मौजूद प्रत्येक इनफार्मेशन को यह आउटपुट देता है। मॉनिटर User को कंप्यूटर का रियल टाइम डाटा Show करता है। कंप्यूटर में मौजूद किसी भी फ़ाइल, वीडियो, इमेज को देखने के लिए Monitor की आवश्यकता होती है।

यह इतना ज्यादा महत्वपूर्ण डिवाइस है कि इसके बिना कंप्यूटर प्रोग्राम्स को नही देख सकते है। मॉनिटर को VDU (Visual Display Unit) भी कह सकते है। कभी कभी मॉनिटर को कंप्यूटर स्क्रीन भी कहते है। मॉनिटर एक तरह का टेलीविजन ही है।

Monitor की क्वालिटी, डॉट पिच और Resolution In Hindi

मॉनिटर (Monitor) पिक्चर को Resolution में Display करता है। मॉनिटर का जितना ज्यादा Resolution होगा, वो उतनी ही बेहतर पिक्चर देता है। Resolution पिक्सल से बनता है। पिक्सल इमेज में मौजूद छोटे साइज के डॉट (Dots) होते है जिनसे इमेज बनती है। इन डॉट्स के बीच की दूरी जितनी कम होगी, उतनी ही बेहतर इमेज की क्वालिटी होगी। इसका आशय यह है कि इमेज की क्वालिटी डॉट्स पर निर्भर करती है।

Monitor स्क्रीन पर जितने ज्यादा पिक्सल होंगे, उतनी ही अच्छी उसकी रेसोलुशन होती है। दो डॉट्स के मध्य दूरी कम होने पर स्क्रीन पर मौजूद इमेज की क्वालिटी बेहतर होती है। इस दूरी को “डॉट पिच” कहते है। मॉनिटर की क्वालिटी को DPI (Dot Per Inch) में मापा जाता है। कंप्यूटर मॉनिटर 800×600, 1024×768, 1920×1080, 4K, 8K जैसे Resolution में आता है।

मॉनिटर की क्वालिटी को “रिफ्रेश दर” से भी मापा जाता है। Monitor की रिफ्रेश दर को हर्ट्ज में कैलकुलेट करते है। मॉनिटर की साइज को विकर्ण में मापते है। यह 14 इंच, 15 इंच, 17 इंच, 21 इंच, 32 इंच इत्यादि साइज में मिल जाता है। मॉनिटर की बॉडी प्लास्टिक की बनी होती है।

मॉनिटर के अंदर एक इलेक्ट्रॉनिक सर्किट होता है। कंप्यूटर के मदरबोर्ड में एक ग्राफिक कार्ड लगा होता है जो इन्फॉर्मेशन को Monitor में विसुअल में Show करता है। मॉनिटर की क्वालिटी में उसका Resolution, Aspect Ratio, Brightness, Contrast Ratio, viewing angle, refresh rate को measure किया जाता है।

मॉनिटर के प्रकार Types Of Monitor In Hindi

  • सीआरटी मॉनिटर (CRT Monitor)
  • फ्लैट पैनल मॉनिटर (Flat Panel Monitor)

1. सीआरटी मॉनिटर (CRT Monitor)

यह पुराना मॉनिटर है जिसमे एक ट्यूब होती है। इस ट्यूब को CRT (Cathode Ray Tube) कहते है। इस ट्यूब को पिक्चर ट्यूब भी कह सकते है। CRT मॉनिटर में इलेक्ट्रॉन बीम कैथोड से उत्सर्जित होती है। यह बीम एक ग्रिड से होकर गुजरती है जिससे इसकी गति कम हो जाती है।

इलेक्ट्रॉन बीम जब मॉनिटर की स्क्रीन से स्ट्राइक करती है, तब इमेज Display होती है। CRT Monitor आकार में बड़े होते है। इसकी डिस्प्ले मोटी और यह ज्यादा जगह भी घेरता है। आजकल इस प्रकार के मॉनिटर इस्तेमाल नही किये जाते है।

2. फ्लैट पैनल मॉनिटर (Flat Panel Monitor)

यह Monitor का आधुनिक रूप है। इस मॉनिटर का आकार छोटा होता है। इसकी डिस्प्ले भी पतली होती है। यह Monitor वजन में हल्का और कम जगह घेरता है।

फ्लैट पैनल मॉनिटर दो प्रकार के होते है –

(A) LCD मॉनिटर

(B) LED मॉनिटर

(A) LCD मॉनिटर

LCD (Liquid Crystal Display) मॉनिटर एक पतला Monitor होता है। यह मॉनिटर लिक्विड Crystal के माध्यम से इमेज को डिस्प्ले करता है। इसको TFT (Thin Film Transistor) भी कहते है। यह बिजली की खपत कम करता है और खर्चीला भी कम होता है।

(B) LED मॉनिटर

आजकल LED (Light Emitting Diode) Monitor का व्यापक उपयोग किया जाता है। यह दिखने में एलसीडी की तरह ही होते है। यह डिस्प्ले बिजली की खपत भी कम करता है। LED मॉनिटर आंखों पर भी ज्यादा प्रभाव नही डालता है।

मॉनिटर के बारे में जानकारी Monitor Information In Hindi

आजकल OLED (Organic Light Emitting Diode) मॉनिटर का Use किया जाता है। यह Monitor इमेज को बेहतरीन कलर देता है। OLED में पिक्चर को 180 डिग्री के एंगल से भी देखा जा सकता है। आजकल कुछ इस प्रकार के मॉनिटर भी है जिनमें CPU भी इनबिल्ट होता है। ये टच डिस्प्ले वाले होते है।

Computer Monitor को CPU से कनेक्ट करने के लिए VGA (Video Graphics Array) केबल की आवश्यकता होती है। इससे कंप्यूटर के प्रोग्राम्स आउटपुट होते है। Monitor को पॉवर देने के लिए एक पॉवर केबल भी होती है। मॉनिटर डेस्कटॉप और लैपटॉप दोनों में होते है।

कंप्यूटर से सबंधित अन्य पोस्ट्स –

Note – मॉनिटर के बारे में जानकारी पर यह आर्टिकल What Is Monitor In Hindi कैसा लगा। मॉनिटर क्या है? और मॉनिटर के प्रकार “Types Of Monitor In Hindi” पर यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment