सीपीयू क्या है? कार्य | What Is CPU In Hindi

यह आर्टिकल What Is CPU In Hindi सीपीयू क्या है?, CPU के कार्य और Part Of CPU In Hindi के बारे में है। सीपीयू को कंप्यूटर का दिमाग भी कहते है। सीपीयू का पूरा नाम “सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट” (Central Processing Unit) है।

CPU के बिना कंप्यूटर कार्य नही कर सकता है। यह कंप्यूटर को कंट्रोल और मैनेज करता है। यूजर कंप्यूटर को Instruction देता है जिसे CPU प्रोसेस करता है। कंप्यूटर की गति कितनी होगी, यह सीपीयू पर निर्भर करता है।

What Is CPU In Hindi

सीपीयू क्या है – What Is CPU In Hindi

CPU एक यूनिट है जिसमें “प्रोसेसर” आता है या सीपीयू को प्रोसेसर (Processor) भी कह सकते है। प्रोसेसर गति और क्षमता के आधार पर अलग अलग आते है। CPU की गति Core में मापी जाती है। जितने ज्यादा कोर CPU के होंगे, उतनी ज्यादा क्षमता सीपीयू की होगी।

शुरुआत में सिंगल कोर प्रोसेसर आते थे जिनकी प्रोसेसिंग गति धीमी होती थी। वर्तमान में Core 3, Core 5 या Core 7 जैसे प्रोसेसर आते है जिनकी Fast Speed होती है। सिंपल वर्ड में कहे तो कंप्यूटर पर जितने भी कार्य किये जाते है वो CPU की मदद से ही किये जाते है। तो आइए जानते है कि CPU क्या है?

सीपीयू का पूरा नाम “सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट” है जो प्रोसेसिंग हार्डवेयर है। यह कंप्यूटर में अर्थमेटिक (Arithmetic) और लॉजिकल (Logical) गणना जैसे विभिन्न Task परफॉर्म करता है। यूजर कंप्यूटर में डेटा को Input करता है। CPU डेटा को रिसीव करके प्रोसेस करता है और Output देता है।

यह भी पढ़े – कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है?

सीपीयू के भाग Parts Of CPU In Hindi

CPU में तीन मुख्य भाग होते है –

  • मेमोरी यूनिट
  • कंट्रोल यूनिट
  • अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट (ALU)

1. CPU की मेमोरी में इंस्ट्रक्शन यानी कि निर्देशो को स्टोर किया जाता है। DATA तब तक प्रोसेस नही हो जाता,जब तक Memory Unit में ही रहता है। इस मेमोरी यूनिट को रैम कहते है। यह Unprocessed इनपुट डेटा होता है। ROM में Processed डेटा का भंडारण होता है।

2. कंट्रोल यूनिट का कार्य कंप्यूटर के सभी हार्डवेयर को कार्य करवाना होता है। यह उन्हें कंट्रोल करती है। इनपुट और आउटपुट डिवाइसेस के मध्य Communicate करने के लिए Control Unit होती है। यह डेटा को ना तो प्रोसेस करती है और न ही स्टोर करती है। इसका कार्य कंप्यूटर में होने वाले सभी ऑपरेशन को नियंत्रित करना होता है।

3. ALU का मुख्य कार्य अंकगणित और तार्किक गणना से सबंधित कार्यो को प्रोसेस करना होता है। जोड़ना, घटाना,गुणा और भाग जैसी गणनाए यह यूनिट करती है। ALU लॉजिक का कार्य जैसे कि डेटा को सेलेस्ट करना, तुलना करना, डेटा को मैच करना होता है। इसके बाद ALU आउटपुट देती है।

CPU क्या है? जानकारी

सीपीयू का मुख्य घटक माइक्रोप्रोसेसर (Microprocessor) होता है जो सिलिकॉन चिप पर बना होता है। चिप पर लाखों की संख्या में ट्रांसिस्टर्स को इंटेग्रेटेड किया जाता है। माइक्रोप्रोसेसर कंप्यूटर के विभिन्न प्रोग्राम्स को Execute करता है।

CPU के ट्रांसिस्टर्स को ज्यादा से ज्यादा छोटा और efficient बनाने का प्रयास रहता है। Processor एक लॉ पर कार्य करता है कि कम जगह पर अधिक से अधिक ट्रांसिस्टर्स आ सके। इससे चिप की साइज छोटी हो जाती है। इसे मूरे लॉ कहते है। CPU निर्माता कम्पनियां इसी Law को मध्यनजर रखकर इसका निर्माण करती है। आगे भविष्य में भी सीपीयू की साइज और छोटी होती जाएगी।

सीपीयू को आपके कार्य के आधार पर खरीदना चाहिए। नार्मल कार्य के लिए ड्यूल कोर प्रोसेसर उपयुक्त रहता है। अगर आपको इमेज एंड वीडियो एडिटिंग जैसे कार्य करने है जिसमे स्पीड महत्व रखे तो प्रोसेसर हायर वर्जन का होना चाहिए।

मार्किट में कई सारी कम्पनियां CPU का निर्माण करती है। इनमें Intel और AMD प्रमुख है। इंटेल कम्पनी सीपीयू के Core3, Core5 और Core7 जैसे वर्जन बना चुकी है। Core 7 CPU बाकी के वर्जन से ज्यादा पॉवरफुल है।

सीपीयू के कार्य Functions Of CPU In Hindi

सीपीयू कैसे कार्य करता है? इसका उत्तर एक example से आप समझ सकते है। आप कंप्यूटर में कीबोर्ड के माध्यम से अल्फाबेट टाइप करते है। आपके द्वारा टाइप किया गया अल्फाबेट मॉनिटर पर शो होता है। यह कार्य बहुत तेजी से होता है जो माइक्रोप्रोसेसर के द्वारा किया जाता है। माइक्रोप्रोसेसर डेटा को प्रोसेस करके एक्सीक्यूट करता है।

CPU के कार्य – इनपुट – प्रोसेस – आउटपुट

सीपीयू इनपुट डाटा को Fetch करके Decode करता है। इसके बाद उस डाटा को Execute कर देता है। यह डेटा मॉनिटर पर Output के रूप में दिखाई देता है। इसका अर्थ यह है कि CPU डाटा को इनपुट से आउटपुट में चेंज करती है।

Fetch का अर्थ डाटा को रिसीव करना होता है। इनपुट से आये डेटा को सीपीयू रिसीव करता है। Decode का अर्थ प्राप्त डेटा निर्देशों की व्याख्या करना होता है। प्रोसेसर यह निर्धारित करता है कि डेटा पर क्या करना है। Execute का अर्थ डाटा का आउटपुट देना होता है।

  • CPU का मुख्य कार्य डेटा को एक्सीक्यूट करना होता है। यह सभी प्रकार के डाटा प्रोसेसिंग के कार्य करता है।
  • यह कंप्यूटर के सभी हार्डवेयर को मैनेज और कंट्रोल करता है। इन सभी हार्डवेयर से सबंधित कार्यो को पूरा करता है।

यह भी पढ़े – डाटा क्या है?

सीपीयू के प्रकार Types Of CPU In Hindi

CPU कार्य और गति के आधार पर विभाजित किये जाते है। सीपीयू जितना फ़ास्ट होगा वो उतनी ही जल्दी से प्रोग्राम को एक्सीक्यूट करेगा। सीपीयू की परफॉर्मेंस इसकी प्रोसेसिंग टाइम पर निर्भर करती है।

1. Single Core CPU सबसे पुराने सीपीयू है। शुरुआती कंप्यूटर में सिंगल कोर का इस्तेमाल किया जाता था। इस प्रकार के CPU में मल्टीटास्किंग करना मुश्किल था। यह एक बार मे एक टास्क को पूरा करते है। कंप्यूटर पर कार्य करने में बहुत समय लगता था।

2. Dual Core CPU में दो कोर होते है। इसमें दो सीपीयू एक सिंगल चिप पर मौजूद होते है। इसमे मल्टीटास्किंग करना बहुत easy है। यह सिंगल core से बहुत फ़ास्ट होते है।

3. Quad Core CPU में चार कोर का इस्तेमाल मल्टिटास्किंग के लिए किया जाता है। ये सीपीयू ज्यादा फ़ास्ट होते है। हाई क्वालिटी गेमिंग और एडिटिंग करने के लिए इन CPU का उपयोग करते है।

4. आजकल Octa Core, Hexa Core CPU का भी इस्तेमाल करते है। ये सबसे फ़ास्ट सीपीयू है जो मल्टीटास्किंग को आसानी और तेजी से पूरा करते है।

प्रोसेसर एक सेकंड में कितनी संख्या में निर्देशों को प्रोसेस करके एक्सीक्यूट करता है, इसे CPU की क्लॉक स्पीड कहते है। यह गीगाहर्टज GHz में मापी जाती है। CPU 1 GHz, 2.0 GHz, 3.0 GHz इत्यादि की गति में आते है। सीपीयू की स्पीड और परफॉर्मेंस उसकी गीगाहर्टज क्षमता में मापी जाती है। जितने ज्यादा गीगाहर्टज का प्रोसेसर होगा, उतना ही वो शक्तिशाली होगा।

कंप्यूटर में सीपीयू कहा होता है?

CPU कंप्यूटर में मदरबोर्ड पर स्थित होता है। मदरबोर्ड पर सीपीयू एक खांचे में कनेक्टर्स के जरिये फिट होता है जिस पर एक लिवर की होती है। CPU चलने पर हीट उत्पन्न करता है। इसलिए इसपर एक कूलिंग फैन लगा होता है। सीपीयू दिखने में एक वर्ग की तरह साइज में Small होता है।

कंप्यूटर की तरह ही मोबाइल में भी प्रोसेसर होता है। मोबाइल के मुख्य प्रोसेसर में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, मीडिया टेक प्रोसेसर आते है। मोबाइल के प्रोसेसर भी अलग अलग क्षमताओं के होते है।

कंप्यूटर से सबंधित अन्य पोस्ट्स –

Note –  सीपीयू क्या है? What Is CPU In Hindi और “Parts Of CPU In Hindi” पर आर्टिकल आपको कैसा लगा। यह पोस्ट CPU Information In Hindi अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे। “सीपीयू का पूरा नाम” Full Name Of CPU In Hindi.

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment