कंप्यूटर क्या है व परिभाषा | What Is Computer In Hindi

इस पोस्ट What Is Computer In Hindi में कंप्यूटर क्या है?, विशेषता, उपयोग और लाभ के बारे में जानकारी देने का प्रयास है। कंप्यूटर को स्वचालित मशीन भी कह सकते है। वर्तमान में दुनिया कंप्यूटर के बिना अधूरी है। कंप्यूटर मनुष्य जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है।

Computer के आने से पहले का जीवन और आज के जीवन मे काफी अंतर आ चुका है। कंप्यूटर आधुनिकता का प्रतीक है जिसने जीवन को गति दी है। इसे विज्ञान का चमत्कार ही कहना सही होगा क्योंकि इसने बदलाव लाया है। तो आइये कंप्यूटर के बारे में जानकारी (Computer Information In Hindi) हासिल करते है।

What Is Computer In Hindi

कंप्यूटर क्या है – What Is Computer In Hindi

कंप्यूटर (Computer) एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसका कार्य यूजर के द्वारा दिए गए Data इनपुट को Process करके आउटपुट देना होता है। Data का इनपुट माउस या कीबोर्ड के माध्यम से दिया जाता है। जबकि आउटपुट के लिए Computer में मॉनिटर होता है। यूजर जो भी निर्देश कंप्यूटर को देता है, कंप्यूटर उन निर्देशो को एक्सीक्यूट करता है। कंप्यूटर मशीनी लैंग्वेज पर कार्य करता है। इसके प्रोग्राम्स C++ और जावा जैसी लैंग्वेज में बनते है।

Computer हर प्रकार का कार्य तेजी से करता है। चाहे गणना सबन्धी कार्य हो या डॉक्यूमेंट बनाने का काम हो, यह फटाफट कुछ ही समय मे आसानी से पूरा कर देता है। लेकिन कंप्यूटर का IQ लेवल जीरो है क्योंकि यह खुद कोई कार्य नही करता है। इसकी डिसीजन मेकिंग क्षमता Zero होती है। User जब कंप्यूटर को निर्देश देता है, तभी कंप्यूटर कार्य करता है।

Computer लेटिन भाषा के “Compute” शब्द से निकला है जिसका अर्थ होता है गणना करना। Computer को हिंदी में संगणक यंत्र भी कहते है। इतिहास में देखे तो शुरुआती कंप्यूटर का कार्य केवल गणना करना ही था। चार्ल्स बैबेज ने कंप्यूटर का आविष्कार किया था। यह केवल गणितीय गणनाएं ही कर पाता था। कई पीढ़ियों के डेवलपमेंट से वर्तमान में कंप्यूटर गणना के अलावा भी कई कार्य करता है। कंप्यूटर Data का संग्रह भी करता है।

कंप्यूटर का कार्य – (इनपुट – प्रोसेस – आउटपुट)

कंप्यूटर के बारे में जानकारी Information About Computer In Hindi

Computer के मुख्य भाग –

  • यूजर (User)
  • डाटा (Data)
  • हार्डवेयर (Hardware)
  • सॉफ्टवेयर (Software)
  • प्रोसेसिंग (Processing)

1. User कंप्यूटर को निर्देश देने और Data इनपुट करने का कार्य करता है। यूजर को ऑपरेटर भी कह सकते है।

2. डाटा टेक्स्ट, नंबर, इमेज को कहते है। जैसे आपको कंप्यूटर में “Computer” शब्द टाइप करना है तो “Computer” शब्द आपका Data हुआ।

3. कंप्यूटर का वह भाग जो भौतिक रूप से दिखाई देता है और जिसे हम छू सकते है, वह हार्डवेयर कहलाता है। हार्डवेयर भी इनपुट और आउटपुट दो भागों में होते है। Example – माउस, कीबोर्ड, मॉनिटर

4. Software कंप्यूटर का वह भाग होता है जिसे छू नही सकते है, केवल महसूस किया जा सकता है। यह कंप्यूटर का ऑपरेटिंग सिस्टम और Application Software होता है। हार्डवेयर को रन करने का कार्य सॉफ्टवेयर करता है। यह निर्देशो का एक समूह होता है। Example – Window 7, Web Browser इत्यादि।

5. कंप्यूटर में प्रोसेसिंग का कार्य CPU का होता है। CPU में प्रोसेसर होता है जो इनपुट डाटा को प्रोसेस करके आउटपुट देने का कार्य करता है। यह प्रक्रिया तीव्र गति से होती है।

Computer के कुछ प्रमुख भाग – मॉनिटर, CPU, कीबोर्ड, पॉवर और VGA केबल, माउस, रैम और रोम, हार्डडिस्क, मदरबोर्ड

कंप्यूटर की विशेषता Characteristics Of Computer

  • Computer 100 फीसदी एक्यूरेसी रखता है। जैसे आपने “Computer” शब्द इनपुट दिया है तो आउटपुट “Computer” शब्द ही होगा।
  • कंप्यूटर की गति सबसे तेज होती है। यह कम समय में अधिक गणना आसानी से कर लेता है। जोड़, बाकि, गुणा, भाग जैसी गणितीय गणनाओं को तुरंत कर देता है। यह सेकंड में लाखों गणनाएँ आसानी से कर लेता है।
  • इसकी विश्वसनीयता भी इसकी खासियत है। यह हमेशा सही गणना करेगा, इसकी संभावना 100 फीसदी होती है।
  • कंप्यूटर हाई स्टोरेज कैपेसिटी रखता है। यह 160 जीबी, 350 जीबी, 500 जीबी, 1000 जीबी … इत्यादी क्षमता में मिल जाता है। इसमे Image, Video, Files को आसानी से स्टोर किया जा सकता है।
  • कंप्यूटर वर्सटाइल भी होता है। कंप्यूटर का प्रयोग बैंक, स्कूल, ऑफिस जैसे हर क्षेत्र में किया जा सकता है। इसकी मैमोरी क्षमता जैसी खासियतो को भी बड़ा और घटा सकते है।
  • Computer में मल्टीटास्किंग होती है। इसमें एक से ज्यादा कार्यो को एक साथ किया जा सकता है। कई एप्लिकेशन को एक साथ कंप्यूटर रन कर सकता है।
  • कंप्यूटर में किसी भी Data को कभी भी Delete कर सकते है।
  • कंप्यूटर एक ऑटोमैटिक मशीन है जो एक बार निर्देश देने के बाद ऑटोमैटिक कार्य करती है। इसे किसी भी तरह से मैन्युअल ऑपरेट नही किया जाता है।
  • Computer यूजर के द्वारा दिये गए हर निर्देश को बिना किसी शिकायत के करता है। यह कभी थकता नही है। जब तक यूजर चाहे, तब तक कंप्यूटर से कार्य करवा सकता है।
  • आजकल की लाइफ में डाटा की सिक्युरिटी भी महत्वपूर्ण है। कंप्यूटर सेव किये गए डाटा को सुरक्षित रखता है। यह डाटा कंप्यूटर से तभी हटेगा जब आप इसे डिलीट करते हो।

कंप्यूटर का उपयोग Uses Of Computer In Hindi

1. दुनिया के लगभग हर क्षेत्र में Computer का उपयोग किया जाता है। चाहे एंटरटेनमेंट हो या फिर ऑफिस सबन्धी कार्य हो। कंप्यूटर कई जगह इस्तेमाल किया जाता है।

2. कंप्यूटर का उपयोग ऑफिस में किया जाता है। ऑफिस के विभिन्न कार्य जैसे कि लैटर टाइप, डॉक्यूमेंट, बिल, प्रेजेंटेशन तैयार करना कंप्यूटर के जरिये ही होते है।

3. इसका शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक उपयोग भी है। जैसे किसी स्टूडेंट को किसी भी चीज के बारे में जानना है तो वह कंप्यूटर से गूगल करके देख सकता है। शिक्षा से सबंधित पुस्तकें Online वेबसाइटों पर उपलब्ध है, जिन्हें स्टूडेंट्स आसानी से डाऊनलोड करके पढ़ सकते है। ई लर्निंग के माध्यम से शिक्षा को बच्चो तक पहुचाने का कार्य कंप्यूटर का है।

4. विज्ञान के क्षेत्र में आयी तेज प्रगति का कारण Computer ही है। इसके जरिये नई रिसर्च करने में आसानी होती है। ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग के जरिये रिसर्च को साझा करना आसान हो गया है।

5. अंतरिक्ष के क्षेत्र में मानव ने अपने पैर पसारे है। इसमे कंप्यूटर का विशेष योगदान है। चांद की धरती पर मानव का पहला कदम कंप्यूटर की वजह से ही था। चांद पर गए यान को धरती पर मौजूद कंप्यूटर से ही नियंत्रित किया गया था। आज तो उस वक्त के कंप्यूटर से लाखों गुणा क्षमता वाला कंप्यूटर बन चुका है। विभिन्न सेटेलाइट कंप्यूटर से कनेक्ट है जो सूचना को एकत्र करते है।

6. मेडिकल के क्षेत्र में कई प्रकार के रोगों की जांच करना कंप्यूटर के जरिये ही सम्भव हो पाया है। X Ray, सोनोग्राफी, MRI जैसी जांचे कंप्यूटर से की जाती है।

7. बैंकिंग में कंप्यूटर ने क्रांति लाने का कार्य किया है। इससे बैंकों में पैसे जमा, निकालना, चेक करना आसान हो गया है। ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किये जाते है।

कंप्यूटर के लाभ

8. बिज़नेस के नजरिये से कंप्यूटर का उपयोग देखे तो शेयर बाजार के उतार चढ़ाव को Computer पर ही देखा जाता है। मार्केटिंग करने में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।

9. कंप्यूटर पर इंटरनेट चलाकर ऑनलाइन बैंकिंग, ऑनलाइन चैटिंग, ऑनलाइन शॉपिंग आसानी से की जा सकती है। रेल, बस टिकट को बुक करना भी बहुत आसान है।

10. कंप्यूटर का उपयोग संचार में भी किया जाता है। पुराने समय में डाक के माध्यम से संचार होता था लेकिन आज ईमेल से आप सन्देश आसानी से कुछ ही सेकंडों में भेज सकते हो। वीडियो कॉलिंग करके भी सन्देश का आदान प्रदान किया जा सकता है।

11. रक्षा क्षेत्र में भी कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। युद्ध मे मिसाइल दागनी हो या कम्युनिकेशन करना हो, कंप्यूटर द्वारा ही सम्भव है।

12. Computer पर गणना करना भी बहुत आसान है। चाहे कितनी भी मुश्किल गणना क्यों ना हो उसे बेहद आसानी से कंप्यूटर सम्भव बना देता है।

13. डाटा एंट्री करने के लिए कंप्यूटर का व्यापक उपयोग है। कंप्यूटर में टैली सॉफ्टवेयर रन करके “खाते बही” का कार्य कंप्यूटर में कर सकते है। किसी भी प्रकार का डेटाबेस तैयार करने के लिए कंप्यूटर में ओरेकल, Ms Access जैसी एप्लिकेशन होती है।

14. Computer पर गेम्स खेलना, मूवीज देखना, गाने सुनना आम बात है। एंटरटेनमेंट के नजरिये से देखे तो कंप्यूटर ने क्रांति लायी है।

15. गवर्नमेंट ने ई मित्र के जरिये लोगो के काफी कार्य आसान किये है। चाहे मूलनिवास, आय प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज बनाने हो या फिर पासपोर्ट, आधारकार्ड के लिए अप्लाई करना हो, कंप्यूटर से संभव है।

What Is Computer In Hindi – कंप्यूटर ने जीवन को आसान और सरल बना दिया है। कंप्यूटर ने Productivity को Increase किया है लेकिन मैनपावर को घटा दिया है। इसने नई नौकरियों को पैदा भी किया है। कंप्यूटर पहले आकार में बड़े होते थे, फिर आकार घटकर डेस्कटॉप साइज हो गया। आज कंप्यूटर को मोबाइल के रूप में आप देखते है।

यह भी पढ़े –

Note – कंप्यूटर क्या है? What Is Computer In Hindi और कंप्यूटर के बारे में जानकारी पर यह आर्टिकल कैसा लगा। यह पोस्ट “Information About Computer In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment