शनि ग्रह की जानकारी – Saturn Planet In Hindi Information

Saturn Planet In Hindi Information

हमारे सौरमण्डल का शनि ग्रह दिखने में बड़ा ही रोचक है। इसकी परिधि पर रिंग जैसी संरचना दिखाई देती है। शनि ग्रह का हिन्दू धर्म में काफी ज्यादा महत्व है। शनि ग्रह के बारे में जानने का प्रयास इस पोस्ट “Saturn Planet In Hindi Information में किया गया है।

शनि ग्रह की जानकारी Information About Saturn Planet In Hindi

1. शनि ग्रह (Saturn Planet) अपने सौरमंडल का बृहस्पति के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। इस ग्रह को धरती से भी आसानी से देख सकते है। इस ग्रह को दूरबीन की सहायता से सर्वप्रथम गैलीलियो ने देखा था।

2. सूर्य से शनि ग्रह की दूरी 142.66 करोड़ किलोमीटर है। यह सूर्य से 6 वां नम्बर का ग्रह है।

3. शनि ग्रह की खासियत इसके वलय है जो आसानी से देखे जा सकते है। ये वलय गैसीय धूल और बर्फ के बने कण है। वलय शनि ग्रह से 1,20,700 किलोमीटर तक फैले हुए है। इन वलयो की मोटाई मात्र 20 मीटर की है। इनकी संख्या 30 से भी ज्यादा है।

4. बृहस्पति की तरह ही यह गैसीय ग्रह है। इसकी कोई ठोस सतह नही है और इसकी सतह समतल है। यह मुख्यतः 96% हाइड्रोजन और 3% हीलियम से बना हुआ है। शनि ग्रह की कोर निकल, लोहा, हाइड्रोजन से बनी हुई है।

5. शनि को गैसीय दानव भी कहा जाता है। सतह का तापमान – 139 डिग्री सेल्सियस है। यह एक ठंडा ग्रह है।

6. शनि ग्रह के वायुमंडल में हाईडोजन और हीलियम के अलावा मीथेन, अमोनिया के क्रिस्टल भी पाए गए है। ऊपरी वायुमंडल अमोनिया बर्फ के बादलो से घिरा हुआ है। नीचे के बादलो की परत पानी, सल्फर, हाइड्रोजन की बर्फ से बनी हुई है।

शनि ग्रह के रोचक तथ्य Saturn Facts

7. इस ग्रह का घनत्व पूरे सौरमण्डल के ग्रहों में सबसे कम है। घनत्व इतना कम है कि अगर मान लीजिए कि शनि ग्रह को पानी में डाल दे तो वह तैरने लगे जायेगा। इसका अर्थ यह है कि शनि ग्रह का घनत्व पानी से भी कम है।

8. शनि ग्रह चपटा होने की वजह से इस ग्रह के धुर्वीय व्यास (1,08,728 किलोमीटर) और भूमध्यरेखा व्यास (1,20,536 किलोमीटर) में अंतर है।

9. शनि ग्रह Saturn Planet का आयतन इतना ज्यादा है कि इसमें 763 धरती समा सकती है। इतनी विशालता के कारण ही यह Solar System का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।

10. शनि ग्रह पर एक दिन 10 घण्टे और 34 मिनट का होता है। शनि ग्रह का अपने अक्ष पर तेज गति से घूर्णन करने की वजह से यह थोड़ा चपटा ग्रह है।

11. इस ग्रह को सूर्य की एक परिक्रमा करने में धरती के 30 सालों के बराबर समय लगता है।

12. इस ग्रह के पृथ्वी के चन्द्रमा की तरह ही उपग्रह भी है। शनि ग्रह के 1 नही, 2 भी नही, 10, 20 भी नही, पूरे 62 उपग्रह है।

शनि ग्रह Saturn Planet Information In Hindi

13. इसके सबसे बड़े उपग्रह का नाम टाइटन है जो बुध ग्रह से भी बड़ा है। टाइटन सौरमण्डल का दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह है। इसकी सतह ठोस है।

14. शनि ग्रह पर तेज हवाएं और तूफान अक्सर आते रहते है। इस ग्रह पर हवा की रफ्तार 1800 किलोमीटर प्रति घण्टा है।

15. मानव ने शनि ग्रह के बारे में अध्ययन करने के लिए अब तक चार यान भेजे है। पायोनीर, वॉयजर 1, वॉयजर 2 और कैसिनी। इन यानो ने शनि के वलयों और चन्द्रमाओं की खोज की थी।

16. इतिहास में आता है कि बेबीलोन निवासियों को इस ग्रह के बारे में ज्ञात था। हिन्दू धर्म में भी 9 ग्रहों में शनि का महत्व बताया गया है। इसका नाम “Saturn” रोमन देवता “Saturnus” पर रखा गया है। हिन्दू धर्म में शनि ग्रह का विशेष महत्व है। शनि को देवता के समक्ष माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शनि का प्रकोप लगने पर जीवन में असंतुलन आ जाता है।

अन्य पोस्ट्स –

Note – इस आर्टिकल Information About Saturn Planet In Hindi में शनि ग्रह की जानकारी कैसी लगी। यह पोस्ट “Saturn Planet Information In Hindi” अच्छी लगो हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “शनि ग्रह की जानकारी – Saturn Planet In Hindi Information”

Leave a comment