साही जानवर के रोचक तथ्य Porcupine Animal In Hindi

Porcupine Animal In Hindi

साही जानवर Porcupine Animal In Hindi एक ऐसा जानवर है जिसके शरीर पर नुकीले कांटे होते है। यह बड़ा ही रोचक जानवर है। तो आइए साही के बारे में Porcupine Information In Hindi जानते है।

साही जानवर की रोचक जानकारी Porcupine Animal In Hindi

1. साही जानवर (Porcupine) एशिया महाद्वीप में मुख्यतः पाया जाता है। यह अफगानिस्तान, चीन, भारत इत्यादि देशों में मिल जाता है। यह अफ्रीका, अमेरिका में भी पाया जाता है। इसकी करीब 24 प्रजातियां दुनियाभर में पायी जाती है।

2. साही एक स्तनधारी प्राणी है जो बच्चे पैदा करता है और उन्हें दूध पिलाता है। इस प्राणी का खून गर्म होता है।

3. ज्यादातर मादा साही एक बार में केवल एक बच्चे को जन्म देती है। लेकिन कुछ प्रजाति की साही 1 से ज्यादा बच्चो को भी पैदा कर सकती है।

4. करीब चार महीनों तक बच्चा अपनी माँ के पास ही रहता है। जन्म के वक्त साही के कांटे (Quills) नरम होते है लेकिन कुछ ही समय बाद सख्त हो जाते है।

5. साही जानवर खरगोश, चूहा, गिलहरी जैसे जानवरों की प्रजाति से सबन्ध रखता है। यह भी इन प्राणियों की तरह भोजन को कुतर कर खाता है। इसके आगे के दांत भी हमेशा बढ़ते रहते है। इसलिए साही लकड़ी को कुतर कर दांतो को घिसता रहता है।

6. साही प्राणी ज्यादातर वक्त छुपकर ही रहता है। यह डरपोक प्राणी है जो भोजन की तलाश में ही बाहर निकलता है। यह अमूमन रात को ही बिल से बाहर निकलता है।

7. साही Porcupine की लंबाई पूंछ सहित 40 इंच से ज्यादा होती है। कुछ इससे छोटे भी होते है। दुनिया का सबसे छोटा साही “हैरी ड्वार्फ साही” है जिसकी लंबाई केवल 15 इंच है।

8. साही के शरीर का वजन 25 से 35 किलोग्राम के आसपास होता है। कुछ प्रजाति की साही का वजन 2 से 4 किलो भी होता है।

9. साही जानवर के शरीर पर नुकीले कांटे होते है जिनसे यह अपनी रक्षा करता है। ये कांटे उसके बाल होते है। कांटे सुई की तरह होते है जिन्हें क्विल्स (Quills) कहते है।

साही जानवर के रोचक तथ्य Porcupine In Hindi –

10. साही Porcupine के शरीर पर 30 हजार से भी ज्यादा कांटे होते है। इसके शरीर पर पुराने कांटे हटकर नए कांटे आते रहते है। साही जंगली जानवर का हमला होने पर खुद को इन कांटो के नीचे समेट लेता है।

11. साही के शरीर पर क्विल्स मुख्यतः पूंछ पर होते है। बाकी के शरीर पर बाल नरम होते है। खतरा महसूस होने पर कांटे सीधे खड़े हो जाते है।

12. साही खुद कभी आक्रमण नही करते है। जब इन्हें खतरा महसूस होता है, तब अपने बचाव में कांटो को जंगली जानवर के शरीर मे धंसा देते है। इन कांटो के चुभने से जानवर की मृत्यु तक हो सकती है।

13. साही जानवर के शरीर के अंदर का तापमान हमेशा समान बना रहता है। बाहरी तापमान का इसके आंतरिक तापमान पर फर्क नही पड़ता है। इसलिए यह प्राणी ठंडे इलाको में भी आसानी से सरवाइव कर पाते है।

14. साही का मुख्य भोजन पेडों की पत्तियां, फूल, छाल, फल, लकड़ी होता है। ये केवल पेडों से ही भोजन प्राप्त करते है।

15. इनका निवास स्थान पेड़ों के नीचे होता है। यह प्राणी बिल बनाकर रहता है। ये मुख्यतः जंगलों या पहाड़ों पर रहते है। साही पेडों पर भी चढ़ सकता है।

16. साही का औसत जीवनकाल 5 से 7 वर्ष होता है। अगर सही वातावरण मिले तो यह जानवर 18 वर्ष तक जी लेता है।

यह भी पढ़े –

नोट – साही जानवर Porcupine Animal In Hindi के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी। यह पोस्ट Porcupine In Hindi अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

3 thoughts on “साही जानवर के रोचक तथ्य Porcupine Animal In Hindi”

  1. काफी अच्छी जानकारी है साही के बारे में, कुमाऊँ के पहाड़ो में पहले यह काफी नुक्सान करते थे विशेषतः कंद वाली फसलों जैसे आलू के खेतों में। पर अब यह काफी कम हो गए है क्योंकि अन्य शिकारियों से तो यह बचाव कर लेते हैं पर मानव द्वारा इनको मारना आसान होता है।

    Reply

Leave a comment