नाशपाती फल के फायदे की जानकारी | Pear Fruit In Hindi

Pear Fruit In Hindi

इस पोस्ट Pear Fruit In Hindi में नाशपाती खाने के फायदे (Nashpati Benefits Information) और नुकसान की जानकारी पर चर्चा करेंगे। नाशपाती का फल फाइबर से भरपूर होता है। नाशपाती के फायदे अनेक है। इसे गरीबों का सेब भी कहते है। इस फल के गुण सेब से काफी मिलते है। नाशपाती खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इसे कब्ज नाशक भी कहा जाता है।

स्वाद में मीठा यह फल गुणकारी होता है। इस फल को खाने से शरीर को लाभ मिलता है। तो आइए दोस्तो, नाशपाती फल के फायदे और नुकसान (Nashpati Fruit In Hindi) पर चर्चा करते है।

नाशपाती की जानकारी – Pear Fruit Information In Hindi

नाशपाती फल (Pear Fruit) की सर्वप्रथम खेती उत्तरी अमेरिका में की गई थी। नाशपाती का फल वेसे तो पूरी दुनिया में उगाया जाता है लेकिन चीन में इसकी सबसे ज्यादा पैदावार होती है। भारत मे इस फल की खेती कश्मीर और पंजाब में ज्यादा की जाती है। इस फल का रंग हरा होता है। आकार और आकृति में यह सुराई की तरह होता है। इसकी स्वाद प्रकृति मीठी होती है। यह सेब की प्रजाति का ही फल है।

इस फल में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। इस फल में विटामिन C, विटामिन K, विटामिन A अधिक मात्रा में होता है। यह फल प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। इस फल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर जैसे खनिज तत्व भी पाये जाते है। नाशपाती फल में आयोडीन तत्व भी भरपूर होता है। इस फल में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते है। नाशपाती फल में आयरन भी होता है।

नाशपाती खाने के फायदे (Benefits)

1. नाशपाती Pear खाने से कब्ज रोग से छुटकारा मिलता है। अगर आप कब्ज से परेशान है तो नाशपाती खाइये। इसमे मौजूद फाइबर कब्ज का नाश करता है।

2. यह फल ह्रदय को सुरक्षित रखता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। पेक्टिन की मौजूदगी से यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कंट्रोल करता है।

3. नाशपाती का नियमित सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमे एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते है।

4. इस फल में मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। इससे खून की मात्रा में बढ़ौतरी होती है। डॉक्टर एनीमिया में नाशपाती खाने की सलाह देते है।

5. हड्डियों की मजबूती के लिए नाशपाती का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमे मौजूद कैल्शियम हड्डियां मजबूत करता है।

6. नाशपाती में एन्टी एजिंग गुण होते है। इससे त्वचा हमेशा तरोताजा और झुर्रियों से मुक्त रहती है। इस फल में मौजूद विटामिन A बढ़ती उम्र को रोकता है। यह फल कील और मुंहांसों से निजात देता है।

7. अगर आप मोटापे से परेशान है तो आपको नाशपाती का सेवन करना चाहिये। इसका कारण नाशपाती में फाइबर का होना है जो भोजन का पाचन शीघ्र करता है। इसमें कैलोरी भी कम होती है।

8. मधुमेह से ग्रसित रोगियों को नाशपाती का सेवन करना चाहिए। यह शरीर में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करती है। इस फल में प्राकतिक मिठास होती है जो नुकसानदेह नही है।

9. इस फल के सेवन से गले की खराश, सर्दी, जुकाम, खांसी जैसे लक्षणों से निजात मिलती है। यह कफनाशक होती है।

नाशपाती के नुकसान Side Effects Of Pear Fruit In Hindi

नाशपाती फल (Pear Fruit In Hindi) का अनियंत्रित सेवन करना हानिकारक हो सकता है। नाशपाती फल खाने से नुकसान होने की संभावना होती है।

1. इस फल में फाइबर की अधिकता होने से पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है। अनियंत्रित सेवन से दस्त होने की संभावना प्रबल हो जाती है।

2. नाशपाती के ज्यादा सेवन करने से पेट दर्द और सूजन जैसी समस्या हो जाती है।

3. नाशपाती को ताजा खाना चाहिए। कटी हुई नाशपाती का रंग भूरा हो जाता है जिससे इसे खाने से पाचन गड़बड़ा सकता है।

नाशपाती (Pear Fruit) का सेवन अच्छी तरह धोकर करना चाहिए। इससे छिलके पर लगे हुए कीटाणु हट जाते है। नाशपाती का सेवन छिलके सहित करना ज्यादा अच्छा है।

नाशपाती पर यह पोस्ट Pear Fruit In Hindi आपको कैसी लगी? नाशपाती खाने के फायदे (Nashpati Benefits) और नुकसान पर आपके विचार क्या है? यह पोस्ट Nashpati Fruit Information In Hindi अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

अन्य फलो की पोस्ट्स –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment