Famous Birds Name In Hindi – English | पक्षियों के नाम

Birds Name In Hindi - English

पक्षियों के नाम हिंदी में – Birds Name In Hindi And English

रंग बिरंगे मनमोहक सुंदर पक्षी आसमान को चीरते हुए उड़ते है। हर पक्षी की एक खासियत होती है जिससे उसकी पहचान होती है। इस लेख Famous Birds Name In Hindi – English में पक्षियों के नाम और उनकी जानकारी है। यहां “Pakshiyon Ke Naam Hindi Mein” में आसान भाषा में है। पक्षी दुनियाभर में पाए जाते है जो दुनिया के 7 महाद्वीपों में मिल जाते है। भारत देश में भी पक्षी बहुतायत से पाए जाते है।

विदेशी पक्षियों के साथ ही भारतीय पक्षियों के नाम (Indian Birds Name In Hindi) पर भी इस पोस्ट में चर्चा करेंगे। तो आइए दोस्तो, दुनिया के रंग बिरंगे पक्षियों की बात करते है।

पक्षियों के नाम – All Birds Name In Hindi (1 – 10)

1. गौरेया (Sparrow) – यह बड़ी ही रोचक पक्षी है। भारत में बहुतायत से यह पक्षी पाया जाता है। इसकी “ची ची” की आवाज के साथ हमारी सुबह होती है। गौरेया आकार में बहुत छोटा पक्षी है।

2. तोता (Parrot) – तोता पक्षी को मिट्ठू भी कहते है। हरे रंग का यह पक्षी नकल उतारने में एक्सपर्ट होता है। दिखने में बहुत प्यारा मिट्ठू भारत में बहुत पाया जाता है।

3. कबूतर (Pigeon) – ये पुराने खँडहर और इमारतों में आसानी से मिल जाते है। कबूतर का पुराने जमाने में उपयोग संदेश पहुंचाने में किया जाता था। इसे शांति का प्रतीक भी कहते है।

4. मोर (Peacock) – मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। यह बहुत सुंदर और मनमोहक होता है। इसके पँखो को मयूर पंख कहते है जिस पर अर्द्ध चाँद बना होता है।

5. नीलकंठ पक्षी (Indian Roller) – इसका रंग नीला और भूरा होता है। इस पक्षी को भगवान शिव का रूप मानते है। नीलकंठ पक्षी हवा में कलाबाजियां खाने में मशहूर है।

6. कौवा (Crow) – कौवा पक्षी रंग में काला होता है। इस पक्षी की आवाज कर्कश और कठोर होती है।

7. कोयल (Cuckoo) – यह कौवे की तरह ही काली है लेकिन इसकी आवाज बहुत मीठी होती है।

8. कठफोड़वा (Woodpecker) – कठफोड़वा पक्षी की चोंच बहुत मजबूत होती है। यह पक्षी अपनी चोंच से पेड़ के तने में छेद कर सकता है।

9. राम चिड़िया “किंगफिशर” (Kingfisher) – किंगफिशर पक्षी पानी की छोटी मछलियों का शिकारी होता है। यह आकार में एक छोटा पक्षी है।

10. चील (Eagle) – चील ऊंचे आसमान में उड़ती है। यह जमीन पर चल रहे शिकार को झपट्टा मारकर उठा लेती है। यह आकार में बड़ी होती है।

पक्षियों की जानकारी पोस्ट्स –

Rochak Pakshiyon Ke Naam Hindi Mein (11 – 20)

11. बाज (Falcon) – बाज पक्षी अपनी पैनी नजर और फुर्ती के लिए फेमस है। यह पक्षी पानी में तैरती मछलियों को भी झपट्टा मारकर शिकार कर लेता है।

12. गिद्ध (Indian Vulture) – यह एक मांसाहारी पक्षी है। गिद्ध वर्तमान में लुप्त हो रहे है। यह पक्षी भी आकार में बड़ा होता है।

13. मैना (Myna) – मैना पक्षी अपनी मधुर आवाज के लिए फेमस है। यह भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाती है। इसकी गर्दन काले रंग की होती है।

14. बुलबुल (Nightingale Bird) – बुलबुल पक्षी दिखने में बहुत सुंदर होती है। इस पक्षी की आवाज बहुत प्यारी और मीठी होती है।

15. उल्लू (Owl) – उल्लू पक्षी की आंखे बहुत डरावनी होती है। इस पक्षी को रात में ही दिखाई पड़ता है। यह शिकार रात में ही करता है, दिन में यह पक्षी आराम करता है।

17. तीतर या चकोर (Partridge) – यह पक्षी ऊंचा उड़ पाने में अक्षम होता है। तीतर तेज भागने में माहिर है।

18. बटेर (Quail) – तीतर की तरह ही यह पक्षी भी जमीन पर ही रहता है। बटेर ऊंचा उड़ नही पाता है। बटेर पक्षी को मांस के लिए पालते भी है।

19. मुर्गी (Hen) – सर पर कलगी लिए हुए यह पक्षी जमीन पर ही रहता है। मुर्गीपालन बड़े स्तर पर मांस और अंडे के लिए किया जाता है। सुबह सुबह मुर्गे की बांग सुनकर ही सवेरा होता है।

20. अबाबील (shallow) – यह छोटे आकार का बहुत सुंदर पक्षी है। इस पक्षी के घोंसले महीन और शानदार कारीगरी के नमूने होते है।

पक्षियों की जानकारी पोस्ट्स –

पक्षियों के नाम – Birds Name In English – Hindi Language (21 – 32)

21. चकता (Skylark) – यह पक्षी अबाबील की तरह ही होता है।

22. हंस (Swan) – हंस अक्सर आपकों पानी के ऊपर तैरते हुए मिल जाएंगे। हंस का रंग सफेद होता है।

23. राजहंस (Flamingo) – यह हंस की तरह ही होता है। यह पक्षी जोड़े में अपना पूरा जीवन बिता देता है। सफेद रंग का यह पक्षी पानी पर तैरता हुआ बहुत खूबसूरत लगता है।

24. बगुला पक्षी (Heron) – यह पक्षी बहुत चालाक होता है। बगुला पक्षी नदियों या तालाबो के पास निवास करता है। इसकी गर्दन और टांगे लम्बी होती है।

25. बत्तख (Duck) – पानी पर तैरते हुई बत्तख बड़ी ही सुंदर प्रतीत होती है। यह लाल, सफेद, पिला जैसे रंग में मिलती है।

26. चमगादड (Bat) – वैसे चमगादड को पक्षियों की श्रेणी में शामिल नही करना चाहिए क्योंकि यह एक स्तनधारी प्राणी है। लेकीन यह पक्षियों की तरह उड़ता है।

27. शुतुरमुर्ग (Ostrich) – यह पक्षी होकर भी उड़ नही पाता है। शुतुरमुर्ग तेज दौड़ने में माहिर होता है। अगर इस पक्षी की लात किसी को लग जाये तो वो स्वर्ग सिधार सकता है।

28. बया पक्षी (Weaver Bird) – बया अपने बनाये सुंदर घोंसले के कारण फेमस है। यह भी बहुत सुंदर पक्षी है।

29. सारस (Crane) – इस पक्षी की गर्दन लंबी होती है। यह पानी में खड़े होकर मछलियों का शिकार करता है। सारस तालाबों के आसपास ही निवास करते है।

30. हुदहुद (Hoopoe) – यह इजरायल देश का राष्ट्रीय पक्षी है। हुदहुद दिखने में कठफोड़वा की तरह होता है।

31. पेंगुइन (Penguin) – पेंगुइन एक पक्षी है लेकिन यह उड़ नही पाता है। बर्फ़ीली इलाकों में पेंगुइन मिलता है।

32. कीवी पक्षी (Kiwi Bird) – यह पक्षी न्यूजीलैंड का प्रमुख पक्षी है। इस पक्षी की चोंच लम्बी होती है। यह पक्षी भी उड़ नही पाता है।

पक्षियों की जानकारी पोस्ट्स –

इन जाने मानें पक्षियों के अलावा भी Finches, Toucan, Hornbill, Goose, Turaco, Frigate Bird, Gulls, Auk जैसे पक्षी भी है। बच्चों के लिए पक्षी के नाम “Famous Birds Name In Hindi – English” पर यह आर्टिकल ज्ञानवर्धक है।

पक्षियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में पोस्ट आपको कैसी लगी? यह आर्टिकल “Names Of  Birds In English And Hindi Language” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment