मौसम्बी फल क्या है? जूस के फायदे (Mosambi In Hindi)

Mosambi Fruit Juice Benefits In Hindi

इस लेख Mosambi In Hindi (Benefits & Information) में मौसम्बी जूस पीने के फायदे नुकसान और इसकी सामान्य जानकारी है। मौसम्बी का फल स्वाद में खट्टा मीठा होता है। यह नींबू की प्रजाति का फल है जिसे मीठा नींबू भी कहते है। यह फल बहुत फायदेमंद होता है। शरीर के स्वास्थ्य के लिए मौसम्बी का रस पीना लाभकारी माना जाता है। तो आइये दोस्तों, मौसम्बी या आम भाषा में इसे मौसमी भी कहते है, की जानकारी पढ़ते है।

मौसम्बी फल क्या है? What Is Mosambi In Hindi

गर्मी के मौसम में अक्सर मौसम्बी (Sweet Lime) का जूस निकालकर सेवन करते है। यह फल स्वाद में मीठा होता है। मौसम्बी फल में हल्की खटास भी होती है। यह फल नारंगी की साइज का होता है। नींबू की प्रजाति से मौसम्बी बिलोंग करती है।

मौसम्बी के पेड़ पर लगने वाले फूल ही मौसम्बी का फल बनते है। मौसम्बी का फल हरे या पीले रंग में होता है। मौसम्बी की खेती पूरे भारतवर्ष में की जाती है। इसका जूस शरीर में ठंडक देता है। मौसम्बी के रस में नमक मिलाकर पीने से स्वाद और भी बढ़ जाता है।

Mosambi में कई पोषक तत्व होते है जो शरीर को फायदा देते है। मौसम्बी में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। इस फल में आयरन की भी अच्छी खासी मात्रा होती है। मौसम्बी में विटामिन C भी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके अलावा भी विटामिन बी और ई सीमित मात्रा में मौजूद होते है।

मौसम्बी के फल में पानी की मात्रा भी अधिक होती है। इस फल में साइट्रस एसिड भरपूर मात्रा में होता है। मौसम्बी फल में कई सारे खनिज तत्व भी होते है। कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व मौसम्बी में होते है। यह फल एंटीऑक्सीडेंट का खजाना है।

मौसम्बी जूस के फायदे (Sweet Lime Benefits)

1. ह्रदय के लिए मौसम्बी (Mosambi) का नियमित सेवन करना बहुत लाभदायक है। यह शरीर में रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करके धमनियों को सुरक्षित करता है।

2. इस फल का सेवन करने से एनर्जी मिलती है। मौसम्बी का रस निकालकर पीने से शरीर से थकान दूर होती है। मौसम्बी का रस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है।

3. मौसम्बी के फल में मौजूद विटामिन सी त्वचा के लिए गुणकारी होता है। चेहरे से दाग धब्बे और झुर्रियों को यह दूर करता है। इसके सेवन से त्वचा में निखार आता है। मौसम्बी चेहरे से कील मुहांसे भी हटाती है।

4. अगर आप झड़ते और सफेद होते बालों से परेशान है तो मौसम्बी का रस आपके लिए लाभकारी है। इसका जूस नियमित पीने से बालों को पोषण मिलता है और असमय झड़ना बंद होते है। यह बालों से डेंड्रफ को दूर करता है।

5. इस फल में मौजूद फाइबर पेट की समस्याओं का निदान करता है। कब्ज और गैस को यह दूर करता है। मौसम्बी पाचन तंत्र को सही करती है। मौसम्बी का जूस बनाकर पीने से पेट स्वस्थ रहता है। उल्टी की शिकायत होने पर इसका जूस पीना चाहिए।

6. पेट मे छाले या अल्सर होने पर मौसम्बी के रस का सेवन करना चाहिए। इसके रस के नियमित सेवन से अल्सर ठीक हो जाता है।

7. अगर आपको वजन कम करना है तो मौसम्बी के रस का नियमित सेवन कीजिए। इसके सेवन से शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। इसके रस में कैलोरी भी कम होती है।

8. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। कई रोगों से लड़ने की शक्ति आती है।

9. मधुमेह में मौसम्बी का सेवन करना फायदेमंद होता है। रक्त में शर्करा की मात्रा नियंत्रित होती है।

10. किडनी में पथरी होने पर मौसम्बी के रस का सेवन करना चाहिए। इसको नियमित पीने से पथरी गलकर निकल जाती है।

11. मौसम्बी (Sweet Lime) का रस पीने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा नियंत्रित रहती है। इसका रस शरीर से विषैले प्रदार्थो को बाहर निकालता है।

12. दांतो की बीमारी में मौसम्बी के रस का सेवन करना लाभकारी है। स्कर्वी से ग्रसित मंसूड़ो को यह स्वस्थ रखता है। दांतो में चमक के लिए भी मौसम्बी का सेवन कर सकते है। अगर सांस की बदबू की शिकायत है तो इसके रस का सेवन करे।

13. मौसम्बी में कैल्शियम की उपलब्धता से यह हड्डियों को मजबूत करता है। इसके रस का सेवन हड्डियों के लिए लाभकारी है।

मौसम्बी के नुकसान (Mosambi Fruit In Hindi)

Mosambi के रस का अनियंत्रित सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है। इस फल के रस का ज्यादा सेवन पेट में एसिडिटी को बढ़ाता है। त्वचा पर इसका रस लगने पर जलन या एलर्जी हो सकती है। ज्यादा मात्रा में मौसम्बी का सेवन करने से आपके दांतों में केविटी हो सकती है। मौसम्बी के नुकसान से ज्यादा फायदे है। तो दोस्तों गर्मियों के मौसम में मौसम्बी का रस पीना शुरू कर दीजिए।

इस पोस्ट Mosambi Juice Benefits In Hindi में मौसम्बी जूस के फायदे नुकसान और जानकारी आपको कैसी लगी? “Sweet Lime Fruit In Hindi” आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment