Months Name In Hindi – English 12 महीनों के नाम

बच्चों के लिए यह लेख Months Name In Hindi And English बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसमें हिंदी महीनों के नाम, अंग्रेजी और मुस्लिम महीनों के नाम और उनका महत्व बताने का प्रयास किया गया है। महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में बताए गए है जिससे पढ़ने और समझने आसानी हो।

हमारा यह प्रयत्न है कि English Months Name, Hindi Months Name और Muslim Months Name In Calendar आपको सही तरीके से सिखाये जाए। तो आइए दोस्तो 12 महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में जानते है।

12 महीनों के नाम Months Name In Hindi And English

Months Name In Hindi

दोस्तों, 1 वर्ष में कुल 12 महीने और 365 दिन होते हैं। यह सूची 12 महीनों के नाम (Months Name In Hindi And English) और उनके महत्व पर है।

1. जनवरी माह (January) – जनवरी माह 31 दिन का होता है। यह महीना भारत देश के लिए बेहद महत्व रखता है। इस महीने की 26 तारीख को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस महीने में भयंकर ठंड पड़ती है।

2. फरवरी माह (February) – इस महीने की 14 तारीख को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह 28 या 29 दिनों का होता है। इस महीने में ठंड कम हो जाती है।

3. मार्च माह (March) – मार्च का महीना पूरे 31 दिनों का होता है। यह गर्मियों का महीना है। बच्चो के एग्जाम इसी माह में शुरू होते है।

4. अप्रैल (April) – एक अप्रैल की तारीख को विश्व मूर्ख दिवस मनाया जाता है। इस महीने में 30 दिन होते है। यह भी गर्मियों का महीना है।

5. मई (May) – इस महीने में पूरे 31 दिन होते है। महाकवि रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्मदिन आता है। इस माह में गर्मी अपनी चरम पर होती है।

6. जून (June) – इस महीने में साल का सबसे बड़ा दिन आता है। 21 जून को वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है। यह महीना भी भीषण गर्मी वाला होता है। जून माह में 30 दिन होते है। बच्चो की छुट्टियां इस महीने में लगती है।

7. जुलाई (July) – जुलाई का माह वर्षा का होता है। इस महीने में बारिश का आगमन होता है। बच्चो के स्कूल भी जुलाई माह में ही ओपन होते है। यह पूरे 31 दिन का होता है।

8. अगस्त (August) – इस महीने की 15 तारीख को भारत देश को अंग्रेजो से आजादी मिली थी। अगस्त माह में 31 दिन होते है। यह माह भी बारिश का होता है।

9. सितम्बर (September) – सितम्बर माह में 30 दिन होते है। यह बारिश का अंतिम महीना होता है।

10. अक्टूबर (October) – 2 अक्टूबर का दिन महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती से जाना जाता है। इस महीने में ठंड का आगमन होता है। यह 31 दिनों का महीना है।

11. नवम्बर (November) – नवम्बर माह के 30 दिन होते है। 12 नवम्बर को गुरुनानक जयंती मनाई जाती है। यह महीना सर्दियों का होता है।

12. दिसंबर (December) – इस महीने में भयंकर सर्दी पड़ती है। यह 31 दिनों का माह है। यह साल का अंतिम महीना होता है। 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है।

दोस्तों वर्ष के 12 महीनो में बसंत ऋतू, वर्षा ऋतू और क्रिसमस का त्यौहार भी आते है, इन्ही पर उपयोगी निबंध निचे दिए गए है।

यह भी पढ़े –

हिंदी महीनों के नाम (From Hindu Calendar)

हिंदी माह में 15 दिन के दो पखवाड़ा होते है। अमावस्या और पूर्णिमा हर महीने आती है। चांद के ढलने के अनुसार अमावस्या और पूर्णिमा का आकलन होता है। पूरा चांद दिखने को पूर्णिमा और जब चांद नही दिखता है, तब अमावस्या होती है। अब आइये हिंदी माह के नाम अंग्रेजी भाषा (Hindi Months Name From Hindu Calendar) में जानने का प्रयास करते है।

1. चैत्र मास (Chaitra Month) – यह माह अंग्रेजी के मार्च और अप्रैल महीने के दौरान आता है। इस महीने में गुड़ी पड़वा, रामनवमी, हनुमान जयंती आते है।

2. वैशाख मास (Vaisakha Month) – अंग्रेजी के अप्रैल और मई माह में हिन्दू वर्ष का यह महीना आता है। पंजाब में बैशाखी का पर्व मनाया जाता है। भगवान बुद्ध का जन्म का पर्व इसी माह में मनाया जाता है।

3. ज्येष्ठ मास (Jyeshtha Month) – मई और जून के दौरान ज्येष्ठ माह आता है।

4. आषाढ़ मास (Ashadha Month) – जून और जुलाई माह का दौर आषाढ़ मास होता है।

5. श्रावण मास (Shraavana Month) – जुलाई और अगस्त के दौरान का महीना श्रावण माह का आता है। रक्षाबंधन का त्यौहार, जन्माष्टमी का त्यौहार इसी माह में आते है।

6. भाद्रपद मास (Bhadra Month) – अगस्त और सितम्बर का महीना भाद्रपद माह कहलाता है।

7. आश्विन मास (Ashvin Month) – यह हिन्दू माह सितम्बर और अक्टूबर के मध्य आता है। इस महीने में दीवाली, दशहरा, नवरात्रि के त्यौहार आते है।

8. कार्तिक मास (Kartik Month) – यह हिन्दू माह अक्टूबर और नवम्बर के बीच आता है। इस महीने में गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है।

9. मार्गशीर्ष मास (Margashirsha Month) – नवम्बर और दिसम्बर महीने के दौरान यह महीना आता है। इस महीने मोक्ष एकादशी मनाई जाती है।

10. पौष मास (Pausha Month) – पौष का माह दिसम्बर और जनवरी के मध्य आता है। इस महीने में मकर संक्रांति, लोहिड़ी, पोंगल त्यौहार मनाया जाता है।

11. माघ मास (Magha Month) – यह माह जनवरी और फरवरी के दौरान पड़ता है। इस माह महा शिवरात्रि और बसन्त पंचमी त्यौहार मनाया जाता है।

12. फाल्गुन मास (Phalguna Month) – फरवरी और मार्च के मध्य फाल्गुन का महीना आता है। फाल्गुन मास में होली का त्यौहार मनाया जाता है।

हिंदी कैलेंडर के मुताबिक वर्ष में 6 मौसम होते है। इनमें बसन्त, ग्रीष्म, वर्षा, शरद और हेमन्त ऋतु आती है।

मुस्लिम महीनों के नाम Muslim Months Name In Hindi And English

इस्लामिक महीनों के नाम – मुस्लिम महीनें चांद के मुताबिक होते है। चांद दिखने पर ही महीने की शुरुआत होती है। मुस्लिम वर्ष हिजरी संवत कहा जाता है।

1. मुहर्रम (Muharram Month) – मुस्लिम का नया साल इसी माह से शुरू होता है।  

2. सफर (Safar)

3. रबीउल अव्वल (Rabi – Ul – Awal)

4. रबीउल आखिर (Rabi – Ul – Aakhir)

5. जमादिल अव्वल (Jumada Al – Awwal)

6. जुमादिल आखिर (Jumada Al – Aakhir)

7. रज्जब (Rajab)

8. शाबान (Shaban)

9. रमजान (Ramadan)

10. शव्वाल (Shawwal)

11. ज़िल क़दा (Zil Qadah)

12. जिल्हिज्जा (Zu Al-Hijjah)

मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्यौहार में ईद उल फितर, ईद उल अजहा, रमजान, मुहर्रम प्रमुख है।

दोस्तों, सभी महीनों के नाम Months Name In Hindi And English पर यह पोस्ट अंग्रेजी, हिंदी और मुस्लिम महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में कैसी लगी। 12 महीनों के नाम (All Name Of Months In English And Hindi) पर जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

4 thoughts on “Months Name In Hindi – English 12 महीनों के नाम”

Leave a comment