Jack Fruit In Hindi | कटहल खाने के फायदे और नुकसान क्या है?

Jack Fruit Information In Hindi

इस लेख Jack Fruit In Hindi में कटहल खाने के फायदे (Jackfruit Benefits) और नुकसान की सामान्य जानकारी (Jackfruit Information In Hindi) दी गयी है। कटहल का फल स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी होता है। कटहल फल के फायदे पढ़कर आप चौक जायेंगे और आज ही कटहल को अपने आहार में शामिल कर लेंगे।

कटहल की सब्जी भी बनाई जाती है। इसका अचार बनाकर भी आप खा सकते है। इसको आप सीधे भी खा सकते है। तो आइए कटहल के बारे में जानकारी “Jackfruit Information” जानने का प्रयास करते है।

कटहल के बारे में जानकारी – Jack Fruit Information In Hindi

कटहल का फल (Jackfruit) आकार में बड़ा होता है। कटहल के फल में ऊपर की तरफ छिलका होता है जो किसी भी काम का नही है। इस छिलके पर बारीक कांटे होते है। कटहल की गुदा को खाया जाता है जो कांटेदार छिलके के नीचे होती है। कटहल में बीज भी होते है जो सेहत के लिए फायदेमंद है।

बीज प्रोटीन से भरपूर होते है। इसलिए कटहल के बीजों को भी खाया जा सकता है। कटहल की खेती पूरे भारतवर्ष में की जाती है। केरल राज्य कटहल उत्पादन में सबसे पहले पायदान पर आता है। कटहल के फल की सब्जी बनाई जाती है। पका हुआ फल सीधे खाया जा सकता है।

इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। कटहल में विटामिन A और C पाया जाता है। इस फल में मिनरल्स भी उपयुक्त मात्रा में होते है। पोटैशियम, कैल्शियम, जिंक जैसे तत्व इस फल में होते है। कटहल के फल में प्रोटीन की मात्रा भी होती है। इसमें शर्करा भी होती है। इस फल में थायमिन, नियासिन नामक तत्व भी होता है।

कटहल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी अच्छी खासी होती है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। कटहल में कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी ना के बराबर होता है। इससे मोटापा बढ़ने की संभावना कम होती है। इस फल में एंटीऑक्सीडेंट भी होते है।

कटहल खाने के फायदे – Jack Fruit Benefits In Hindi

1. कटहल Jackfruit के फल का सेवन करने से दिल सबन्धी बीमारियों में राहत मिलती है। इसमे पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।

2. कटहल में पाया जाने वाला फाइबर कब्ज जैसी समस्या में लाभकारी है। यह एक रेशेदार फल है जिससे पेट सबन्धी समस्या दूर होती है। पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।

3. कटहल के फल में पाया जाने वाला आयरन शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है। यह एनीमिया बीमारी में सेहत के लिए फायदेमंद है।

4. कटहल शरीर की रोग प्रतिरोधकता को बढ़ाती है। इसका कारण इस फल में एंटीऑक्सीडेंट का पाया जाना है। इस फल के नियंत्रित सेवन से रोगों से लड़ने की ताकत पैदा होती है।

5. अस्थमा में कटहल का सेवन करना लाभकारी इलाज है। अस्थमा में इसका सेवन डायरेक्ट ना करके इसको पानी मे उबाले और पानी को ठंडा करके पिये। इसकी जड़ भी दमा रोगियों के लिए लाभदायक है।

6. हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए कटहल का सेवन जरूर करे। इस फल में पोटैशियम और कैल्शियम होते है जो हड्डियों को मजबूत करते है।

7. कटहल (Jack Fruit) का सेवन करने से आंखों को फायदा होता है। कटहल में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है जो रतौन्धी रोग में लाभकारी है।

8. मर्दो के लिए कटहल शक्तिवर्धक होता है। यह वीर्यवर्धक होता है। यह इस प्रकार के रोगों में फायदेमंद होता है।

9. थायरॉइड में भी कटहल खाना फायदेमंद होता है। इस फल में कई खनिज तत्व होते है जो हार्मोन को संतुलित करते है।

10. कटहल के फल में एन्टी एजिंग गुण भी होते है। इससे चेहरे की झुर्रियां कम होती है। यह त्वचा में निखार लाता है।

कटहल खाने के नुकसान Jackfruit Side Effects Information In Hindi

1. कटहल (Jackfruit) का अनियंत्रित और अनियमित सेवन करना स्वस्थ शरीर के लिए हानिकारक है।

2. कटहल का नियंत्रित मात्रा में ही सेवन करे। ऐसा ना करने से दस्त जैसी समस्या हो सकती है। आपके शरीर का पाचन गड़बड़ा सकता है।

3. गर्भावस्था के दौरान कटहल नही खाना चाहिए। यह बेहद नुकसान कर सकता है।

4. कटहल का सेवन सर्दी जुकाम लगने पर नही करना चाहिए। कफ की शिकायत होने पर इसके सेवन से बचे।

Note – कटहल पर यह आर्टिकल Jack Fruit Benefits & Information In Hindi आपको कैसा लगा? कटहल खाने के फायदे “Kathal Khane Ke Fayde In HIndi” और कटहल खाने के नुकसान पर आपके विचार क्या है? यह पोस्ट “Jackfruit Information In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment