नीलकंठ पक्षी की रोचक जानकारी Neelkanth Bird In Hindi

Neelkanth Bird In Hindi

नीलकंठ पक्षी की जानकारी Neelkanth Bird Information In Hindi

नीले और भूरे रंग का नीलकंठ पक्षी दिखने में बहुत सुंदर होता है। नीलकंठ पक्षी (Neelkanth Bird In Hindi) मुख्यतः भारत में पाया जाने वाला पक्षी है। इस पक्षी को “Indian Roller Bird” भी कहते है। इस पक्षी को देखना भी बहुत शुभ माना जाता है। तो आइये दोस्तों, आगे लेख में नीलकंठ पक्षी Indian Roller Bird In Hindi की चर्चा करते है।

1. नीलकंठ पक्षियों की रोलर प्रजाति से संबंध रखता है लेकिन अन्य रोलर पक्षियों से रंग में भिन्न होता है।

2. नीलकंठ पक्षी (Neelkanth Bird In Hindi) दक्षिणी एशिया में पाया जाता है। भारत, इंडोनेशिया, इराक इत्यादि देशों में मिलता है। भारतीय उपमहाद्वीप में यह प्रमुखता से मिल जाता है। नीलकंठ पर्वतीय क्षेत्रों में भी निवास करता है। ये प्रवासी पक्षी नही है लेकिन मौसम के मुताबिक जगह बदल लेते है।

3. नीलकंठ पक्षी के सर और पंख का रंग नीला होता है। इस पक्षी का गला हल्के भूरे रंग का होता है।

4. नीलकंठ (Neelkanth Pakshi) की आवाज कौवे जैसी कठोर और कर्कश होती है। इस पक्षी की चोंच काले रंग की होती है।

5. यह पक्षी करीब 27 Cm लम्बा होता है। इसका आकार एक मैना के लगभग बराबर होता है। नीलकंठ का वजन मात्र 80 से 100 ग्राम होता है। नर और मादा नीलकंठ पक्षी दिखने में लगभग एक जैसे ही होते है।

6. इस पक्षी को इंडियन रोलर (Indian Roller) कहते है क्योंकि नीलकंठ उड़ते वक्त एरोबिक्स मूव्स करता है। यह उड़ते वक्त 360 डिग्री भी घूम सकता है। नीलकंठ पक्षी हवा में कई आकर्षक करतब करता हुआ दिख जाता है।

7. नीलकंठ पक्षी का प्रजनन समय भारत में मई से जून के बीच होता है। यह गर्मियों का मौसम है जिसमें नर और मादा नीलकंठ पक्षी मिलन करते है।

नीलकंठ पक्षी की जानकारी – Indian Roller Bird In Hindi

8. नीलकंठ पक्षी (Neelkanth Bird) आमतौर पर जंगलों के समीप घास के मैदानो में दिख जाते है। इनका निवास स्थान पेड़ होते है। वैसे ये अक्सर सड़क किनारे खम्बों के तारों पर आपको बैठे हुए मिल जाएंगे।

9. नीलकंठ पक्षी का मुख्य भोजन बीज, कीड़े, मकोड़े होते है। ये जमीन पर रेंगने वाले छोटे सरीसृप, बिछुओं को भी खाते है। हवा में ही यह इंसेक्ट्स को खाने के लिए लपक लेता है।

10. यह पक्षी किसान प्रेमी भी होता है। खेतों में पाए जाने वाले कीड़ो को खाकर फसलों को खराब होने से बचाता है। ये अक्सर खेतों में दिखाई देते है।

11. नीलकंठ पक्षी (Neelkanth Pakshi) मादा को आकर्षित करने के लिए हवा में गोते लगाता है। इस समय इसके पँखो का नीला रंग बहुत खूबसूरत लगता है।

12. यह पक्षी घोंसला बनाकर रहता है। वृक्षों के तने पर बने होल्स में नीलकंठ पक्षी घोंसला बनाता है। कभी कभी यह कठफोड़वा के बनाये होल्स में भी घोंसला बना लेते है। यह घोंसला लकड़ी के तिनकों और पत्तियों से बनाता है।

13. मादा नीलकंठ पक्षी सफेद रंग के गोलाकार 3 से 4 अंडे देती है। अंडों को सेहने का कार्य नर और मादा दोनों करते है। 20 दिन तक सेहने के बाद अंडों से बच्चे निकलते है। 2 महीने माता पिता की परवरिश के बाद बच्चा घोंसला छोड़ देता है।

नीलकंठ पक्षी के दर्शन से क्या होता है?

14. नीलकंठ पक्षी (Neelkanth Bird In Hindi) भगवान शिव का रूप माना जाता है। इस पक्षी को भगवान शिव की तरह ही नीलकंठ कहा जाता है। दशहरा और दुर्गा पूजा में इस पक्षी का दिखना शुभ माना जाता है। कहते है कि पूजा के दौरान अगर इस पक्षी के दर्शन हो जाये तो पूरा साल अच्छा जाता है।

15. यह पक्षी भारत के कुछ राज्यों का राज्य पक्षी भी है। इनमें कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा जैसे राज्य आते है।

16. वर्तमान में नीलकंठ पक्षी (Neelkanth Pakshi) की आबादी तेजी से घट रही है। इसका कारण इन पक्षियों का सड़क किनारों पर रहना है। आये दिन ट्रैफिक की वजह से ये मर जाते है। खेतों में कीटनाशकों के प्रयोग से भी ये पक्षी मर रहे है। नीलकंठ पक्षी का औसत जीवनकाल 15 से 18 वर्ष होता है।

नीलकंठ पक्षी के बारे में जानकारी Information About Neelkanth Bird In Hindi पर यह पोस्ट Indian Roller Bird In Hindi आपको कैसी लगी? यह पोस्ट “Neelkanth Pakshi In Hindi” पसंद आयी हो तो इसे शेयर भी करे।

Q.1 नीलकंठ पक्षी को अंग्रेजी भाषा में क्या कहते है?

Ans. “Indian Roller Bird” कहते है।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

6 thoughts on “नीलकंठ पक्षी की रोचक जानकारी Neelkanth Bird In Hindi”

  1. बहुत अच्छी जानकारी हमारे इधर पक्षी पाई जाती। पर मुझे इस पक्षी के बारे जानकारी नहीं था मैं नेट पर सर्च किया तब यह जानकारी मिली कि इसका नाम नीलकंठ है

    Reply

Leave a comment