Planets Name In Hindi – English सौरमंडल के ग्रहों के नाम

सौरमंडल के 8 ग्रहों के नाम (Planets Name In Hindi And English) की जानकारी इस लेख में है। साथ ही में बौने ग्रहों (Dwarf Planets) के नाम भी है। ब्रह्मांड में असंख्य ग्रह है और हमारी आकाशगंगा में ही करोड़ो ग्रह है। हमारे सौरमंडल में अब तक ज्ञात कुल 8 ग्रह है। पहले 9 ग्रह थे लेकिन प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से निकालकर उसे बौना ग्रह माना गया है। आगे इस लेख में हमारे सौरमंडल के ग्रहों के नाम पर चर्चा करेंगे।

हमारे सौलर सिस्टम का तारा सूर्य है। ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते है। इन 8 ग्रह में से हमारी पृथ्वी पर ही जीवन है। 8 ग्रहों के नाम (Graho Ke Naam) के अलावा बौने ग्रह, धूमकेतु और कुछ उपग्रहों के नाम देने का भी प्रयास है।

Planets Name In Hindi And English

सौरमंडल के ग्रहों के नाम Planets Name In Hindi And English

8 ग्रहों के नाम (Planets Name)

  • 1. बुध ग्रह (Mercury Planet)
  • 2. शुक्र ग्रह (Mars Planet)
  • 3. पृथ्वी ग्रह (Earth Planet)
  • 4. मंगल ग्रह (Mars Planet)
  • 5. बृहस्पति ग्रह (Jupiter Planet)
  • 6. शनि ग्रह (Saturn Planet)
  • 7. अरुण ग्रह (Uranus Planet)
  • 8. वरुण ग्रह (Neptune Planet)

1. बुध ग्रह (Mercury Planet)

बुध सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह है। यह एक ठोस ग्रह है। बुध सौरमण्डल का सबसे छोटा ग्रह भी है। सूर्य के सबसे करीब होने से इस ग्रह का तापमान बहुत ज्यादा रहता है। इसलिए यहां पर जीवन नहीं है।

यह पोस्ट पढ़े –

2. शुक्र ग्रह (Mars Planet)

शुक्र सौरमण्डल का सबसे चमकीला ग्रह है। यह सूर्य से दूसरे नंबर का है। इस ग्रह पर जहरीली गैस का वायुमंडल है जिसमें घने बादल है। शुक्र का कोई भी उपग्रह नही है।

यह पोस्ट पढ़े –

3. पृथ्वी ग्रह (Earth Planet)

पृथ्वी सौलर सिस्टम का एकमात्र ग्रह है जिस पर जीवन है। पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहते है। धरती पर जल की मौजूदगी है।

यह पोस्ट पढ़े –

4. मंगल ग्रह (Mars Planet)

मंगल ग्रह को लाल ग्रह भी कहते है। मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना तलाशी जा रही है। ऐसा माना जाता है कि मंगल पर करोड़ो सालो पहले तक जीवन था।

यह पोस्ट पढ़े –

5. बृहस्पति ग्रह (Jupiter Planet)

यह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। बृहस्पति एक गैसीय ग्रह है। इस ग्रह का नाम देवताओ के गुरु बृहस्पति पर रखा गया है।

यह पोस्ट पढ़े –

6. शनि ग्रह (Saturn Planet)

शनि सौरमण्डल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। इस ग्रह के चारों तरफ एक वलय रूपी संरचना है। यह ग्रह भी गैसीय है।

यह पोस्ट पढ़े –

7. अरुण ग्रह (Uranus Planet)

अरुण ग्रह भी एक गैसीय ग्रह है। यह सौरमण्डल के बाहरी ग्रहों में से एक है। यूरेनस ग्रह पर भी वलय है लेकिन बहुत पतले होने के कारण दिखाई नही देते है।

यह पोस्ट पढ़े –

8. वरुण ग्रह (Neptune Planet)

यह सौरमंडल का अंतिम ग्रह माना जाता है। वरुण ग्रह भी गैसीय है।

यह पोस्ट पढ़े –

बौने ग्रहों के नाम – Dwarf Planets Name In Hindi

ग्रहों के नाम (Planets Name In Hindi And English) आपने पढ़ लिए है, अब कुछ बौने ग्रहों (Dwarf Planets) के नाम जानते है- अब तक कुल 5 बौने ग्रह ज्ञात है।

1. प्लूटो ग्रह (Pluto) – प्लूटो पहले ग्रह ही कहलाता था लेकिन अब ग्रहों की परिभाषा में यह फिट नही बैठता है, इसलिए यह बौने ग्रह की श्रेणी में आता है। यह काइपर घेरे के अंदर आता है। प्लूटो दूसरा सबसे बड़ा बौना ग्रह है।

2. एरिस (Eris) – यह काइपर घेरे में मौजूद है। एरिस सबसे बड़ा बौना ग्रह है।

3. सिरीस (Ceres) – सिरीस भी एक बौना ग्रह है। यह भी काइपर घेरे के अंदर स्थित है। इस ग्रह पर अमोनिया बर्फ मौजूद है।

4. हउमेया (Haumea) – यह बौना ग्रह भी सौरमंडल के काइपर घेरे में मौजूद है।

5. माकेमाके (Makemake) – यह भी सौरमण्डल के अंतिम छोर पर स्थित काइपर घेरे की वस्तु है।

धूमकेतु (Comet) – ये बर्फ और धूल के बने खण्ड होते है जो कई सौ वर्षों में सूर्य की परिक्रमा पूरी करते है। अब तक का ज्ञात सबसे बड़ा धूमकेतु हेली है।

सौरमण्डल के प्रमुख उपग्रह के नाम

सौरमण्डल के प्रमुख उपग्रह के नाम – अब तक करीब 166 ज्ञात उपग्रह है। उपग्रह अपने ग्रह के चारो तरफ परिक्रमा करते है।

1. चन्द्रमा (Moon) – चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है। इंसान मून पर कदम रख चुका है।

2. गैनीमीड (Ganymede) – गैनीमीड सौरमण्डल का सबसे बड़ा उपग्रह है जो बृहस्पति के चक्कर लगाता है। यह बुध ग्रह से भी बड़ा है।

3. टाइटन (Titan) – टाइटन शनि ग्रह का उपग्रह है। इस उपग्रह पर जीवन की संभावना खोजी जा रही है।

4. यूरोपा (Europa) – यह उपग्रह बृहस्पति का प्राकृतिक उपग्रह है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसके तल में बहुत बड़ा समुद्र है।

सौरमंडल के ग्रहों के नाम पर यह आर्टिकल Planets Name In Hindi And English कैसा लगा? यह पोस्ट ग्रहों के नाम “Solar System Planets Names” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “Planets Name In Hindi – English सौरमंडल के ग्रहों के नाम”

Leave a comment