गूगल कंपनी का इतिहास पर जानकारी | Google History In Hindi

Google History Information In Hindi

इस लेख Google History Information In Hindi में गूगल का इतिहास और गूगल के बारे में जानकारी (Google Information) है। गूगल दुनिया की बड़ी कंपनियों में से आती है। बेसिकली Google एक सर्च इंजिन है लेकिन इसके अलावा भी कई क्षेत्रों में यह कंपनी अपने पैर पसार चुकी है।

गूगल इंटरनेट से संबंधित Products और Services बेचती है। Software हो या Hardware गूगल के Products हर जगह है। आपको किसी भी चीज के बारे में कुछ भी जानना हो, गूगल पर सर्च करके आप जान सकते है।

Google ने दुनिया की जानकारी को इंटरनेट पर लाने का कार्य किया है। किसी एक चीज के बारे में लाखों रिजल्ट आपको Google पर मिल जाते है। गूगल कंपनी की शुरुआत कैसे हुई? (Google History In Hindi) गूगल कंपनी की सफलता के सफर पर आइए चलते है।

गूगल कंपनी का इतिहास – Google History In Hindi

Google शब्द “Googol” से बना है जिसका अर्थ है कि वह नम्बर जिसके बाद 100 शून्य हो। गूगल “Googol” का ही बिगड़ा हुआ रूप है। इंटरनेट की दुनिया में Google सबसे बड़ा नाम है। गूगल एक सर्च इंजिन है। सर्च इंजिन के अलावा भी गूगल के कई प्रोडक्ट है। इनमे यूट्यूब, जीमेल, गूगल क्रोम वेब ब्राउज़र, ब्लॉगर जैसे Products आते है। आपके स्मार्टफोन में आने वाले एंड्राइड सॉफ्टवेयर नौगट, ओरियो इत्यादि गूगल ने ही बनाये है और भी कई Products गूगल के ही है।

गूगल (Google) से पहले किसी भी वेबसाइट पर जाने के लिए उसका डोमेन नाम पता होना जरूरी था। गूगल ने कीवर्ड से सर्च कराकर यह काम बहुत आसान कर दिया। वैसे इंटरनेट पर सर्च का कार्य याहू और एक्साइट जैसी कंपनी भी करती थी। एक्साइट ने कीवर्ड से सर्च का सॉफ्टवेयर Develop किया था। गूगल ने एडवांस होकर कीवर्ड के साथ “पेजरैंक” को भी मॉनिटर किया।

गूगल का मालिक कौन है? Google को किसने बनाया?

Google Company की स्थापना “लैरी पेज” और “सर्गेई ब्रिन” ने की थी। स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका में अध्ययन के दौरान उन्होंने गूगल को Develop किया था। गूगल शुरुआत में केवल स्टैनफोर्ड में ही उपयोग किया जाता था। शुरु में इसका नाम “बैकरब” था बाद में इसका नाम Google पड़ा। गूगल से वेबसाइटों को खोजना आसान हो गया था। एक जगह सभी Websites उपलब्ध थी। इसी सफलता को देखकर कुछ निवेशक आगे आये जिनमें अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस प्रमुख थे।

वर्ष 15 सितम्बर, 1997 को गूगल ने डोमेन नेम रजिस्टर्ड करवाया था। एक समय ऐसा भी था कि लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने गूगल को बेचने की सोच ली थी। उन्होंने एक्साइट कम्पनी को 10 लाख का ऑफर भी दिया था। लेकिन किसी कारणवश यह सौदा हो ना पाया।

गूगल के बारे में जानकारी – Google Information In Hindi

गूगल (Google) का शुरुआती Web Page बहुत सिम्पल डिज़ाइन में बना हुआ था। गूगल बनाने का मकसद वेबसाइटों का सर्च पेजरैंक के मुताबिक हो ऐसा सुनिचित किया गया था। गूगल में सर्च रिजल्ट पेजरैंक से आने चाहिए यानीकि जो वेबसाइट ज्यादा सर्च होती है वो ऊपर आये।

1. 4 सितम्बर, 1998 को गूगल एक प्राइवेट कंपनी के रूप में स्थापित हुई। वर्ष 1999 में गूगल ने अपना ऑफिस केलिफोर्निया माउंटेन व्यू में बनाया था।

2. गूगल ने Google Adsense नामक सेवा भी शुरू की। इसके अंतर्गत ब्लॉगर्स को ऑनलाईन मनी कमाने का मौका दिया गया। ब्लॉगर को ब्लॉग पर विज्ञापन दिखाने के पैंसे दिए गए।

3. वर्ष 2004 में गूगल कंपनी का IPO लाया गया था। इसमें गूगल का मूल्य 23 बिलियन डॉलर आंका गया।

4. वर्ष 2005 में गूगल ने Google Earth सेवा शुरू की जिसमें पृथ्वी की 3D इमेज देखने का विकल्प दिया। 2005 में ही गूगल ने “keyhole” नामक कम्पनी को खरीदा जिसका नाम गूगल मैप रखा गया।

5. वर्ष 2008 में गूगल ने Google Chrome Web Browser लॉन्च किया। इसके माध्यम से वेबसाइट्स को आसानी से ओपन किया जा सकता है। वर्ष 2012 में गूगल ने सर्च को और एडवांस बना दिया और Google Voice लांच की।

6. Google ने त्वरित ऑनलाइन सन्देश भेजने के लिए Gmail सेवा वर्ष 2004 में शुरू की थी।

7. गूगल ने YouTube वीडियो सेवा को 2007 में खरीदा था, अब यूट्यूब गूगल का Product है। वर्ष 13 अप्रैल, 2007 को गूगल ने डब्लक्लिक नामक कम्पनी को खरीदा था।

8. गूगल ने स्मार्टफोन भी बनाया है। वर्ष 2010 में कम्पनी ने नेक्सस वन नामक स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसी ब्रांड को आज गूगल पिक्सेल स्मार्टफोन से जाना जाता है।

9. Google Adwords के जरिये गूगल विज्ञापन दाताओं को विज्ञापन देने का प्लेटफॉर्म देता है। गूगल एडवर्ड की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी।

गूगल प्रोडक्ट्स की जानकारी

आज हम जो स्मार्टफोन चला रहे है, उसमे Google का बनाया हुआ सॉफ्टवेयर एंड्रॉइड है। “एंड्रॉइड” स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम है। गूगल की कई सारी एप्लिकेशन है जो इसने अपने Play Store पर दी हुई है। गुगल Play Store प्रत्येक एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आता है। इसमें विभिन्न प्रकार की Applications और Games दिए हुए है।

कुछ प्रमुख Applications में गूगल मैप, गूगल कैलेंडर, गूगल फोटोज, जीमेल, यूट्यूब, गूगल क्रोम, गूगल अनालिटिक, गूगल ड्राइव इत्यादि है। गूगल पर पहले सोशल मीडिया साइट गूगल प्लस भी था लेकिन हाल ही में इसे बंद कर दिया गया है।

Google की दुनियाभर में 40 से ज्यादा ब्रांचेज है। गूगल कंपनी की मुख्य कमाई Advertisement से आती है। दुनियाभर की कंपनियां गूगल Search और YouTube पर अपना प्रचार करना चाहती है। इसलिए वो गूगल को अपनी मोटी कमाई देती है।

इंटरनेट के युग में गूगल Online Advertisement का सबसे बड़ा जरिया है। इसके अलावा भी गूगल स्मार्टफोन, गूगल वॉच जैसे प्रोडक्ट बनाकर बेचती है। Software की दुनिया में भी गूगल बड़ी कमाई करता है। स्मार्टफोन में मौजूद Android गूगल का एक बड़ा Product है।

गूगल कंपनी (Information About Google Company History In Hindi)

वर्त्तमान में Google के सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई है। गूगल पर खोजकर्ता कीवर्ड के माध्यम से खोज करता है। गूगल पर समाचार भी पढ़ सकते है। सर्च रैंकिंग बताने वाली साइट Alexa ने गूगल को सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली वेबसाइट बताया है। “Google” वर्ड को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी जगह मिली हुई है।

गूगल Information का खजाना है। Google पर इतिहास, हेल्थ, फ़ूड, स्पोर्ट्स इत्यादि हर तरह की Information उपलब्ध है। गूगल इंटेरनेट की दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर है। आप हमारा ब्लॉग Knowledge Dabba गूगल पर ही देखते हो। गूगल सबसे बड़ा टीचर है जिसके पास ज्ञान का खजाना है।

गूगल के बारे में जानकारी (Google Information In Hindi) और गूगल का इतिहास (Google History In Hindi) पर आर्टिकल आपको कैसा लगा? यह पोस्ट “Information About Google In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “गूगल कंपनी का इतिहास पर जानकारी | Google History In Hindi”

Leave a comment