भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम | Freedom Fighters Name In Hindi

इस लेख Freedom Fighters Name In Hindi – English में भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम है। आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान था। उनके अथक प्रयास और परिश्रम से 15 अगस्त, 1947 को हमे आजादी मिली थी। स्वतंत्रता सेनानियों के नाम और उनके योगदान को इस पोस्ट “Name Of Freedom Fighters Of India In Hindi” में बताने का प्रयास है।

अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता आन्दोलन में कई क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति भी दी थी। तो आइये दोस्तों भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम और उनका योगदान जानते है।

Freedom Fighters Name In Hindi

स्वतंत्रता सेनानियों के नाम – Freedom Fighters Name In Hindi [1 – 10]

1. महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध भारत छोड़ो आंदोलन, असहयोग आंदोलन, सत्याग्रह जैसे कई आंदोलन किये थे। उनको राष्ट्रपिता भी कहते है।

2. सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) – सुभाषचंद्र बोस को आजाद हिंद फौज के लिए जाना जाता है। उन्होंने “तुम मुझे खून दो, में तुम्हे आजादी दूंगा” का नारा दिया था।

3. बाल गंगाधर तिलक (Bal Gangadhar Tilak) – बाल गंगाधर तिलक एक स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, शिक्षक थे। उन्होंने “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और में इसे लेकर रहूँगा” का नारा दिया था। वो गरम दल के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

4. जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) – आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू भी कहते है। इन्होंने “डिसकवरी ऑफ इंडिया” नामक पुस्तक लिखी थी। अंग्रेजो के खिलाफ आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। कई साल वो जेल में भी रहे थे।

5. लाला लाजपत राय (Lala Lajpat Rai) – इनको पंजाब केसरी भी कहा जाता है। लाला जी गरम दल के नेता थे।

6. खान अब्दुल गफ्फार खान (Khan Abdul Ghaffar Khan) – इनको सीमांत गांधी भी कहा जाता है। बादशाह खान साहब ने गांधीजी की तरह ही अहिंसा का रास्ता चुना था।

7. अब्दुल कलाम आजाद (Abdul Kalam Azad) – आजाद भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री थे। अब्दुल कलाम आजाद एक विद्वान और स्वतंत्रता सेनानी थे।

8. रानी लक्ष्मीबाई (Rani Lakshmibai) – लक्ष्मीबाई को झांसी की रानी भी कहते है। उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

9. सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) – सरदार पटेल आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री थे। उनको लौहपुरूष के नाम से भी जाना जाता है।

10. लाल बहादुर शास्त्री (Lal bahadur shastri) – भारत देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने आजादी के आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। “जय जवान जय किसान” का नारा भी इन्होंने ही दिया था।

स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी –

भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम [11 – 20]

11. डॉ भीमराव अंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) – प्यार से लोग इन्हें बाबा साहेब भी कहते है। दलित परिवार में जन्मे बाबा साहेब ने दलितों और पिछड़ों के लिए कई आंदोलन किये थे। इनको सविंधान निर्माता के रूप में भी जाना जाता है।

12. मदनमोहन मालवीय (Madan mohan malviya) – मदन मोहन मालवीय जी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक थे। इनको महामना की उपाधि से भी जाना जाता है।

13. सरोजनी नायडू (Sarojini Naidu) – सरोजनी नायडू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थी जिन्होंने आजादी के आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इनके जन्म दिवस को महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

14. डॉ राजेन्द्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) – राजेन्द्र प्रसाद आजाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। गांधीजी के साथ उन्होंने आजादी के आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

15. भगत सिंह (Bhagat Singh) – भगत सिंह एक महान क्रांतिकारी थे जो अंग्रेजो से लड़ते हुए फांसी पर झूल गए।

16. चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) – आजाद एक महान क्रांतिकारी थे जिन्होंने अंग्रेजो से लड़ते हुए अपने प्राण त्याग दिए।

17. रासबिहारी बोस (Rash Behari Bose) – इन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी।

18. बिरसा मुंडा (Birsa Munda) – बिरसा मुंडा आदिवासी समुदाय के बड़े नेता थे जिनको आदिवासी समाज भगवान की तरह पूजता है।

19. खुदीराम बोस (Khudiram Bose) – मात्र 18 वर्ष की उम्र में यह महान क्रांतिकारी हंसते हसंते फांसी के फंदे पर झूल गया था।

20. शिवराम राजगुरु (Shivaram Rajguru) – राजगुरु भी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी थे। भगतसिंह और सुखदेव के साथ इन्हे फांसी दी गई थी।

यह भी पढ़े – 

क्रांतिकारी के नाम Name Of Freedom Fighters In Hindi [21 – 30]

21. राम प्रसाद बिस्मिल (Ram Prasad Bismil) – बिस्मिल एक महान क्रांतिकारी थे जिन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ क्रांति में अहम योगदान दिया था।

22. अशफाकउल्ला खान (Ashfaqullah Khan) – अशफाकुल्लाह खान एक प्रमुख क्रांतिवीर थे। ब्रिटिश शासन ने उन्हें फांसी दी थी।

23. सुखदेव (Sukhdev Thapar) – इन्हें भगतसिंह और राजगुरु के साथ फांसी दी गई थी।

24. उधम सिंह (Udham Singh) – उधम सिंह ने ब्रिटेन जाकर माइकल ओ डायर को गोली से मारा था। जलियांवाला बाग हत्याकांड के गुनाहगार डायर को मारकर उन्होंने बदला लिया। इस महान क्रांतिकारी को ब्रिटेन में ही फांसी दी गयी थी।

25. बटुकेश्वर दत्त (Batukeshwar Dutt) – इन्होंने भगतसिंह के साथ मिलकर केंद्रीय विधानसभा में बम फेंककर विरोध किया था।

26. टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) – टीपू सुल्तान को मैसूर का शेर भी कहते है। उन्होंने अंग्रेजो की गुलामी स्वीकार नही की और ब्रिटिश शासन से लड़ते हुए मारे गए।

27. मंगल पांडे (Mangal Pandey) – 1857 की क्रांति की शुरुआत मंगल पांडेय ने ही की थी। वो मेरठ में ब्रिटिश सेना के सैनिक थे जिन्होंने अंग्रेजो के विरुद्ध विद्रोह किया था।

28. बहादुर शाह जफर (Bahadur Shah Zafar) – जफर भारत के अंतिम मुग़ल बादशाह थे। 1857 क्रांति की अगुवाई इन्होंने की थी।

29. बेगम हजरत महल (Begum Hazrat Mahal) – 1857 की महान क्रांति में बेगम हजरत महल ने अहम भूमिका निभाई थी। हजरत महल अवध राज्य की रानी थी जिन्होंने अंग्रेजो के विरुद्ध विद्रोह किया था।

30. तात्या टोपे (TantiaTope) – तात्या टोपे एक मराठा शासक थे। इन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजो के दांत खट्टे कर दिए थे।

भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम

(Freedom Fighters Name In Hindi) –

  • दादाभाई नौरोजी (Dadabhai Naoroji)
  • वीर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar)
  • गोपाल कृष्ण गोखले (Gopal Krishna Gokhale)
  • चितरंजन दास (Chittaranjan Das)
  • सी राजगोपालाचारी (C. Rajagopalachari)
  • लक्ष्मी सहगल (Lakshmi Sahgal)
  • राममनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia)

और भी महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत का विरोध किया था। इनके अलावा भी कई स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान दिया था।

यह पोस्ट Freedom Fighters Name In Hindi स्वतंत्रता सेनानियों के नाम आपको कैसी लगी? क्रांतिकारी के नाम और उनके योगदान को दर्शाने में हमसे कोई गलती हुई हो तो माफ़ करना और भी कोई नाम रह गया हो तो हमे कमेंट जरूर करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment