विज्ञान का महत्व पर निबंध | Essay On Science In Hindi

इस लेख Long Essay On Science In Hindi Language में विज्ञान का महत्व पर निबंध और विज्ञान अभिशाप या वरदान को बताया गया है। विज्ञान वर्तमान में हमे अपने आगोश में समेटे हुए है। भविष्य की बुनियाद भी विज्ञान पर ही टिकी हुई है। विज्ञान को बदलने का हुनर वैज्ञानिकों में है। पिछले 100 सालों में मनुष्य जीवन में काफी बदलाव आए है।

नित नए आविष्कारों के चलते हमारी जीवनशैली बदली है। अगर हमारे जीवन में विज्ञान की मौजूदगी देखे तो यह हर जगह है। आज का युग विज्ञान का युग है। मानव की धरती पर प्रथम मौजूदगी से लेकर आज तक विज्ञान ने मानव जीवन मे कई परिवर्तन किए है।

आदिमानव की जीवनशैली और आधुनिक मानव की जीवनशैली में रात दिन का अंतर है। यह विज्ञान ने ही सम्भव किया है। जिस चीज का हम उपयोग करते है उसमें विज्ञान है। विज्ञान का महत्व पर निबंध (Essay Importance Of Science In Hindi Language For Class 6, 7, 8, 9, 10) विद्यार्थीओ के लिए बेहद उपयोगी है।

Long Essay On Science In Hindi Language

विज्ञान का महत्व पर निबंध – Essay On Science In Hindi

विज्ञान (Science) ने दुनिया के हर क्षेत्र में अपने पैर पसारे है। चाहे वो चिकित्सा का क्षेत्र हो या फिर अंतरिक्ष का क्षेत्र हो, विज्ञान हर जगह है। पुराने समय मे अगर कोई यह कहता कि इंसान ऊंचे आकाश में उड़ेगा, तो उसे हंसी का पात्र बनाकर मूर्ख कह दिया जाता था। परन्तु विज्ञान ने यह सम्भव कर दिखाया और हम आज हवाई जहाज को उड़ते हुए देखते है।

विज्ञान अपने आप उत्पन्न नही हुआ है। मनुष्य ने जरूरत के मुताबिक विज्ञान को सम्भव किया है। विज्ञान के पीछे एक क्रमिक विकास है। मनुष्य को जिस चीज की जरूरत हुई जो उसके कार्य को आसान बना दे। उसका आविष्कार और खोज मनुष्य ने की है। कहा जा सकता है की विज्ञान की खोज मनुष्य ने की है।

हम हमारे आसपास जो भी उपकरण देखते है वो सब विज्ञान की देन है। जिस मोबाइल से आप यह ब्लॉग आर्टिकल पढ़ रहे है वो भी विज्ञान का एक आविष्कार है। वैज्ञानिकों ने मानव जीवन को आधुनिक बनाने के लिए कई आविष्कार किये है। कुछ आविष्कारों ने मनुष्य जीवन में अच्छा बदलाव किया तो कुछ ने विध्वंसक परिणाम दिए है। हवाई जहाज, टेलीविजन, मोबाईल जैसे विज्ञान के चमत्कारों ने मनुष्य जीवन पर अच्छा प्रभाव डाला है।

परमाणु बम भी एक वैज्ञानिक आविष्कार ही है लेकिन यह मानवता को धरती से समाप्त कर सकता है। हिरोशिमा और नागासाकी पर अमेरिका ने एटम बम गिराए थे जिससे जापान के दोनों शहर तबाह हो गए थे। इस तरह से हम कह सकते है कि विज्ञान वरदान और अभिशाप दोनों ही है।

विज्ञान का महत्व (Importance Of Science In Hindi)

विज्ञान Science के क्षेत्र में पिछले 100 सालों से काफी तरक्की हुई है। वैज्ञानिकों ने कई महत्वपूर्ण आविष्कार किये है जिनसे दैनिक जीवन में क्रांति आयी है। विज्ञान ने हमारे कई अंधविश्वासों को दूर किया है और कई सच्चाइयों को हमारे सामने लाया है।

1. संचार में विज्ञान का महत्व

पुराने जमाने में लोग आपस में बात करने के लिए पत्र लिखा करते थे। इन पत्रों को कबूतर के द्वारा भेजा जाता था। इसके बाद डाकिये ने हमारा यह कार्य किया। विज्ञान की तरक्की के साथ कम्युनिकेशन में भी आधुनिकता आयी। टेलीफोन के विकास के साथ ही लोगो को सन्देश पहुंचाना आसान हो गया। उसके बाद आये मोबाइल फोन ने तो क्रांति ला दी। कही से भी कभी भी किसी से भी बात करने का आसान जरिया हो गया।

रेडियो का आविष्कार भी विज्ञान का चमत्कार ही था। दुनिया में कही पर कुछ भी घटित होता है तो वह हमें न्यूज़ चैनल्स और इंटरनेट के माध्यम से मालूम पढ़ जाता है। पहले के जमाने में खबरे काफी मुश्किल से पहुंचा करती थी। आज हम दूर बैठे किसी को भी लाइव देख सकते है। क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण इसका एक उदाहरण है।

2. इंटरनेट और कंप्यूटर में विज्ञान

कंप्यूटर भी विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि है। कंप्यूटर ने कई कामो को आसान बना दिया है। किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट बनाना हो, एक्सेल शीट बनानी हो या फिर प्रेजेंटेशन बनाना हो, कंप्यूटर के माध्यम से सब आसान है। इंटरनेट का आविष्कार भी विज्ञान की एक बहुत बड़ी क्रांति है। इंटरनेट के माध्यम से सन्देश को ईमेल के माध्यम से, व्हाट्सएप के जरिये या किसी भी चैट सेवा के जरिये भेजना और भी आसान हो गया है। वीडियो कॉलिंग के जरिये फेस टू फेस बात करना भी बहुत आसान है।

3. चिकित्सा में विज्ञान का महत्व

चिकित्सा के क्षेत्र में हुए आविष्कारों ने इस क्षेत्र में क्रांति लाने का कार्य किया है। कई प्रकार के रोगों को खत्म करने के लिए विज्ञान में काफी खोजे की गई और नई प्रकार की कारगर दवाइयां बनाई गई। पेनिसिलिन का आविष्कार इस क्षेत्र में पहला कदम था। यह एक एंटीबायोटिक औषधि थी। अंग प्रत्यारोपण का कार्य विज्ञान ने सम्भव कर दिखाया है।

एक्स रे, ईसीजी, एमआरआई जैसी जांच विज्ञान से सम्भव हुई है। कैंसर जैसे गम्भीर रोगों में शल्य चिकित्सा विज्ञान के द्वारा ही सम्भव हो पाई है। प्लेग, हैजा जैसी महामारियों से लाखों लोग मारे जाते थे लेकिन मेडिकल क्षेत्र में की गई खोजो से इनका इलाज संभव हो पाया है। विज्ञान की मदद से इन्सान ने वर्ष 1978 में लुइस जॉय ब्राउन नामक टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म दिया।

4. पुराने समय में किसी भी प्रोडक्ट को बनाने में समय और मेहनत ज्यादा लगती थी लेकिन आज कम समय और मेहनत में उसी कार्य को आसानी से मशीनों की सहायता से किया जा सकता है। उद्योगों में मशीनरी का प्रयोग विज्ञान की वजह से ही सम्भव हो पाया है।

5. वर्तमान में सभी विद्युत उपकरण विद्युत की मदद से वर्क करते है। बेंजामिन फ्रेंकलिन ने विद्युत की खोज की थी। इसकी खोज के बाद विज्ञान में नए आयाम स्थापित हुए थे। इलेक्ट्रिसिटी को विज्ञान का चमत्कार भी कहे तो कम नही है। चाहे टेलीविजन हो या फैन हो बिना विद्युत के इनका कोई कार्य नही है।

6. पुराने समय में लोग रोशनी के लिए दिये और लालटेन का उपयोग करते थे। थॉमस एडिसन ने बल्ब का आविष्कार किया था जिसने रात को रोशनी से ढक दिया गया। बर्फ जमाने के लिए रेफ्रिजरेटर, कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन, मनोरंजन के लिए टीवी, गर्मी से बचने के लिए कूलर जैसे उपकरणों ने घरेलू कार्यो को आसान कर दिया है। पहले खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया जाता था। आज के समय में गैस की सहायता से खाना बनाया जाता है।

7. पुराने समय में लोग आवाजाही के लिए ऊंट गाड़ी, बैल गाड़ी, घोड़ा गाड़ी का इस्तेमाल किया करते थे। इसके बाद साइकिल का आविष्कार हुआ जिससे यात्रा करना और आसान हो गया। इंजन लगाकर कार का आविष्कार किया गया। इससे दो जगहों के बीच में दूरियां सिमट गई। रेलगाड़ी का आविष्कार भी इस क्षेत्र में विज्ञान का बहुत बड़ा कदम था।

पहले यात्रा करने में कई दिन और महीने लग जाते थे। आज कुछ घण्टो और दिनों में किसी भी जगह पहुंचा जा सकता है। हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर के आविष्कार ने विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति का काम किया। एक देश से दूसरे देश कुछ घण्टो में पहुंचना मुमकिन हुआ।

विज्ञान एक वरदान पर निबंध – Long Essay On Science In Hindi Language

1. आज के समय में विज्ञान ने अथाह उन्नति कर ली है। मनुष्य मंगल ग्रह पर जाने का प्लान कर रहा है। ब्रह्मांड के बारे में जानना आसान हो गया है। वर्ष 1969 की 20 जुलाई के दिन मनुष्य ने चांद की धरती पर कदम रखा था। विज्ञान की बदौलत ही ऐसे यान का आविष्कार हो सका जो चांद पर जा सके।

2. धरती गोल है, यह उत्तर विज्ञान से ही सम्भव हो पाया है। कोपरनिकस ने धरती गोल है कि पहेली को सुलझाया था। गणित की वजह से ही अंतरिक्ष से सम्बंधित गणनाएं करना आसान हुआ है। विज्ञान ने ब्रह्मांड के कई रहस्यों की परते खोली है। विज्ञान के बदौलत ही मनुष्य ब्रह्मांड में पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज कर रहा है जिससे भविष्य में मनुष्य को वहां बसाया जा सके।

10. रोबोट का आविष्कार भी विज्ञान का एक बड़ा चमत्कार है। उद्योगों में काम आने वाली मशीनरी एक तरह से रोबोट ही है। इससे प्रोडक्ट उत्पादन में तेजी आई है।

11. बढ़ती आबादी की वजह से खाद्यान्न की समस्या होती है। परम्परागत तरीके से की जाने वाली खेती से जनसंख्या के अनुरूप खाद्यान्न उत्पादन नही हो पाता है। वैज्ञानिक तरीके से कृषि करने से खाद्यान्न के उत्पादन में बढ़ौतरी हुई है।

12. विज्ञान Science की खोजो और आविष्कारों ने पृथ्वी के बारे में कई रहस्यों को खोला है। मनुष्य विज्ञान की मदद से महासागर की तह में जा चुका है। समुद्री जीवन के बारे में जानकारी और कई नई प्रजातियों की खोज विज्ञान के द्वारा की गई है।

धरती पर शुरुआती जीवन की खोज हो या फिर पेड़ पौधों के विकास का इतिहास हो, धरती पर डायनासोर की उत्पत्ति और पतन का रहस्य विज्ञान ने ही उजागर किया है। विज्ञान ने हमे पृथ्वी का इतिहास बताया है।

विज्ञान एक अभिशाप – Essay On Science In Hindi

वर्तमान में दुनिया के कई देशों के बीच महाशक्ति बनने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। इस हौड़ में मनुष्य इतना अंधा हो चुका है कि उसे विज्ञान के खतरे नही दिख रहे है। मनुष्य विज्ञान की मदद से परमाणु बम और हाइड्रोजन बम बना रहा है। अल्बर्ट आइंस्टीन के दिये ऊर्जा नियम से धरती को खत्म करने के हथियार बना  लिए गए है। जिनका भयानक अंजाम जापान में दुनिया देख चुकी है।

1. प्राचीन समय में तलवारों और तीरों से युद्ध लड़े जाते थे लेकिन आज बारूद, टैंकों, मिसाइलों, बन्दूकों ने यह स्थान ले लिया है। युद्ध के कारण लाखों लोग मारे जाते है।

2. विज्ञान ने आधुनिकता दी है और मनुष्य ने आधुनिकता की दौड़ में बेतहाशा प्राकृतिक संसाधनों का उपभोग किया है। पैट्रोल और कोयला (Coal) जैसे संसाधन सीमित है और इन्हें एक दिन खत्म होना ही है।

3. मनुष्य आवाजाही के लिए पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों का इस्तेमाल करता है। इससे प्रदूषण फैलता है। धरती का तापमान बढ़ने से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उतपन्न हो गयी है।

4. विज्ञान का इस्तेमाल करने से प्रकति को काफी नुकसान पहुँचा है। बढ़ते वाहन, उद्योगों से निकला प्रदूषण, लगातार होता खनन जैसे कई कारण है जो वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण पैदा करते है।

विज्ञान Science वरदान है या अभिशाप, यह आप पर ही निर्भर करता है। विज्ञान के चमत्कारों का आप किस तरीके से इस्तेमाल करते है और कैसे आप सहयोग करते है। मनुष्य जीवन की कल्पना विज्ञान के बिना करना सम्भव नही है।

विज्ञान का महत्व पर निबंध (Essay On Science In Hindi) में विज्ञान एक वरदान या अभिशाप और महत्व की जानकारी आपको कैसी लगी? विज्ञान के बारे में निबंध “Essay Importance Of Science In Hindi Language For Class 6, 7, 8, 9, 10″ पर आपके विचारो का कमेंट सेक्शन में स्वागत है। यह पोस्ट “Importance Of Science In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

7 thoughts on “विज्ञान का महत्व पर निबंध | Essay On Science In Hindi”

Leave a comment