एलन मस्क की प्रेरणादायक जीवनी | Biography Of Elon Musk In Hindi

एलन मस्क की जीवनी Biography Of Elon Musk In Hindi

मशहूर बिज़नेस टाइकून एलन मस्क की सफलता की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। इस लेख Biography Of Elon Musk In Hindi में एलन मस्क की जीवनी और उनकी सफलता की कहानी पढ़ेंगे। एलन मस्क ने अपने जीवन में सफलता की कई सीढ़ियां चढ़ी है।

एलन मस्क ने एक बार कहा था कि “वो एक ऐसा रॉकेट बनाएंगे जो सबसे सस्ता और Reusable होगा”। वो इसे बनाने में बार बार फेल हुए लेकिन अंत मे सफल हुए। इनको जीनियस सिरफिरा भी कह सकते है। बिज़नेस करने में एलन मस्क को महारत हासिल है।

Biography Of Elon Musk In Hindi

Spacex, टेस्ला मोटर्स, PayPal जैसी कंपनियों को चलाने वाले एलन मस्क दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल है। एलन मस्क ने अपने कैरियर में काफी उतार चढ़ाव देखे लेकिन वो कभी निराश नही हुए। उन्होंने हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास किया।

एलन मस्क (Elon Musk) को “सदी का सबसे क्रांतिकारी व्यक्ति” कहा जाता है। एलन मस्क की जीवनी (Elon Musk Biography In Hindi) में उनके दुनिया को योगदान और सफलता पर चर्चा करेंगे।

काबिल लोग अपनी काबिलियत के बलबूते दुनिया बदलने का हुनर रखते है।

एलन मस्क की जीवन कहानी – Elon Musk Story In Hindi

एलन मस्क (Elon Musk) का जन्म दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया नामक शहर में 28 जून, 1971 को हुआ था। एलन के पिता का नाम ऐरोल मस्क था और वो पेशे से एक इंजीनियर थे। माँ एक मॉडल थी। एलन मस्क के बचपन में ही उनके माता पिता ने तलाक ले लिया था। मस्क अपने पिता के साथ रहे।

मस्क को किताबें पढ़ने का शौक बचपन से ही था। कंप्यूटर, इंजीनियरिंग जैसे सब्जेक्ट्स में उनकी किताबें होती थी। एलन बचपन में स्वभाव से बहुत शर्मीले थे। वो लोगो से बहुत कम बोलते थे। एलन को पिता ने कंप्यूटर दिया तो वह प्रोग्रामिंग सीखने लगे।

मात्र 12 वर्ष की उम्र में एलन ने “ब्लाटर” नामक गेम बनाया। यह उनकी प्रतिभा और मेहनत थी जिससे उन्होंने यह सफलता प्राप्त की थी। कंप्यूटर के ज्ञान के लिए उनके पास मात्र किताबें थी जिससे बिना किसी शिक्षण के स्वध्ययन करके यह गेम बनाया था।

गेम बनाने के बाद 12 वर्षीय एलन मस्क ने उसे बेचने की सोची। बिज़नेस आईडिया लगाकर उन्होंने वह गेम 500 डॉलर में एक कम्पनी को बेच दिया।

एलन मस्क की पढ़ाई और कैरियर

स्कूल के दिनों में कुछ शरारती बच्चों ने एलन मस्क से मारपीट की थी। इससे एलन को गंभीर चोंटे आयी और वो बेहोश भी हो गए थे। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद एलन अपनी माँ के घर कनाडा शिफ्ट हो गए। कनाडा में एलन मस्क छोटे मोटे जॉब भी किया करते थे जिससे उनकी पढ़ाई का खर्चा पूरा होता था।

कनाडा की पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में उन्होंने एडमिशन लेकर भौतिक विषय में ग्रेजुएशन डिग्री ली थी। एलन मस्क ने इकोनॉमिक्स की डिग्री भी कम्पलीट की। एलन मस्क यही नही रुके, उनको और भी ज्ञान अर्जित करना था। इसलिए उन्होंने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां पर भौतिक विषय में पीएचडी की पढ़ाई शुरू की।

अमेरिका में उन दिनों इंटरनेट और कंप्यूटर क्षेत्र में जबरदस्त कार्य हो रहा था। एलन को यह एक बिज़नेस Opportunity लगी और उन्होंने पीएचडी से ड्रॉपआउट लेकर अमेरिका की नागरिकता ले ली। एलन मस्क ने अपने भाई क़िम्बे मस्क के साथ मिलकर “ज़िप 2” नामक कम्पनी शुरू की।

ज़िप 2 एक सॉफ्टवेयर कंपनी थी जो ऑनलाइन कार्य करती थी। एलन मस्क यही नही रुके उन्होंने ज़िप 2 को 307 मिलियन डॉलर में बेच दिया। इससे उन्हें कंपनी से 22 मिलियन डॉलर की हिस्सेदारी मिली।

एलन मस्क (Elon Musk) ने इन पैसों से X.Com नामक कम्पनी शुरू की जो आज “PayPal” के नाम से जानी जाती है। देखते ही देखते यह कंपनी काफी मशहूर और सक्सेसफुल हो गयी। एलन मस्क ने ऑनलाइन मनी ट्रांसफर में क्रांति ला दी थी। eBay नामक कंपनी ने PayPal को 1.5 बिलियन डॉलर में खरीदने की पेशकश की। एलन मस्क ने कम्पनी बेच दी और उन्हें इस डील से 165 मिलियन डॉलर मिले।

एलन मस्क की सफलता

मेहनती लोग कभी रुकते नही और थकते नही। एलन मस्क भी ना रुके और ना थके। उन्होंने PayPal बेचने से मिले धन से एक और कंपनी “Space X” की नींव डाली। इस कम्पनी का उद्देश्य मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाना था। इसके लिए एलन मस्क ने किताबों को पढ़कर ज्ञान अर्जित किया। स्वध्ययन जिसका जुनून उन्हें बचपन से ही था, उसी की सहायता से स्पेस X के लिए पूरी जानकारी हासिल की थी।

एलन मस्क (Elon Musk) को अपने प्रोजेक्ट Spacex के लिए और अधिक पैसों की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने सेटेलाइट लांच करने की सोची। रॉकेट से सेटेलाइट लांच करना बहुत महंगा था। वो रॉकेट खरीदने के लिए रूस भी गए लेकिन यह बहुत महंगा था।

यह वो समय था जब एलन मस्क ने अपने जीवन का सबसे बोल्ड स्टेप लिया। उन्होंने अपनी कंपनी में ही रॉकेट बनानें की सोंची। एलन मस्क ने अपने इस कदम को साकार करने के लिए रॉकेट सबन्धी किताबें पढ़ी और इसका सारा ज्ञान अर्जित किया।

उन्होंने खुद की टेक्नोलॉजी से “Falcon” रॉकेट बनाया और उसे लांच किया लेकिन यह दुर्भाग्य था कि रॉकेट क्रेश हो गया। एलन यही नही रुके और आगे बढे। उन्होंने गलतियों से सीखा और फैलियर के कारण पता लगाएं। अबकी बार एलन ने और बेहतर रॉकेट बनाया। लेकिन सफलता को और इन्तेजार करवाना था। यह मिशन भी फेल हो गया। एलन मस्क ने इसके बाद लगातार तीसरी बार रॉकेट भेजा और यह भी क्रेश हो गया।

एलन मस्क की मेहनत, जूनून और उनका दृढ़ संकल्प

ऐलन मस्क (Elon Musk) का इतनी बार रॉकेट भेजने में काफी खर्चा हो गया। वो कंगाली पर पहुंच गए थे। दुनिया एलन का मजाक बना रही थी कि जिसे टेक्नोलॉजी का T भी नही आता वो रॉकेट बना रहा है। लोगों ने एलन मस्क को सनकी समझा और पागल करार दिया।

दुनिया क्या कहती है? इसकी फिक्र एलन मस्क को नही थी। उन्हें बस रॉकेट लांच करके सक्सेस होना था। एलन मस्क जुनूनी थे, उन्होंने हार नही मानी। आखिरकार एलन मस्क को अपने अगले रॉकेट लांच में कामयाबी मिल गयी।

एलन मस्क की कम्पनी Space X नासा के कई उपकरणों को बहुत कम खर्चे पर अंतरिक्ष में पहुँचाती है। एलन मस्क के बनाये रॉकेट वापस उपयोग (Reuse) में आने वाले होते है। कम लागत में रॉकेट बनाकर उससे सफलतापूर्वक सेटेलाइट लांच करके एलन मस्क ने दुनिया को दिखा दिया कि अगर इंसान चाहे तो कुछ भी कर सकता है।

वर्ष 2004 में एलन मस्क ने “टेस्ला मोटर्स” में भी पैसा लगाया। उन्होंने टेस्ला मोटर्स में इलेक्ट्रिक कारो का उत्पादन शुरू किया। इससे उन्हें सफलता मिली और वो टेस्ला मोटर्स के सीईओ भी बने। एलन मस्क ने सोलर सिटी नामक कम्पनी भी बनाई जो सोलर एनर्जी पर आधारित है। इन्होंने “Openai” नामक कम्पनी भी बनाई है। एलन मस्क को फोर्ब्स मैगजीन ने वर्ष 2016 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली 100 लोगो में जगह दी थी।

एलन मस्क की प्रेरणादायक जीवनी (Biography Of Elon Musk In Hindi)

एलन मस्क Elon Musk का मानना है कि ज्ञान ही सबकुछ है। इसलिए वो हमेशा किताबे पढ़ते रहते थे। एलन मस्क ने जीवन में मिली Opportunity को हमेशा भुनाया। उन्होंने भविष्य की जरूरत के मुताबिक कार्य किया। वो एक जगह रुके नही और नए कार्य किये। असफलता से उनका विश्वास नही डगमगाया। वो हमेशा प्रयास करते रहे। एलन मस्क की जीवनी प्रत्येक युवा के लिए आदर्श है। एलन मस्क वर्तमान में भी सफलता की और अगसर है।

इस पोस्ट Biography Of Elon Musk In Hindi में एलन मस्क की जीवनी और उनकी कहानी Elon Musk Story In Hindi आपको कैसी लगी? Spacex कंपनी के मालिक एलन मस्क की सफलता पर यह लेख अच्छा लगा हो इसे शेयर भी करे।

Frequently Asked Question About Elon Musk:-

Q.1 एलन मस्क कौन है?

Ans. Spacex कंपनी के मालिक और टेस्ला मोटर्स के सीईओ

Q.2 टेस्ला मोटर्स के मालिक कौन है?

Ans. एलन मस्क

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment