Long Essay On India In Hindi | महान भारत देश पर निबंध लेखन

इस निबंध Long Essay On India In Hindi Language में मेरा भारत महान पर निबंध (Bharat Par Nibandh Hindi Mein) लेखन का प्रयास किया गया है। भारत देश पर निबंध अक्सर बच्चों को अध्यापक लिखने के लिए देते है। मेरा भारत महान की सोच देश की आत्मा में बसी हुई है। देश की एकता और अखंडता का लौहा पूरे विश्व ने माना है।

भारत विविधता में एकता वाला देश है। मेरा भारत महान पर निबंध लेखन (Essay On My Great India In Hindi For Class 5, 6, 7, 8, 9, 10) के लिए बहुत उपयोगी है। इस निबंध में भारत का इतिहास, संस्कृति और भारत का विश्व को योगदान पर संक्षिप्त में वर्णन करेंगे।

Long Essay On India In Hindi Language

मेरा भारत महान पर निबंध – Essay On India In Hindi Language For Class 5, 6, 7, 8, 9 & 10

पुराने समय में भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। देश का नाम राजा भरत के नाम पर रखा गया है। भारत को हिंदुस्तान, आर्यावर्त या इंडिया भी कहते है। भारत की राजधानी नई दिल्ली है और यहां रुपया कर्रेंसी चलती है। भारत महान देश है जिसकी महानता भारतीयों से है।

भारत देश एशिया महाद्वीप में आता है। यह विश्व का 7 वां सबसे बड़ा देश है। परमाणु सम्पन्न देशों में भारत की गिनती होती है। जनसंख्या के लिहाज से भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर आता है। भारत की ताकत उसके नागरिक है। पूरी दुनिया की नजर भारत पर है।

भारत (India) सम्राट विक्रमादित्य से जाना जाता है जिन्होंने देश को एक सूत्र में बांधकर राज किया। भारत पर कई सदियों तक विदेश आक्रमण हुए। कुछ मोहम्मद गौरी जैसे लुटेरे देश लूट कर चले गए तो अकबर जैसे मुग़ल बादशाह यही के होकर रह गए। करीब 300 सालों तक मुग़ल साम्राज्य का भारत पर शासन रहा था। इसके बाद आये अंग्रेजो ने भारत के लोगो पर जुल्म किये और देश को गुलाम बनाये रखा।

स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास से आखिरकार भारत देश को अंग्रेज़ो के निरकुंश शासन से 15 अगस्त, 1947 को आजादी मिली। भारत एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक देश बना। भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में महात्मा गांधी, भगतसिंह, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चन्द्र बोस, डॉ भीमराव अंबेडकर जैसे महान लोग आते है जिन्होंने अपने खून से आजादी की फसल को सींचा था।

भारत देश की संस्कृति और विविधता

महान देश भारत की संस्कृति विश्व में अपनी पहचान बनाई हुई है। यह गंगा जमुना संस्कृति का संगम है। धार्मिक रूप से स्वतंत्र भारत में विश्व के सभी मजहब के लोग रहते है। हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध बड़े प्रेम से सहिष्णुता के साथ रहते है। तमाम बाधाओं और मुश्किलों से उभरकर भारत देश हमेशा ऊपर उठा है।

भारत में एक तरफ मंदिर है तो दूसरी तरफ मस्जिद है। एक तरफ चर्च है तो दूसरी तरफ गुरुद्वारा है। यह एक खूबसूरत विविधता है। भारत उत्सव प्रिय देश है। यहां पर दीवाली, होली, ईद, क्रिसमस, दशहरा, लोहिड़ी इत्यादि त्यौहार हरसोउल्लास के साथ मनाए जाते है।

यह भी पढ़े – 

महान भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत गांवों में बसता है देश की ज्यादातर आबादी गांवों में ही है। हमारे अन्नदाता किसान गांवों में ही रहते है। भारत देश में कुल 29 राज्य और 7 केंद्रशासित प्रदेश है। भारत का राष्ट्रीय गान “जन गण मन” है जिसे रबीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा था। राष्ट्रीय गीत “वन्देमातरम” है जो बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा था। भारत का राष्ट्रीय झंडा तिरंगा है। राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय फूल कमल है।

भारत भाषा में विविधता वाला देश है। यहा पर कदम कदम पर पानी और वाणी बदल जाती है। उत्तर भारत में हिंदी, पंजाबी, गुजराती, भोजपुरी, उर्दू, मारवाड़ी जैसी भाषाएँ बोली जाती है। दक्षिण भारत के कर्नाटक में कन्नड़, तमिलनाडु में तमिल, आंध्रप्रदेश में तेलुगु और केरल में मलयालम भाषा बोली जाती है। भारत देश की राष्ट्रभाषा हिन्दी है। वैसे अंग्रेज भारत से चले गए लेकिन सॉरी और अंग्रेजी को यही छोड़ गए। अंग्रेजी भी भारत में प्रमुखता से बोली जाती है।

मेरा भारत महान पर निबंध (Mera Bharat Mahan Essay In Hindi)

भारत तीन और समुद्र से घिरा हुआ है। भारत के एक तरफ अरब सागर, दूसरी तरफ हिन्द महासागर और तीसरी तरफ बंगाल की खाड़ी है। भारत के उत्तर में विशाल हिमालय पर्वत खड़ा है, जहाँ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है।

भारत में प्रकति में भी विविधता है। कही पर ऊंचे पर्वत है तो कही पर सपाट मैदान है। भारत के पश्चिम में थार मरुस्थल है तो दक्षिण में हिन्द महासागर है। यहां पर पवित्र नदी गंगा, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा जैसी नदिया बहती है। भारत प्राकृतिक सम्पदा से सम्पन्न देश है।

India ने खेलों में भी अपना लौहा मनवाया है। हॉकी में भारत कई ओलंपिक गोल्ड जीत चुका है। क्रिकेट के खेल में दो बार वर्ल्डकप अपने नाम किये है। बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, मुक्केबाजी जैसे खेलों में भारत ओलंपिक मेडल भी जीत चुका है। सचिन तेंदुलकर, साइना नेहवाल, मेरीकॉम, मिल्खा सिंह जैसे महान खिलाड़ियों ने अपने खेल से भारत का नाम विश्व मंच पर रोशन किया है।

विश्व की प्राचीन सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता का विकास भारत में ही हुआ है। भारत में कई सांस्कृतिक विरासतें है। मुग़लकालीन संस्कृति की धरोहरें भारत की धरा पर है। ताजमहल, कुतुबमीनार, लाल किला, हवामहल इत्यादि खूबसूरत इमारते बेहतरीन कारीगरी का नमूना है। विदेशों से लाखों सैलानी हर साल इन इमारतों देखने भारत आते है।

यह भी पढ़े – 

भारत देश की महानता और महापुरुष (Essay On India In Hindi)

भारत के पास परमाणु शक्ति है। भारत अग्नि, आकाश जैसी मिसाइलों से सम्पन्न देश है। भारत ने चन्द्रमा पर सफलतापूर्वक यान भी भेजा है। मंगल ग्रह पर भी हम मिशन कर रहे है। भारत ने सीवी रमन, जगदीश चन्द्र बोस, आर्यभट्ट, अब्दुल कलाम, होमी भाभा जैसे महान वैज्ञानिक दिए है।

भारत में कई महापुरुष और संत पैदा हुए है जिन्होंने अपने वचनों से दुनिया को शांति और प्यार का सन्देश दिया है। भगवान राम और कृष्ण, गौतम बुद्ध, महावीर स्वामी, गुरु गोविंद सिंह, स्वामी विवेकानंद, कबीर, मदर टेरेसा जैसे महापुरुष और संत इस पावन धरा पर पैदा हुए है।

मेरी मातृभूमि भारत विश्व मे सबसे सुंदर और महान है।

भारत देश पर निबंध लेखन Long Essay On India In Hindi Language में भारत देश की जानकारी आपको कैसी लगी? मेरा भारत महान पर निबंध (Mera Bharat Mahan Par Nibandh Hindi Mein) अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment