Plum Fruit In Hindi | आलूबुखारा के फायदे और नुकसान क्या है?

Plum Fruit In Hindi

स्वादिष्ट आलूबुखारा फल Plum Fruit In Hindi स्वास्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है। आलूबुखारा कई प्रकार के रोगों में शरीर की रक्षा करता है। यह फल शरीर में खून की मात्रा बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इनके अलावा भी आलूबुखारा के फायदे (Plum Fruit Benefits In Hindi) अनेक है। इस फल के बारे में सामान्य रोचक जानकारी देने का प्रयास इस पोस्ट “Aloo Bukhara Information In Hindi” में है।

आलूबुखारा क्या है – What Is Plum Fruit In Hindi

आलूबुखारा फल (Plum Fruit In Hindi) मुख्यतः गर्मियों के सीजन में मिलता है। यह स्वाद में खट्टा मीठा होता है। इस फल में रस भरा होता है। आलूबुखारा का छिलका मुलायम होता है। इस फल के बीच मे एक गुठली होती है। आलूबुखारा फल का रंग लाल होता है लेकिन कुछ आलूबुखारा प्रजाति का रंग पीला भी होता है। यह फल दिखने में बिल्कुल टमाटर की तरह है।

इस फल की 2000 से भी ज्यादा किस्में पूरी दुनिया में मौजूद है। आलूबुखारा फल मुख्यतः अफगानिस्तान में पाया जाता है। यह भारत में भी उगाया जाता है। आलूबुखारा को सीधे भी खा सकते है और जूस बनाकर भी इसका सेवन किया जाता है।

आलूबुखारा फल में पोषक तत्व

इस फल में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। आलूबुखारा फल में कार्बोहाइड्रेट पायी जाती है। आलूबुखारा में विटामिन A, विटामिन C और विटामिन K भी अच्छी खासी मात्रा में होते है। आलूबुखारा में ओमेगा 3 भी मौजूद होता है।

आलूबुखारा में कई प्रकार के खनिज पोषक तत्व पाए जाते है। मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, सोडियम, जिंक, कॉपर जैसे खनिज तत्व इस फल में होते है। आलूबुखारा में फाइबर तत्व की भी उपस्थित होती है।

आलूबुखारा के फायदे – Aloo Bukhara Benefits In Hindi

1. आलूबुखारा Plum Fruit स्वस्थ दिल के लिए फायदेमंद होता है। इसमे मौजूद विटामिन K और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते है। यह दिल सबन्धी बीमारियों को दूर रखता है।

2. इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है। इससे शरीर की कई प्रकार के रोगों से रक्षा होती है।

3. यह फल शरीर से दूषित प्रदार्थो को बाहर निकालकर शरीर को स्वस्थ रखता है। यह कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकाल देता है।

4. आलूबुखारा फल Plum Fruit में कैलोरी कम होती है। फैट भी बहुत कम मात्रा में होता है। इससे शरीर का एक्स्ट्रा वजन कम करने में सहायता होती है। यह वजन बढ़ना रोकता है।

5. आलूबुखारा कब्ज नाशक भी है। इस फल में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसके नियमित सेवन करने से आंते ठीक रहती है।

6. विटामिन A की उपस्थिति होने की वजह से आलूबुखारा आंखों के लिए लाभकारी होता है। यह सूर्य की पराबैंगनी किरणों से रक्षा करता है।

7. आलूबुखारा (Aloo Bukhara) में मौजूद विटामिन C और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है। ऑस्टियोपोरोसिस नामक हड्डी की बीमारी में यह लाभकारी होता है।

8. आलूबुखारा का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद मिलती है। इस फल का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। इस फल में बीटा कैरोटीन होता है जो लाभदायक है।

9. दिमाग के लिए भी आलूबुखारा का सेवन करना फायदेमंद होता है। यह अल्जाइमर नामक भूलने की बीमारी में लाभकारी है।

10. मधुमेह रोग में आलूबुखारा का सेवन करने से नुकसान नही होता है। यह रक्त में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित रखता है। फिर भी डॉक्टर के परामर्श से ही इस फल का सेवन करे।

11. आलूबुखारा फल में एन्टी एजिंग गुण होते है। यह त्वचा की झुर्रियों और दाग धब्बो को दूर करता है। शरीर की त्वचा को तरोताजा रखता है।

12. Aloo Bukhara का नियमित सेवन करने से झड़ते बाल रुकते है। यह बालों को असमय सफेद होने से भी रोकता है।

आलूबुखारा के नुकसान (Plum Fruit Side Effects In Hindi)

आलूबुखारा (Plum Fruit In Hindi) के फायदे के साथ नुकसान भी है। इसका अनियंत्रित सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है। पथरी होने पर आलूबुखारा का सेवन नही करना चाहिये। यह केल्शियम का अवशोषण नही करता है जिससे पथरी होने का खतरा रहता है।

इस आर्टिकल Plum Fruit In Hindi में आलूबुखारा फल के फायदे (Plum Fruit “Aloo Bukhara” Benefits In HIndi) और नुकसान पर जानकारी आपको कैसी लगी? यह पोस्ट “Aloo Bukhara Information In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर भी करे।

अन्य फलों की जानकारी पर पोस्ट्स –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment