दुनिया का सबसे बड़ा जीव ब्लू व्हेल | Blue Whale In Hindi

इस लेख Information About Blue Whale In Hindi में दुनिया के सबसे बड़े जीव ब्लू व्हेल के बारे में जानकारी दी गयी है। ब्लू व्हेल एक विशाल समुद्री जीव है। यह एक स्तनपायी जीव है जो अंडे ना देकर बच्चों को जन्म देती है। व्हेल को मछली की श्रेणी में नही रख सकते है क्यूंकि स्तनधारी प्राणी है। अपने विशालकाय शरीर के कारण व्हेल काफी फेमस है। दुनिया का सबसे बड़ा जीव ब्लू व्हेल है। तो दोस्तों, “Blue Whale Fish In Hindi” आर्टिकल को पूरा पढ़ते है।

Information About Blue Whale In Hindi

ब्लू व्हेल की जानकारी Information About Blue Whale In Hindi

1. ब्लू व्हेल धरती पर पाये जाने वाले जीवों में सबसे बड़ी है। यह जमीन पर पाये जाने वाले हाथी से भी कई गुना बड़ी और वजनदार है। व्हेल समुद्र में पायी जाती है। ऐसा माना जाता है कि करीब 5 करोड़ साल पहले व्हेल अस्तित्व में आई थी। इस समय तो मनुष्य का भी अस्तित्व नही था।

2. व्हेल पूरी दुनिया के समुद्र में मिलती है लेकिन प्रशांत महासागर में यह बहुतायात से पायी जाती है। बच्चो के जन्म के समय व्हेल गर्म पानी के समुद्र में चली जाती है।

3. व्हेल की कई प्रजातियां समुद्र में मिलती है। इनमे पायलेट व्हेल, किलर व्हेल, ब्लू व्हेल, स्पर्म व्हेल प्रमुख है। इनका आकार 30 फुट से 120 फुट तक देखा गया है।

4. मुख्यतः व्हेल्स Whales को दो ग्रुप में बांटा जा सकता है। एक ग्रुप को “Toothed Whale” और दूसरे ग्रुप को “Baleen Whale” कहते है। दोनों व्हेल्स में अंतर दांतो का होता है। टूथेड़ व्हेल में दांत पाये जाते है जबकि बलीन व्हेल में दांतो की जगह प्लेट के रूप में मजबूत जबड़ा होता है।

5. कुछ व्हेल के दांत भी होते है। इनको टूथेड़ व्हेल भी कहते है और इनके केवल एक ब्लोवहॉल होता है। यह व्हेल समुद्र की डार्क साइड में रहना पसंद करती है।

6. दुनिया की सबसे छोटी व्हेल का नाम “स्पर्म व्हेल” है। यह करीब 10 फ़ीट तक होती है।

7. संसार की सबसे बड़ी व्हेल का नाम Blue Whale है जो करीब 120 फुट तक होती है। इसका वजन 160 टन तक होता है। आगे इस पोस्ट Blue Whale Information In Hindi में दुनिया का सबसे बड़ा जीव ब्लू व्हेल के बारे में जानने का प्रयास करेंगे।

8. वजन में भारी और विशालकाय शरीर होने के बावजूद व्हेल 45 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से दौड़ सकती है।

दुनिया का सबसे बड़ा जीव ब्लू व्हेल के रोचक तथ्य

9. ब्लू व्हेल मछली ना होकर स्तनधारी प्राणी है। व्हेल ज्यादा समय तक पानी के नीचे नही रह सकती है, उसे हवा में सांस लेने के लिये पानी के ऊपर आना ही होता है।

10. ब्लू व्हेल गर्म खून की होती है। स्तनधारी है इसलिए अंडे ना देकर सीधे बच्चो को जन्म देती है। ब्लू व्हेल एक बार में केवल एक बच्चे को जन्म देती है।

11. व्हेल बच्चे को दूध पिलाती है। व्हेल का दूध बहुत ज्यादा गाड़ा होता है।

12. व्हेल की ऊपरी चमड़ी काफी मोटी और सख्त होती है। यह व्हेल की बाह्य खतरों से सुरक्षा करती है। इस पर छोटे छोटे बाल भी होते है। ब्लू व्हेल के एक रीड की हड्डी होती है और एक हड्डियों का जाल रूपी कंकाल होता है।

13. ब्लू व्हेल के दो ब्लो होल्स Blowholes होते है जिनकी सहायता से वो सांस लेती है। कुछ प्रजाति की व्हेल्स के केवल एक ब्लोहॉल होता है। ब्लोहॉल्स (एक तरह का छिद्र) सिर के ऊपरी हिस्से में होता है।

14. ब्लू व्हेल के शरीर में दिल भी होता है जो एक मिनट में सिर्फ 9 बार ही धड़कता है। इसके फेफड़े भी होते है। सांस लेते वक्त फेफड़ों में पानी भर जाता है। यह फेफड़ों से पानी को एक फव्वारे के रूप में बाहर निकाल देती है।

15. व्हेल गहरी नींद में सो नही सकती है। अगर व्हेल सो जाएं तो वह पानी में डूबकर मर सकती है। इसलिये वह कुछ देर के लिए सोती है। सोते वक्त भी व्हेल का आधा दिमाग ही सोता है।

16. व्हेल को तैरने में उसकी पूंछ सहायता करती है। तैरते वक्त मुड़ने में उसकी पूंछ पर मौजूद दो सिरे मदद करते है।

ब्लू व्हेल की रोचक जानकारी Blue Whale Information In Hindi

17. ब्लू व्हेल (Blue Whale In Hindi) किसी भी दूसरी व्हेल से सम्पर्क करने के लिए एक त्रीव और मधुर ध्वनि निकालती है। यह ध्वनि मिलों तक सुनी जा सकती है।

18. गर्दन लचीली होने के कारण व्हेल इसको आसानी से घुमा सकती है। तैरते वक्त यह गोल घूम जाती है।

19. ब्लू व्हेल्स का शिकार बहुत ज्यादा हो रहा है जिससे इनकी संख्या में भारी गिरावट आई है। 19 वी सदी की शुरुआत में मानव द्वारा इनका बहुत ज्यादा शिकार किया गया था। वर्तमान में व्हेल की आबादी महज 5000 है।

20. ब्लू व्हेल का मुख्य भोजन समुद्र की छोटी मछलियां होती है। यह एक दिन में करीब 4 टन तक मछलियां खा जाती है। यह कई दिनों तक बिना खाने के जीवित भी रह सकती है। जब व्हेल एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाती है तो वह कुछ भी नही खाती है।

21. व्हेल समुद्र में जम्प करके गोता लगाते हुए अक्सर दिख जाती है। यह पानी पर पूंछ से मारती है जो एक मनमोहक दृश्य होता है।

22. व्हेल की कुछ प्रजातियां पानी के अंदर लम्बे वक्त तक रह सकती है। कुछ प्रजाति करीब 90 मिनट तक पानी मे सर्वाइव कर सकती है।

23. ब्लू व्हेल (Blue Whale) का जीवनकाल 80 से 90 वर्ष तक होता है।

दुनिया का सबसे बड़ा जीव ब्लू व्हेल के बारे में जानकारी इस लेख Information About Blue Whale In Hindi में आपको कैसी लगी? इस पोस्ट “Whale Information In Hindi” को शेयर भी करे।

यह भी पढ़िए –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment