कंप्यूटर सॉफ्टवेयर क्या है | Computer Software In Hindi

यह आर्टिकल What Is Computer Software In Hindi कंप्यूटर सॉफ्टवेयर क्या है? प्रश्न के बारे में है। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर के विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम्स होते है जिनसे कंप्यूटर रन करता है। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को केवल देख सकते है और छू नही सकते क्योंकि भौतिक रूप से इसकी मौजूदगी नही होती है।

बिना सॉफ्टवेयर के कंप्यूटर कार्य नही कर पाता है। इसलिये Software कंप्यूटर का एक अनिवार्य प्रोग्राम है। Computer Software क्या है? और सॉफ्टवेयर कितने प्रकार का होता है (Types Of Computer Software In Hindi) की चर्चा करेंगे। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के कार्य पर भी प्रकाश डालने का प्रयास है।

सॉफ्टवेयर कंप्यूटर हार्डवेयर को रन कराता है। सॉफ्टवेयर यूजर के लिए कंप्यूटर पर कार्य करना आसान बनाता है। डेस्कटॉप पर जितने भी आइकॉन है वो सभी कंप्यूटर प्रोग्राम होते है। सॉफ्टवेयर डाटा को इन्फॉर्मेशन में बदलता है।

What Is Computer Software In Hindi

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर क्या है? What Is Computer Software In Hindi

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर “प्रोग्रामर” के द्वारा बनाया जाता है। प्रत्येक सॉफ्टवेयर का एक निश्चित कार्य है जैसे कंप्यूटर में फोटो एडिटिंग करने के लिए “Adobe Photoshop” सॉफ्टवेयर का यूज़ किया जाता है। कंप्यूटर हार्डवेयर जैसे कि कीबोर्ड, माउस इत्यादि को चलाने के लिए सॉफ्टवेयर आवश्यक होता है।

सॉफ्टवेयर कंप्यूटर की आत्मा की तरह होता है जिसके बिना शरीर रूपी हार्डवेयर का कोई कार्य नही है। प्रत्येक सॉफ्टवेयर का उद्देश्य विशिष्ट कार्य को execute करना है। सॉफ्टवेयर, User और Computer के बीच इंटरफ़ेस provide करता है। हार्डवेयर को रन करने के लिए आवश्यक सॉफ्टवेयर को “डिवाइस ड्राइवर” कहते है।

सॉफ्टवेयर कई प्रकार के प्रोग्राम्स का समूह है। यह मशीनी लैंग्वेज, असेम्बली लैंग्वेज, हाई लेवल लैंग्वेज में बना होता है। जावा, C, C++, कोबोल कंप्यूटर की मुख्यतः उपयोग आने वाली भाषाएं है। कंप्यूटर के प्रोग्राम में कई सारे “Rules”, “Instruction” और “Keyword” होते है। कंप्यूटर स्टार्ट होने के बाद सॉफ्टवेयर रन करने लग जाता है। कंप्यूटर प्रोसेसर सॉफ्टवेयर को रन कराता है।

कंप्यूटर में दो प्रकार के सॉफ्टवेयर होते है। एक सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software) और दूसरा एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software)। सिस्टम सॉफ्टवेयर कंप्यूटर को रन करने के लिए अतिआवश्यक होता है, बिना सिस्टम सॉफ्टवेयर के कंप्यूटर कार्य नही कर सकता है।

सिस्टम सॉफ्टवेयर को दूसरी भाषा में ऑपरेटिंग सिस्टम भी कहा जाता है। एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर कंप्यूटर में विभिन प्रकार के कार्य करने के लिए उपयोग किये जाते है। जैसे कि Ms Office, VLC Player, Pdf Reader जो किसी विशेष कार्य को करते है।

यह भी पढ़े – ऑपरेटिंग सिस्टम क्या होता है?

कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के प्रकार Types Of Computer Software In Hindi

Computer Software मुख्यतः दो प्रकार के होते है –
1. सिस्टम सॉफ्टवेयर (ऑपरेटिंग सिस्टम)
2. एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर

1. सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software) – यह कंप्यूटर का मूलभूत सॉफ्टवेयर है। OS कंप्यूटर को Control और मैनेज करता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर को ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System, OS) भी कहते है क्योंकि यह कंप्यूटर को नियंत्रित और ऑपरेट करता है।

एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर बिना ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य नही कर सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम को हार्डडिस्क में स्टोर किया जाता है। विंडो 7, विंडो एक्सपी, विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के उदाहरण है।

2. एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software) – यह कंप्यूटर में किसी भी विशेष कार्य को करने में उपयोग किया जाता है जैसे कि ऑफिस सबन्धी फाइल्स बनाने के लिए, प्रेजेंटेशन क्रिएट करने के लिए “Ms Office” एप्लिकेशन का यूज़ किया जाता है। इंटरनेट को एक्सेस करने के लिए वेब ब्राउज़र का उपयोग किया जाता है। चित्रकारी करने के लिए Ms Paint का उपयोग करते है।

इनके अलावा यूटिलिटी सॉफ्टवेयर भी होते है। ये कंप्यूटर को कंट्रोल, मैनेज, सर्विस, रिपेयर, नियंत्रित करने में उपयोग किये जाते है। इनमे डिस्क फ्रैगमेन्टर, फ़ायरवॉल, डिफेंडर प्रमुख है। यूटिलिटी सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही आता है। अब आइये प्रमुख Application Software के नाम जानने का प्रयास “Computer Software In Hindi” में करते है।

प्रमुख एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर Main Application Software

1. Ms Office

यह एप्लिकेशन “माइक्रोसॉफ्ट” कंपनी के द्वारा निर्मित है। MS Office एक तरह का पैकेज सॉफ्टवेयर है जिसमे ऑफिस के कार्य करने सबन्धी एप्लिकेशन है। माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में Ms Word, Ms Excel, Ms PowerPoint, Ms Access, Ms Outlook जैसी एप्लिकेशन होती है।

नोटिस, लैटर, रिज्यूम या किसी भी प्रकार का डॉक्यूमेंट क्रिएट करने के लिए Ms Word का इस्तेमाल करते है। वर्कबुक, बिल सबन्धी कार्य Ms Excel में किये जाते है। Ms PowerPoint का उपयोग प्रेजेंटेशन बनाने में किया जाता है।

2. Adobe Photoshop

इमेज क्रिएटिंग या एडिटिंग के लिए एडोब फोटोशॉप का उपयोग किया जाता है।

3. VLC player

वीडियो या ऑडियो फाइल्स को प्ले करने के लिए VLC player का इस्तेमाल किया जाता है।

4. Web Browser

इस एप्लिकेशन का उपयोग कंप्यूटर पर इंटरनेट चलाने में करते है। यह एक क्लाइंट की तरह कार्य करता है और किसी भी प्रकार के वेब पेज को ओपन करके शो करता है। गूगल क्रोम, ओपेरा, मोज़िला फायरफोक्स, सफारी,इंटरनेट एक्सप्लोरर मुख्य वेब ब्राउज़र है जो सामान्यता यूज़ किये जाते है।

5. Antivirus

इस प्रकार की एप्लिकेशन का उपयोग कंप्यूटर से वायरस को स्कैन करके हटाना होता है। इससे कंप्यूटर की फाइल्स सुरक्षित रहती है। यह कंप्यूटर को बाह्य आक्रमण, इंटरनेट ब्राउज़िंग से सुरक्षा करता है। Avira, Avast, Norton, McAfee प्रमुख एंटीवायरस है।

6. Device Driver

यह भी सॉफ्टवेयर ही है। इनका कार्य कंप्यूटर से जुड़े डिवाइस को रन कराना होता है। बिना किसी डिवाइस ड्राइवर के कंप्यूटर हार्डवेयर रन नही कर पाता है। माउस या कीबोर्ड को चलाने के लिए उसका डिवाइस ड्राइवर कंप्यूटर में इनस्टॉल करना पड़ता है। प्रिंटर को रन करने के लिए उसका ड्राइवर चाहिए। ऑडियो और वीडियो के लिए भी ड्राइवर कंप्यूटर में इंस्टॉल होते है।

Smartphone Software क्या है?

स्मार्टफोन में भी दोनों प्रकार के सॉफ्टवेयर होते है। स्मार्टफोन में ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड, एप्पल iOS होते है। एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम में Lollipop, Nougat, Oreo जैसे वर्जन आते है। स्मार्टफोन में भी विशेष कार्य के लिए कई सारी एप्लिकेशन होती है।

Computer से सबंधित पोस्ट्स भी पढ़े –

Note – कंप्यूटर सॉफ्टवेयर क्या है What Is Computer Software In Hindi और सॉफ्टवेयर के प्रकार Types Of Computer Software In Hindi पर यह आर्टिकल आपको कैसा लगा। यह पोस्ट “Software क्या है” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे और कमेंट बॉक्स में अपने विचार रखे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment