Information About Jupiter Planet In Hindi बृहस्पति ग्रह

यह आर्टिकल Information About Jupiter Planet In Hindi सौरमण्डल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के बारे में है। यह सूर्य से बुध, शुक्र पृथ्वी और मंगल के बाद आता है। बृहस्पति आकार और वजन में सौरमण्डल के बाकी ग्रहों से बड़ा है। तो आइए दोस्तो बृहस्पति ग्रह के बारे में (Jupiter Information In Hindi) जानने का प्रयास करते है।

Jupiter Planet In Hindi

बृहस्पति ग्रह की जानकारी Information About Jupiter In Hindi

1. बृहस्पति ग्रह (Jupiter Planet In Hindi) सौरमण्डल का सबसे बड़ा ग्रह है। यह ग्रह 1,42,984 किलोमीटर व्यास का है। इस ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी से करीब 318 गुना है। रोचक बात यह है कि बृहस्पति का द्रव्यमान सौरमण्डल के सारे ग्रहों के टोटल द्रव्यमान से भी ज्यादा है जो करीब ढाई गुना ज्यादा है।

2. बृहस्पति इतना बड़ा ग्रह है कि अगर यह करीब 75 फीसदी और बड़ा होता तो यह एक तारा बन जाता।

3. इस ग्रह का आयतन इतना ज्यादा है कि इसमें करीब 1300 पृथ्वी जैसे ग्रह आसानी से समा जाए।

4. जुपिटर ग्रह को सूर्य का एक चक्कर लगाने में करीब 12 साल लग जाते है क्योंकि यह सूर्य से 48.20 करोड़ किलोमीटर दूर है।

5. इस ग्रह को सबसे पहले गैलिली गैलेलियो ने दूरबीन की सहायता से देखा था। वेसे इस ग्रह को पृथ्वी से नंगी आंखों से देखा जा सकता है।

6. बृहस्पति ग्रह (Jupiter Planet) के कुल 79 उपग्रह है। इनमे से यूरोपा, आयो, कैलिस्टो और गैनीमीड बड़े उपग्रह है जिनकी खोज गैलेलियो ने की थी। यूरोपा उपग्रह पर एक विशाल समुद्र पाये जाने की वैज्ञानिक सम्भावना है। भविष्य की उम्मीद है कि इस पर जीवन भी हो। गैनीमीड उपग्रह सौरमण्डल का सबसे बड़ा उपग्रह है जो बुध ग्रह से भी बड़ा है।

7. यह ग्रह अत्यधिक ठंडा है। बृहस्पति ग्रह का औसत तापमान -108 डिग्री सेल्सियस है।

8. बृहस्पति ग्रह पर एक दिन केवल 9.55 घण्टे का होता है जो सौरमण्डल में सबसे छोटा दिन है। इसका कारण जुपिटर का अपनी अक्ष पर तेज गति से घुमना है। तेज गति से घूमने के कारण यह चपटा दिखाई देता है।

9. यह ग्रह पृथ्वी की तरह ठोस नही है। बृहस्पति एक गैसीय ग्रह क्योंकि इसकी सतह गैसीय है। सौरमण्डल के बाकी ग्रहों में शनि, अरुण और वरुण ग्रह भी गैसीय है।

बृहस्पति ग्रह के रोचक तथ्य

10. बृहस्पति ग्रह (Jupiter Planet In Hindi) पर एक बड़ा लाल रंग का धब्बा भी देखा जा सकता है। यह धब्बा एक बवंडर है जो करीब 350 सालों से चल रहा है। अगर इस बवंडर का एरिया देखे तो इसमें तीन पृथ्वी समा सकती है। इस धब्बे को “Red Eye Of Jupiter” भी कहते है। इस ग्रह पर इस तरह के कई छोटे बवंडर चलते रहते है।

11. इस ग्रह पर करीब 350 किलोमीटर प्रति घण्टा की रफ्तार से हवाएं चलती है। इसलिए छोटे मोटे बवंडर तूफान यहां पर आमतौर पर रहते है।

12. इस ग्रह पर कई रंग बिरंगे बादल देखे जा सकते है। इसका पूरा वायुमण्डल ऐसे ही बादलों की परतों से बना हुआ है। बादल अमोनियम हाइड्रो सल्फाइड और अमोनिया के बने होते है जिससे इनका रंग हल्का नारंगी पीला होता है।

13. बृहस्पति ग्रह Jupiter Planet के संघटन में हाइड्रोजन और हीलियम है। कुछ मात्रा में अमोनिया, पानी, मीथेन भी पायी जाती है।

14. नासा ने बृहस्पति ग्रह पर कई मिशन किये है जिससे इस ग्रह के बारे में कई जानकारियां सामने आई है। सबसे पहले मिशन का नाम “पायोनियर10” था जो 1973 में भेजा गया था। उसके बाद से अब तक कुल 8 मिशन बृहस्पति पर भेजे जा चुके है।

जुपिटर ग्रह की जानकारी Jupiter Planet Information In Hindi

15. Jupiter Planet In Hindi – बृहस्पति के बारे में कई प्राचीन मान्यतायें भी प्रचलित है। रोमन मान्यता के अनुसार बृहस्पति देवताओ का राजा है। रोमनों ने इस ग्रह का नाम जुपिटर रखा है। हिन्दू मान्यता के अनुसार बृहस्पति देवताओं का गुरु है।

16. बृहस्पति ग्रह का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के मुकाबले 2.4 गुना है।

17. यह पृथ्वी से आसानी से नजर आ जाता है। यह शुक्र ग्रह की भांति चमकीला है।

18. बृहस्पति ग्रह (Jupiter Planet) को सौरमण्डल का वैक्यूम क्लीनर भी कहते है क्योंकि यह सौरमण्डल में आने वाली उल्काओं को अपनी तरफ खींच लेता है। इसका कारण इसका शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण है।

19. इस ग्रह पर शनि ग्रह की तरह ही एक वलय भी है। लेकिन इस वलय की मोटाई अधिक ना होने की वजह से यह दिखाई नही पड़ता है।

ब्रह्माण्ड से सम्बंधित अन्य पोस्ट्स – 

Note – बृहस्पति ग्रह की जानकारी “Information About Jupiter Planet In Hindi” पर यह आर्टिकल Jupiter Information In Hindi आपको कैसा लगा। जुपिटर ग्रह पर आपके विचारो का स्वागत है।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment