Information About Lotus In Hindi | कमल का फूल

Information About Lotus In Hindi

यह आर्टिकल Information About Lotus In Hindi कमल का फूल की जानकारी पर आधारित है। कमल का फूल भारत का राष्ट्रीय पुष्प है। यह पुष्प दिखने में बेहद सुंदर और सुगन्धित होता है। तो आइये कमल पुष्प “Lotus Flower In Hindi” से सबंधित जानकारी जानने का प्रयास करते है।

कमल का फूल – Lotus Information In Hindi

1. कमल पुष्प Lotus का रंग गुलाबी और सफेद होता है। मुख्यतः ये दो रंगों के कमल पुष्प ही मिलते है। कुछ बैंगनी रंग के कमल भी पाए जाते है।

2. इस फूल से सम्बंधित एक कहावत भी मशहूर है कि “कीचड़ में ही कमल खिलता है”।

3. भारतीय हिन्दू संस्कृति में कमल के फूल को पवित्र और शुभ माना गया है। पूजन सामग्री में कमल को भी शामिल किया जाता है। देवी लक्ष्मी कमल के पुष्प पर ही विराजमान रहती है। यह पुष्प ब्रह्माजी का आसन भी है।

4. मुख्यतः कमल पुष्प की खेती की जाती है। भारत में कई जगहों पर इस फूल की खेती की जाती है और यह आजीविका का मुख्य साधन भी है।

5. कमल के पत्तों से भोजन की प्लेट्स भी बनाई जाती है। दक्षिण भारत में लोग कमल के पत्तों पर ही भोजन करते है।

6. कमल पुष्प Lotus की पत्तियां बड़ी और गोल होती है। इस पौधे का कुछ भाग पानी से बाहर निकला होता है।

7. कमल का पौधा मुख्यतः तालाबों और नदियों में पाया जाता है। यह कीचड़ में मिलता है। कम पानी में यह पौधा पनपता है।

8. इस फूल के पौधे को तैरने वाला पौधा भी कहा जाता है। कमल की पत्तियां पानी पर तैरते हुए प्रतीत होती है। इसका फल भी पानी पर तैरता है।

9. कमल पुष्प का तना लम्बा होता है। कमल के फूल की पत्तियां चिकनी होती है जिससे इसकी पत्तियों पर पानी नही टिक पाता है।

10. कमल पुष्प केवल दिन में ही खिलता है, सूर्यास्त के बाद वह मुरझा जाता है। कमल का फूल करीब 3 दिन तक रहता है। धीरे धीरे इसकी सारी पंखुड़िया गिर जाती है।

Information About Lotus Flower In Hindi (कमल पुष्प)

11. कमल के फूल के बीज भूरे रंग के कठोर होते है।

12. कमल पुष्प की अधिकतम ऊंचाई 49 इंच और चौड़ाई अधिकतम 10 फ़ीट होती है।

13. भारतीय राजनीति के मुख्य राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल ही है।

14. कमल Lotus के पुष्प का उपयोग शादी समारोह में सजावट के तौर पर भी किया जाता है।

15. संस्कत में कमल पुष्प को पद्म पुष्प भी कहा जाता है। इस फूल का विशेष ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी है।

17. कमल के फूल को धन का प्रतीक माना जाता है क्योंकि देवी लक्ष्मी इस पर विराजमान रहती है। इस फूल को ज्ञान का पुष्प भी कहते है क्योंकि देवी सरस्वती का भी यह आसन होता है।

18. कमल पुष्प की चाय भी बनाई जाती है। यह औषधीय गुण लिए होती है। दिल की बीमारियों में यह फायदेमंद होती है।

19. कमल Lotus की जड़ भी औषधीय गुण वाली होती है। इसकी जड़ को घिसकर लगाने से चर्म रोग दूर होते है।

20. बालों को काला करने के लिए भी कमल पुष्प का इस्तेमाल किया जाता है। यह सफेद बालों की समस्या को दूर करता है।

Frequently Asked Questions About Lotus Flower

Q.1 कमल का फूल कहां खिलता है?

Ans. जल स्रोत जैसेकि तालाब, झील इत्यादि में।

Q.2 कमल का फूल किसका प्रतीक है?

Ans. पवित्रता और यह भारत देश का राष्ट्रीय पुष्प है।

Q.3 भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है?

Ans. कमल का फूल

Q.4 कमल के फूल का वैज्ञानिक नाम क्या है?

Ans. नेलुम्बो न्यूसीफेरा (Nelumbo Nucifera)

Q.5 देवी लक्ष्मी का प्रिय पुष्प कौनसा है?

Ans. कमल (Lotus)

कमल का फूल Information About Lotus In Hindi के बारे में रोचक जानकारी कैसी लगी? यह पोस्ट “Lotus Flower Information In Hindi” अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे और आपके विचारो को कमेंट के माध्यम से साझा भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment