Tamarind In Hindi | इमली के फायदे और नुकसान (Information)

इस लेख Benefits And Side Effects Of Tamarind In Hindi में इमली के फायदे और नुकसान के बारे में सामान्य जानकारी है। इमली अपने खट्टे स्वाद के कारण प्रसिद्ध है। यह एक फल है जो बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इमली का मुख्य उपयोग अचार और चटनी बनाने में किया जाता है। तो आइए दोस्तो Imli Khane Ke Fayde Aur Nuksan की संक्षिप जानकारी पर चर्चा करते है।

Tamarind In Hindi
Imli Ke Fayde

Tamarind Information In Hindi – इमली का फल और पेड़

इमली (Tamarind In Hindi) का स्वाद “खट्टा मीठा” होता है। दोस्तो, आपने पानी पुरी तो खाई ही होगी, पानीपुरी के पानी का स्वाद खट्टा मीठा होता है। इसका कारण पानी में इमली का रस मिला होना है। समोसा और कचौरी के साथ इमली की चटनी मिल जाये तो क्या कहने? मज़ा आ जाये। इमली की चटनी लगभग हर जगह बनाई जाती है।

इमली का पेड़ लगभग पूरी दुनिया में पाया जाता है। अफ्रीका, अमेरिका, भारत जैसी जगहों पर यह आमतौर पर मिल जाता है। इमली की खेती पूरी दुनिया में व्यापक तौर पर की जाती है। इमली का पेड़ आकार में बहुत बड़ा होता है। इसके पत्ते हरे और स्वाद में खट्टे होते है। इमली कच्ची और पकी हुई, दोनों तरह से फायदेमंद है।

यह ठंडी तासीर का फल है। इसलिए इसका सेवन शरीर में ठंडक पहुंचाता है। वैसे तो इमली का उपयोग पूरे भारत मे किया जाता है लेकिन खासकर दक्षिण भारत में इसका अधिक इस्तेमाल किया जाता है।

इमली में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इमली में कई सारे पोषक तत्त्व पाये जाते है। इस फल में विटामिन सी और विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इमली फल में फाइबर भी होते है। पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन भी इमली में मिल जाते है। इसमे एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते है। इसी कारण इमली के कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे भी है। यह गुणकारी और फायदेमंद फल है।

इमली खाने के फायदे – Tamarind Benefits In Hindi

1. इमली Tamarind का सेवन ह्रदय को स्वस्थ रखता है। दिल की बीमारियों में यह फायदा देता है। इसमे पाया जाने वाला पोटैशियम तत्व ब्लड प्रेशर को संतुलित और नियंत्रित रखता है। यह फल कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है।

2. इमली में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है।

3. मानव शरीर के तंत्रिका तंत्र को मजबूती देने में इमली फायदेमंद है। इमली में पाया जाने वाला तत्व थियामिन तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखता है।

4. इमली में पाया जाने वाला फाइबर शरीर की पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। कब्ज और गैस सबन्धी समस्याओं में यह गुणकारी होता है।

5. मधुमेह रोगियों को डॉक्टर की सलाह से इमली खानी चाहिये। इमली में ऐसे तत्व होते है जो शुगर की मात्रा को कंट्रोल में रखते है। इसलिए मधुमेह में इमली फायदेमंद होती है।

6. शरीर में सूजन को कम करने में इमली प्रभावकारी होती है। इमली का सेवन करने से सूजन कम होती है।

7. अगर आपको जोड़ों में दर्द की शिकायत है तो इमली का नियंत्रित सेवन करना चाहिए। इससे दर्द में आराम मिलेगा।

8. इमली को पीसकर उसका मास्क बनाकर चेहरे पर लगाने से निखार आता है और दाग धब्बे दूर होते है।

9. अगर वजन कम करना है तो इमली आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इमली खाने से वजन कम होता है।

इमली खाने के नुकसान – Tamarind Side Effects In Hindi

1. इमली Tamarind का अनियंत्रित सेवन आपको फायदा देने की जगह नुकसान पहुँचा सकता है। ज्यादा इमली खाने से रक्तस्राव की समस्या पैदा हो सकती है।

2. कुछ लोगो को खट्टे पदार्थो से एलर्जी की समस्या होती है। ऐसे लोगो को इमली नही खानी चाहिए। इससे उल्टी, खुजली जैसी प्रॉब्लम हो सकती है।

3. गर्भवती महिलाओं को इमली का सेवन डॉक्टर के परामर्श से ही करना चाहिए। इमली में मौजूद विटामिन सी की वजह से महिलाओं में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ सकती है जिससे गर्भपात हो सकता है।

इमली खाने के फायदे Imli Ke Fayde के साथ इसके नुकसान भी है। इमली को नियंत्रित मात्रा में ही खाना सही रहता है। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

इमली के फायदे (Imli Ke Fayde) और नुकसान पर यह लेख Benefits And Side Effects Of Tamarind In Hindi आपको कैसा लगा? अच्छा लगा हो तो इसे “Tamarind Information In Hindi” को फेसबुक और ट्विटर पर शेयर भी कैरे। इमली “Tamarind Fruit In Hindi” के सम्बन्ध में कुछ और जानकारी हो तो हमें कमेंट बॉक्स के जरिए बताये।

अन्य फलों की जानकारी पोस्ट्स –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “Tamarind In Hindi | इमली के फायदे और नुकसान (Information)”

Leave a comment