Computer Hardware क्या है? In Hindi

यह पोस्ट What Is Computer Hardware In Hindi कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है? के बारें में जानकारी पर है। कंप्यूटर वर्तमान की जरूरत है। आज के समय में विभिन्न प्रकार के कार्य कंप्यूटर के माध्यम से ही सम्भव है।

कंप्यूटर से सम्बंधित विभिन्न प्रकार के हार्डवेयर डिवाइस के बारें में चर्चा करेंगे। कंप्यूटर हार्डवेयर के कार्य क्या है (Computer Hardware क्या है?) और उनकी आवश्यक को परिभाषित करने का प्रयास यहां पर किया गया है।

What Is Computer Hardware In Hindi

कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है What Is Computer Hardware In Hindi

Computer को चलाने के लिये सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और यूजर की आवश्यकता होती है। इनमें से किसी भी एक के ना होने पर कंप्यूटर कार्य नही कर पाता है। यहां पर कंप्यूटर हार्डवेयर “Computer Hardware In Hindi” को समझाया गया है। हार्डवेयर कंप्यूटर में उपयोग होने वाले डिवाइस को कहते है। इन हार्डवेयर को रन करने के लिये सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है। कंप्यूटर में जिसे हम फिजिकल में देखते है, उसे ही Computer Hardware कहते है।

इसे हम छूकर महसूस कर सकते है। कंप्यूटर हार्डवेयर दो प्रकार के होते है। एक प्रकार इनपुट हार्डवेयर का होता है और दूसरा प्रकार आउटपुट हार्डवेयर का होता है। इनपुट हार्डवेयर में कीबोर्ड, माउस जैसे डिवाइस आते है। आउटपुट हार्डवेयर में मॉनिटर, प्रिंटर जैसे हार्डवेयर आते है। अन्य प्रकार के हार्डवेयर में स्टोरेज हार्डवेयर, प्रोसेसिंग हार्डवेयर आते है।

Hardware के बिना कंप्यूटर का अस्तित्व नही है। किसी भी प्रकार के कार्य के लिए हार्डवेयर होते है। हार्डवेयर कंप्यूटर सिस्टम का शरीर है। कंप्यूटर से जुड़े प्रत्येक डिवाइस को चलाने के लिए सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है। बिना किसी भी सॉफ्टवेयर के हार्डवेयर रन नही करता है। इस प्रकार के सॉफ्टवेयर को डिवाइस ड्राइवर Device Driver कहते है। मुख्य हार्डवेयर में मॉनिटर, माउस, कीबोर्ड आते है। तो आइए विभिन्न प्रकार के हार्डवेयर डिवाइस (Computer Hardware Deices In Hindi) की चर्चा करते है।

मुख्य कंप्यूटर हार्डवेयर की जानकारी

1. मॉनिटर (Monitor) – यह मुख्य कंप्यूटर हार्डवेयर होता है। मॉनिटर एक Output Device है। इसका कार्य कंप्यूटर डेटा को डिस्प्ले करना होता है। यह टीवी स्क्रीन की तरह है जो कंप्यूटर के विभिन्न प्रोग्राम, विंडो और डेटा को यूजर को दिखाता है।

मॉनिटर को सीपीयू से कनेक्ट करने के लिए कनेक्टिंग केबल का उपयोग किया जाता है। यह मुख्यतः दो प्रकार के होते है।

  • CRT मॉनिटर
  • फ्लैट पैनल मॉनिटर

मॉनिटर साइज और रेसोलुशन में आता है।

2. कीबोर्ड (Keyboard) – कीबोर्ड कंप्यूटर का सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला इनपुट हार्डवेयर है। कंप्यूटर प्रोग्राम में डेटा को इनपुट करने के लिए कीबोर्ड का उपगोग किया जाता है। इस पर कई प्रकार की कुंजियां होती है। कीबोर्ड को USB पोर्ट के माध्यम से कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है।

3. माउस (Mouse) – यह भी कंप्यूटर में इनपुट डिवाइस Input Device के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। माउस को पॉइंटिंग डिवाइस भी कहा जाता है। यह GUI तकनीक पर कार्य करता है। यह मॉनिटर पर कर्सर की स्थिति को बताता है।

4. प्रिंटर (Printer) – प्रिंटर के बिना कंप्यूटर का जिक्र करना अधूरा सा लगता है। इसका मुख्य कार्य कंप्यूटर में मौजूद किसी भी फ़ाइल को हार्ड कॉपी के रूप में प्राप्त करना होता है। प्रिंटर पेपर पर डेटा का प्रिंट देता है। प्रिंटर परमानैंट रिडेबल फॉरमेट प्रोवाइड करता है। यह कई प्रकार का होता है लेकिन मुख्यतः दो प्रकार के प्रिंटर मार्किट में ज्यादातर मिल जाते है। इंकजेट प्रिंटर और लैसर प्रिंटर।

5. CPU इस हार्डवेयर को कंप्यूटर का दिमाग भी कहा जाता है। इसका पूरा नाम सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) है। इस यूनिट में कई सारे कॉम्पोनेन्ट होते है। मुख्यतः इसमे मदरबोर्ड होता है जिस पर रैम, रोम, प्रोसेसर, ग्राफ़िक कार्ड जैसे घटक होते है। इनके अलावा सीपीयू में मेमोरी स्टोरेज के लिए हार्ड डिस्क भी होती है। सीपीयू में एसएमपीएस (SMPS) नामक कॉम्पोनेन्ट भी मौजूद होता है। एसएमपीएस के द्वारा कंप्यूटर को पॉवर सप्लाई की जाती है।

6.स्पीकर (Speaker) – इस हार्डवेयर का उपयोग ऑडियो और वीडियो फाइल्स को सुनने के लिए के लिए किया जाता है। यह एक आउटपुट डिवाइस है जिसकी सहायता से ऑडियो को सुना जाता है।

7. स्कैनर (Scanner) – यह एक इम्पोर्टेन्ट इनपुट डिवाइस है जिसकी मदद से डॉक्यूमेंट, फ़ोटो को स्कैन किया जाता है। हार्ड कॉपी को स्कैन करके कंप्यूटर में सॉफ्ट कॉपी के रूप में स्टोर किया जाता है।

हार्डवेयर क्या है? Computer Hardware Information Hindi

इन मुख्य हार्डवेयर Hardware के अलावा भी कुछ डिवाइस होते है जो जरूरत के मुताबिक उपयोग किये जाते है। इनमें सीडी ड्राइव CD – Drive जो ऑप्टिकल डिस्क को रन करने में इस्तेमाल की जाती है। इंटरनेट उपयोग के लिए मॉडेम की आवश्यकता होती है।

कंप्यूटर में दो प्रकार की केबल का उपयोग किया जाता है। एक कनेक्टिंग केबल होती है जो मॉनिटर और CPU को कनेक्ट करती है। दो पॉवर केबल होती है जो मॉनिटर और CPU को पॉवर देने का कार्य करती है। इसके अलावा कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण भाग उसका कैबिनेट होता है जिसमें मदरबोर्ड, हार्ड डिस्क और कम्प्यूटर के अन्य मुख्य भाग होते है।

हार्डवेयर को कई कंपनियां बनाती है। जैसे मॉनिटर को hp, dell, Samsung जैसी कंपनियां बनाती है। मदरबोर्ड भी ऐसी ही कंपनियां बनाती है। प्रोसेसर बनाने के लिए सबसे मशहूर कम्पनी इंटेल है। कीबोर्ड और माउस के डैल, एचपी, क्वालकॉम इत्यादि बड़े उत्पादक है।

कंप्यूटर से सबंधित अन्य पोस्ट्स –

नोट – कंप्यूटर हार्डवेयर क्या है What Is Computer Hardware In Hindi और मुख्य कंप्यूटर हार्डवेयर के बारे में जानकारी पर यह आर्टिकल Computer Hardware Information In Hindi आपको कैसा लगा। यह पोस्ट “Computer Hardware Kya Hai” पसंद आयी हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment