इस पोस्ट Information About Olive Oil In Hindi में जैतून का तेल की जानकारी और फायदे नुकसान बताये गए है। जैतून का तेल स्वास्थवर्धक होता है। यह श्रेस्टतम तेलों में शुमार है। जैतून का तेल को अंग्रेजी में ऑलिव ऑयल भी कहते है। ऑलिव ऑयल त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह मूंगफली, सरसों, नारियल जैसे तेलों से काफी महंगा होता है लेकिन सबसे उत्तम तेल है। तो आइए जैतून का तेल के फायदे (Benefits Of Olive Oil In Hindi) और नुकसान के बारे में जानते है।
Contents
जैतून का तेल की जानकारी Information About Olive Oil In Hindi
Olive Oil कभी भी आप इस्तेमाल कर सकते है लेकिन खासकर सर्दियों में जैतून का तेल के फायदे ज्यादा है। सर्दियों में रूखी त्वचा पर मालिश करने से त्वचा में नमी आती है और त्वचा स्वस्थ रहती है। जैतून के तेल को कुकिंग ऑइल के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन महंगा होने के कारण इसका सीमित उपयोग किया जाता है। खासकर भारत में इसका खाना बनाने में कम इस्तेमाल किया जाता है।
जैतून का तेल जैतून नामक वृक्ष से प्राप्त होता है। जैतून का पेड़ पूरी दुनिया में मिल जाता है। यह भूमध्य सागर क्षेत्र जैसे स्पेन, पुर्तगाल में पाए जाते है। इसके औषधीय फायदों के कारण इसकी खेती व्यापक की जाती है। बाज़ार में मिलने वाले जैतून तेलों में सबसे बढ़िया क्वालिटी का तेल “एक्स्ट्रा वर्जिन” होता है। जैतून का फल दिखने में बैर की तरह होता है। यह शुरू में हरा रंग का होता है लेकिन पकने पर बैंगनी रंग का हो जाता है।
ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते है। जैतून तेल में विटामिन A, B, D और E पाये जाते है। इस तेल में कैल्शियम भी मौजूद होता है। इस तेल में वसा की मात्रा कम होती है। ऑलिव ऑयल में आयरन की सीमित मात्रा भी मौजूद होती है। जैतून का तेल में ओमेगा 9 जैसे फैटी एसिड्स भी मिलते है।
जैतून तेल का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार से किया जा सकता है। इसको खाना बनाने में उपयोग करते है। इस तेल की शरीर पर मालिश की जाती है। सलाद पर ऑलिव ऑयल डालकर खा सकते है।
जैतून तेल के फायदे Benefits Of Olive Oil In Hindi
1. जैतून का तेल (Olive Oil In Hindi) में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
2. मुख्यतः जैतून तेल का इस्तेमाल शरीर की त्वचा पर किया जाता है। इस तेल की शरीर पर मालिश करने पर रूखी त्वचा में नमी आती है। चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाने से त्वचा की झुर्रियां दूर होती है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए जैतून तेल की मालिश फायदेमंद होती है।
3. छोटे बच्चों के लिए जैतून के तेल की मालिश करना वरदान के समान है। यह बच्चों की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है।
4. बालों में ऑलिव ऑयल लगाने से स्कल्प से डेंड्रफ दूर होता है। इससे बालों का असमय गिरना कम होता है और बालों में मजबूती आती है। बाल मुलायम और चमकदार बनते है।
5. ऑलिव ऑयल नेचुरल मॉइस्चराइजर है। इसको होंठ और नाखून पर लगाने पर चमक आती है। फटे होंठ मुलायम होते है। पैरों की एड़ियों पर ऑलिव ऑयल की मालिश करने से फटी एड़ियां कोमल और मुलायम होती है।
जैतून का तेल के फायदे पर जानकारी
6. ऑलिव ऑयल (Olive Oil) से कुकिंग करने पर दिल सबन्धी बीमारियां दूर होती है। तो आज ही ऑलिव ऑयल को अपने खाने में शामिल करें।
7. जैतून तेल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। रक्त संचार नियंत्रित रहता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित रखता है।
8. जैतून तेल से बनी सब्जी खाने से मोटापा कम होता है क्योंकि यह एक्स्ट्रा चर्बी को कम करता है। आप चाहे तो ऑलिव ऑयल का सेवन सीधे भी कर सकते है।
9. जैतून का तेल सेवन करने से मधुमेह की संभावना कम होती है। खासकर महिलाओं को इस तेल का सेवन करना चाहिए।
10. ऑलिव ऑयल की सर पर मालिश करने से मानसिक तनाव दूर होता है। मालिश से सर में रक्त संचार सुचारू होता है। भूलने की बीमारी में भी राहत मिलती है और दिमाग तेज होता है।
जैतून का तेल के नुकसान Olive Oil Information In Hindi –
1. अगर जैतून के तेल (Olive Oil) की मालिश से एलर्जी होती है तो इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर काले धब्बे हो सकते है।
2. शुष्क त्वचा के लिए ही जैतून का तेल सर्वोत्तम होता है लेकिन अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो आपको इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए।
3. ज्यादा ऑलिव ऑयल के सेवन से ब्लड प्रेशर में भारी गिरावट आ सकती है। इसलिये इसका सेवन नियंत्रित मात्रा में ही करना बेस्ट है।
यह भी पढ़े –
Note – जैतून का तेल की जानकारी About Olive Oil In Hindi आपको कैसी लगी। जैतून तेल के फायदे Benefits Of Olive Oil In Hindi और नुकसान पर आपके कमेंट का स्वागत है। यह आर्टिकल “Olive Oil Ke Fayde” अच्छा लगा हो तो इसे शेयर भी करे।