अमरूद के फायदे और नुकसान Guava Fruit In Hindi

यह पोस्ट Guava Fruit In Hindi अमरुद के फायदे और नुकसान के बारे में है। अमरूद का फल स्वाद में मीठा और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अमरूद का फल अमूमन सर्दियों में मिलता है। अमरूद ऐसा फल है जो छिलके के साथ ही खाया जाता है। इस पोस्ट Benefits Of Guava In Hindi में अमरूद खाने के फायदे और नुकसान पर चर्चा करेंगे।

Guava Fruit In Hindi

अमरूद के बारे में जानकारी Guava Fruit In Hindi –

Guava Fruit In Hindi – अमरूद का फल आकार में संतरा की तरह गोल होता है। इस फल में बीज भी पाये जाते है। इन बीज को भी फल की गुदा के साथ खाया जाता है। इस फल पर नमक और काली मिर्च लगाकर भी बड़े चाव से खाया जाता है। इससे इसका स्वाद बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। अमरूद एक गुणकारी फल है जिसमे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते है।

इस फल में फाइबर अधिक मात्रा में होते है। सिट्रिक अम्ल की मौजूदगी भी इस फल में होती है। प्रोटीन और विटामिन्स भी अमरूद में मिलते है। इसमे विटामिन सी, ए और बी मौजूद होता है। अमरूद में सन्तरा से भी ज्यादा विटामिन सी होता है। इस फल में पोटैशियम और मैग्नीशियम तत्व भी अच्छी मात्रा में होते है। अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट भी अधिक मात्रा में होते है।

अमरूद के फायदे Benefits Of Guava In Hindi –

1. अमरूद Guava डायबिटीज के मरीजो के लिए फायदेमंद फल है। यह फल रक्त में से शुगर की मात्रा कम करता है।

2. खासकर महिलाओं को अमरूद जरूर खाने चाहिए। यह महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है।

3. कब्ज में यह फल खाना बहुत गुणकारी होता है। यह पाचन क्रिया को बढ़ाता है और कब्ज को दूर करता है। इसका कारण इसमें फाईबर का पाया जाना है। कब्ज में इस फल को खाली पेट सुबह खाना श्रेस्ठ है।

4. अमरूद की गुदा को चेहरे पर लगाने से सूरज की UV किरणों से त्वचा की रक्षा होती है। इसका कारण इस फल में लाइकोपीन नामक तत्व का पाया जाना है। अमरूद खाने से भी त्वचा में निखार आता है।

5. इसके अलावा अमरूद खाने से आंखे स्वस्थ रहती है। इसका कारण इसमें विटामिन ए का पाया जाना है जो आंखों को फायदा पहुचाता है।

6. अमरूद का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने की ताकत आती है।

7. शरीर मे रक्त प्रवाह को संतुलित रखने में अमरूद प्रभावी होता है। इसमे पाया जाने वाला विटामिन बी और नियासिन तत्व रक्त प्रवाह को सन्तुलन देता है।

Amrood Ke Fayde (Benefits Of Guava In Hindi) –

8. अमरूद का नियमित और संतुलित सेवन शरीर का वजन कम करता है। शरीर का एक्स्ट्रा फैट घटाता है।

9. यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जिससे दिल सबंधी बीमारियां दूर होती है। यह उच्च रक्तचाप को कम करता है।

10. अमरूद खाने से बहुत देर तक भूख का अहसास नही होता है। यह भूख को दबा देता है।

11. अमरूद Guava के फल में ऐसे तत्व होते है जो शरीर में कैंसर की संभावना को कम करते है। अमरूद की पत्तियां भी कैंसररोधी होती है।

12. थायराइड बीमारी में यह फल लाभकारी होता है। यह हार्मोन्स में संतुलन रखता है।

13. सर्दी, खांसी जुकाम होने पर अमरूद खाना गुणकारी है। यह बलगम को शरीर से बाहर निकालता है। इससे खांसी में राहत मिलती है। खांसी दूर करने के लिए केवल कच्चा अमरूद ही खाना चाहिए। इसकी पत्तियां भी इसमे फायदा देती है।

14. अमरूद का फल खाने से दांत और मंसूड़ो से संबंधित बीमारियां दूर होती है। मंसूड़ो और दांतों में होने वाला दर्द भी दूर होता है। इसकी पत्तियों को चबाना ज्यादा फायदेमंद है।

15. अमरूद की पत्तियों को चबाने से भांग का नशा दूर होता है। इसकी पत्तियों का ज्यूस बनाकर भी पिया जा सकता है।

अमरूद खाने से नुकसान Guava Fruit In Hindi –

1. अमरूद Guava के फल का जरूरत से ज्यादा सेवन नही करना चाहियें। इससे आपको फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है।

2. अमरूद का फल वेसे तो फायदेमंद है लेकिन रात्रि को इस फल का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे खांसी होने की संभावना रहती है।

3. अमरूद खाने के तुरंत बाद पानी पीना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपका गला खराब हो सकता है।

अन्य स्वास्थ्यवर्धक फलों की जानकारी –

नोट – अमरुद के फायदे Benefits Of Guava In Hindi और नुकसान पर यह आर्टिकल Guava Fruit In Hindi आपको कैसा लगा। इस पोस्ट Amrood Ke Fayde को शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment