शुक्र ग्रह! Venus Planet In Hindi Information And Facts

शुक्र ग्रह की जानकारी Information About Venus Planet In Hindi

शुक्र ग्रह हमारे सौर परिवार का सूर्य से दूसरा नम्बर का ग्रह है। यह आर्टिकल Information About Venus Planet In Hindi शुक्र ग्रह की जानकारी के बारे में है।  यह ग्रह जीवनरहित है और इस पर जीवन की दूर दूर तक संभावना नही है। जहरीली गैसों से इस ग्रह का वायुमण्डल घिरा हुआ है। आइये शुक्र ग्रह के बारे में (Venus Planet Information In Hindi) बात करते है।

Information About Venus Planet In Hindi

1. शुक्र ग्रह (Venus Planet) सूर्य से बुध के बाद दूसरा ग्रह है। यह आकार में सौरमण्डल का 6 वां सबसे बड़ा ग्रह है। इस ग्रह की सूर्य से औसत दूरी करीब 10.82 करोड़ है। इस ग्रह का कोई भी चंद्रमा नही है।

2. शुक्र ग्रह को पृथ्वी की बहन भी कहते है क्योंकि इसका आकार प्रकार पृथ्वी जैसा ही है। दोनों ग्रहों में काफी समानताएं मिलती है।

3. पृथ्वी जैसा होने पर भी शुक्र ग्रह पर जीवन नही है क्योंकि इसका वातावरण ज़हरीली गैसों से निर्मित है। इसके वातावरण में सल्फ्यूरिक अम्ल के घने बादल पाये जाते है जो जहरीले होते है। घने बादलो के कारण ही इस ग्रह की सतह को देखा नही जा सकता है। सल्फ्यूरिक अम्ल के बादलो के कारण ही इस ग्रह का रंग हल्का पीला दिखाई देता है।

4. यह सौरमण्डल का सबसे चमकीला ग्रह है। धरती से यह अपनी चमक के कारण दिखाई पड़ता है। यह नंगी आंखों से भी आसानी से देखा जा सकता है। रात को चांद के अलावा शुक्र ग्रह सबसे ज्यादा चमकता है।

5. शुक्र ग्रह (Venus Planet) का एक साल अर्थात सूर्य का एक परिक्रमण करने में लगा समय पृथ्वी के 225 दिनों के बराबर होता है जबकि इस ग्रह का एक दिन पृथ्वी के 243 दिनों के बराबर होता है। यह बड़ा ही रोचक है कि इसका एक दिन इसके एक साल से बड़ा होता है।

शुक्र ग्रह रोचक तथ्य (Venus Facts)

6. पहले ऐसा माना जाता था कि शुक्र ग्रह पर जीवन की संभावना हो सकती हैं क्योंकि इसके वायुमंडल में बादल है। बाद के अध्ययनों से यह मालूम हुआ कि इसका वायुमंडल मुख्यतः कार्बन डाइऑक्साइड से बना हुआ है जो एक जहरीली गैस है।

7. शुक्र ग्रह सौरमण्डल का सबसे गर्म ग्रह है क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड की वजह से यहां का तापमान 462 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता है। इस ग्रह पर कोई भी ठोस धातु पिघल जाती है। तरल प्रदार्थ भाप बन सकता है।

8. शुक्र ग्रह पर कई यान भेंजे जा चुके है और इनके द्वारा की गई खोजो से यह पता लगा है कि इसकी सतह पर कई सारे ज्वालामुखी है जिनमे से कई सक्रिय भी है। सौरमण्डल में सबसे ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी इसी ग्रह पर है।

9. शुक्र ग्रह (Venus Planet) की सतह पर जाने वाला पहला मानव निर्मित यान सोवियत संघ का वेनेरा 3 था।

10. शुक्र ग्रह Clock Wise दिशा में घूमता है। पृथ्वी समेत सभी ग्रह Anti – Clock Wise दिशा में घूर्णन करते है।

शुक्र ग्रह Venus Planet Information In Hindi

11. इस ग्रह पर तेज तूफान जैसी हवाएं आमतौर पर चलती रहती है। इन हवाओं की रफ्तार 724 किलोमीटर प्रति घण्टा होती है।

12. शुक्र ग्रह पर वायुदाब पृथ्वी के वायुदाब से 90 गुना ज्यादा है। यानीकि इसकी सतह पर चलना बहुत मुश्किल है। पृथ्वी पर ऐसा वायुदाब केवल समुद्र के नीचे पाया जाता है।

13. इस ग्रह का नाम प्रेम और सुंदरता की देवी वीनस “Venus” पर रखा गया है।

सौरमंडल के अन्य ग्रह की जानकारी –

नोट – शुक्र ग्रह की जानकारी पर यह आर्टिकल “Venus Planet Information In Hindi” आपको केसा लगा। यह पोस्ट Information About Venus Planet In Hindi अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक और ट्विटर पर शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment