Name Of Domestic Animals In Hindi & English | पालतू जानवरों के नाम

Name Of Domestic Animals In Hindi And English में पालतू जानवरों के नाम और उनकी जानकारी (Domestic Pet Animals Information In Hindi) है। इंसान सदियों से कुछ जानवरों को पालता आया है। प्राचीन समय से ही मनुष्य जानवरों को पालतू बनाकर कार्य करवाता आया है। इन जानवरों के कार्य अलग अलग है।

किसी जानवर को दूध के लिये तो किसी को घर की रखवाली के लिए पाला जाता है। तो आइये दोस्तों कुछ महत्वपूर्ण पालतू जानवरों के नाम (Domestic Animals Name In Hindi And Hindi) के बारे में जानने का प्रयास करते है।

Name Of Domestic Animals In Hindi
List Of Domestic Animals In Hindi

पालतू जानवरों के नाम की सूची Name Of Domestic Animals In Hindi And English

1. गाय (Cow) – गाय एक पालतू पशु है जो सदियों से मनुष्य के साथ है। गाय दूध देती है जिससे डेयरी उत्पाद बनते है। गाय का नर बछड़ा बैल भी किसानों का दोस्त है। बैल का उपयोग किसान खेत जोतने के लिए करते है। हिन्दू धर्म में गाय को माता के समान माना गया है।

2. भैंस (Buffalo) – भैंस भी गाय की तरह ही पालतू पशु है। इसका उपयोग भी दूध और गोबर प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

3. बकरी (Goat) – बकरी भी एक दुधारू पशु है। इसका इस्तेमाल दूध के लिए किया जाता है। बकरे से मीट प्राप्त किया जाता है।

4. भेड़ (Sheep) – भेड़ को लंबे समय से पाला जा रहा है। इसका उपयोग मांस, दूध और ऊन के लिए किया जाता है।

5. घोड़ा (Horse) – यह जानवर मनुष्य का दोस्त रहा है। इसका उपयोग आवाजाही के रूप में प्राचीन समय से किया जा रहा है। युद्ध मे भी इसका इस्तेमाल व्यापक रूप से राजा महाराजा किया करते थे।

6. गधा (Donkey) – यह पशु बहुत मेहनती है जो अपने मालिक के बताये हर कार्य को करता है। इसका उपयोग आवाजाही और सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में किया जाता है।

7. ऊंट (Camel) – इस जानवर को रेगिस्तान का जहाज भी कहते है। यह तेज दौड़ने में माहिर होता है और इसका इस्तेमाल आवाजाही के साधन के रूप में रेगिस्तानी इलाको में भरपूर किया जाता है।

8. खच्चर (Mule) – यह घोड़ा और गधे का मिश्रण है। यह प्रजाति इन दोनों से ही प्राप्त की गई है। पहाड़ी इलाको में समान को ढोहने के लिए खच्चर का व्यापक इस्तेमाल किया जाता है।

Animals Info Posts –

पालतू जानवरों के नाम (Pet Animals Name)

9. सांड (Bull) – यह भीमकाय शरीर वाला प्राणी है। यह गाय की नस्ल है।

10. कुत्ता (Dog) – कुत्ता मनुष्य का वफादार होता है। यह प्राचीन समय से ही घर की रखवाली के लिए पाला जाता रहा है।

11. बिल्ली (Cat) – बिल्ली भी एक पालतू जानवर है। इसको शौक के लिए पाला जाता है।

12. बंदर (Monkey) – बन्दर वैसे तो एक जंगली जानवर है लेकिन इसे मदारी लोग तमाशा दिखाने के लिए पालते भी है।

13. खरगोश (Rabbit) – इस जानवर को भी शौक के लिए घर में पाला जाता है। खरगोश एक फुर्तीला जानवर है।

14. चूहा (Rat) – इसको घर में पाला तो नही जाता है लेकिन यह हमारे घरों के आसपास ही रहता है।

15. कछुआ (Tortoise) – कुछ लोग इस प्राणी को भी शौकिया तौर पर पालते है।

16. हाथी (Elephant) – हाथी सबसे बड़ा स्थलीय जीव है। कुछ इलाकों में हाथी को पाला जाता है। पुराने समय मे राजा महाराजा हाथी पर सवारी किया करते थे।

17. सूअर (Pig) – यह एक गंदगी में रहने वाला जानवर है लेकिन कई देशों में इसे पालतू की तरह रखा जाता है। खासकर पश्चिमी देशों में सूअर पालन का चलन है।

18. रेंडियर (Reindeer) – आर्कटिक क्षेत्र में पाए जाने वाली एक हिरण नस्ल का नाम रेंडियर है। बड़े और लम्बे सींग इसकी पहचान है। बर्फीले इलाकों में माल ढोने और आवाजाही के लिए इस जानवर को पाला जाता है।

19. लामा (Llama) – यह अद्भुत जानवर दक्षिण अमेरिका में मुख्यत मिलता है। Camelid प्रजाति से ताल्लुक रखने वाला यह अजीब प्राणी मांस और ऊन के लिए पाला जाता है।

Animals Info Posts –

Domestic Animals Name In English And Hindi

मनुष्य जानवरो को पालतू अपने कार्य के लिए बनाता है। कुछ जानवरों को शौक के लिए पालता है तो कुछ जानवर को आवाजाही और सामान ढोहने के लिए पालता है। कुछ जानवरो से दूध और भोजन भी प्राप्त करता है। तो दोस्तों, इस पोस्ट Name Of Domestic Animals In Hindi में बताये गए सभी पालतू जानवर के नाम और उनकी जानकारी स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी है।

Note:- पालतू जानवरों के नाम Name Of Domestic Animals In Hindi And English और जानकारी “Domestic Animals Information In Hindi” पर यह आर्टिकल Pet Animals Name In English And Hindi आपको कैसा लगा? यह पोस्ट “पालतू जानवरों के नाम हिंदी में” को शेयर भी करे।

यह भी पढ़े –

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “Name Of Domestic Animals In Hindi & English | पालतू जानवरों के नाम”

Leave a comment