बुध ग्रह के तथ्य Facts Of Mercury Planet In Hindi

बुध ग्रह सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह है। यह हमारे सौरमण्डल का सबसे छोटा ग्रह भी है। यह आर्टिकल Information About Mercury Planet In Hindi बुध ग्रह के रोचक तथ्य व जानकारी पर आधारित है। बुध पर जीवन नही है क्योंकि वहां पर जीवन के विपरीत परिस्थिति है।

सूर्य के बहुत ज्यादा नजदीक होने से यहां का तापमान बहुत ज्यादा है। इस वजह से बुध ग्रह पर जीवन नही पनपता है। तो आइये बुध ग्रह के बारे में (Mercury Planet Facts And Information In Hindi) बात करते है।

Information About Mercury Planet In Hindi

बुध ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य व जानकारी Facts About Mercury Planet In Hindi

  • बुध ग्रह का नाम “Mercury” एक रोमन देवता के ऊपर रखा गया है और इस ग्रह का कोई चन्द्रमा नही है।
  • बुध ग्रह Mercury Planet सूर्य परिवार का सबसे छोटा ग्रह है जिसका व्यास 4880 किलोमीटर के आसपास है। यह सूर्य से क्रम में पहला ग्रह है जिसकी सूर्य से दूरी 5.76 करोड़ किलोमीटर है। इतना ज्यादा नजदीक होने से जीवन की कोई भी संभावना इस ग्रह पर नही है।
  • सोलर सिस्टम का सबसे छोटा ग्रह प्लूटो को माना जाता था लेकिन बाद में प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से हटा दिया गया। इसलिये अब बुध ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है।
  • बुध ग्रह Mercury Planet को दूरबीन की सहायता से सबसे पहले गैलेलियो गैलिली ने देखा था। बुध ग्रह को नंगी आंखों से आसानी से सूर्योदय और सूर्यास्त के समय देखा जा सकता है।
  • इस ग्रह को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 88 दिन का समय लगता है। हमारी पृथ्वी 365 दिनों में सूर्य का एक चक्कर पूरा करती है। यह सौरमंडल में सबसे तेज गति से सूर्य की परिक्रमा करता है।
  • बुध ग्रह का एक दिन पृथ्वी के 59 दिनों के बराबर होता है। यानीकी 59 दिनों तक बुध पर सूर्य नही डूबता है। इसके 2 साल 3 दिन के बराबर होते है।

बुध ग्रह की जानकारी Information About Mercury Planet In Hindi

  • बुध पर वायुमंडल की अनुपस्थिति है। इसकी प्रमुख वजह सूर्य का बहुत ज्यादा नजदीक होना है। इसकी वजह से वायुमंडल बन नही पाता है।
  • बुध ग्रह (Mercury Planet) का घनत्व पृथ्वी से कम है लेकिन सौरमंडल में यह पृथ्वी के बाद दूसरा सबसे ज्यादा घनत्व वाला ग्रह है। इसका घनत्व 5.43 G/Cm^3 है। अत्यधिक घनत्व का कारण बुध के केंद्र का लोहे का बना होना है।
  • बुध का धरातल पथरीला उबड़ खाबड़ है। इस ग्रह पर कई किलोमीटर लंबे गहरे गड्ढे भी है।
  • सूर्य से अत्यधिक नजदीकी की वजह से इसके रात और दिन के तापमान में भारी अंतर है। दिन का तापमान करीब 400 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है। रात में तापमान गिरकर – 170 डिग्री के नीचे चला जाता है।
  • बुध ग्रह का गुरुत्वाकर्षण बल बहुत कमजोर है। इसकी वजह से यदि आपका वजन 100 किलो है तो बुध ग्रह पर आपका वजन केवल 38 किलो ही होगा।

अन्य ग्रहो की जानकारी

नोट – दोस्तों, बुध ग्रह के रोचक तथ्य और जानकारी पर यह पोस्ट Information About Mercury Planet In Hindi आपको कैसी लगी। अगर “Mercury Planet Facts And Information In Hindi” आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर भी करे। “Budh Grah” से सम्बंधित आपके पास कोई जानकारी हो तो हमसे शेयर जरूर करना।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment