गाय की रोचक जानकारी | Information About Cow In Hindi

Cow Information In Hindi

भारत में गाय का धार्मिक और सामाजिक महत्व है। यह लेख Information About Cow In Hindi गाय के बारे में जानकारी पर है। यह पालतू और घरेलू जानवर है। गाय एक लाभकारी पशु है जिसका व्यापक उपयोग किया जाता रहा है।

हिन्दू धार्मिक मान्यता है कि गाय में देवी देवताओं का वास होता है। भारत में गाय का एक पशु से ज्यादा महत्व हैं क्योंकि गाय को माँ का दर्जा दिया गया है। भारत में गाय को गौ माता कहकर पूजा जाता है। तो आइये दोस्तों, गाय की रोचक जानकारी (Cow Animal Information And Facts In Hindi) पर चर्चा करते है।

गाय के बारे में जानकारी Information About Cow In Hindi

दोस्तों, विद्यालय के दिनों में अध्यापक गाय पर निबंध लिखकर लाने को कहते थे। यहां पर दी गई गाय की जानकारी को विद्यार्थी निबंध के लिए भी उपयोग कर सकते है। इस लेख “Information About Cow In Hindi” में गाय का महत्व और लाभ की चर्चा करेंगे।

भारत देश में गाय का महत्व किसी भी अन्य जानवर से कही ज्यादा है। यहाँ पर गाय को पूजा जाता है। गौपालक गाय को परिवार का सदस्य मानते है। वैसे गाय भारत ही नही पूरी दुनिया मे पाली जाती है।

गाय की विशेषता पर जानकारी

गाय एक चौपाया पशु है जिसके चार पैर होते है। गाय के दो आंख, दो लम्बे कान, एक नाक और एक लम्बी पूंछ होती है। गाय के चार थन होते है जिससे दूध दुहा जाता है। गाय के सर पर दो सिंग भी होते है। गाय के शरीर पर छोटे बाल भी होते है। गाय का रंग काला, सफेद, भूरा हो सकता है।

गाय के सुनने की शक्ति इंसान से ज्यादा होती है जिससे यह हल्की आहट को भी सुन लेती है। गाय की आवाज को रंभाना कहते है। पूरे भारत देश में गौपालन किया जाता है। गाय को जिस जगह रखा जाता है, उसे गोशाला कहते है। गाय पालने वाले को गौपालक कहा जाता है।

गाय का महत्व Importance Of Cow Information In Hindi

1. गाय (Cow) हमें पौष्टिक दूध देती है। गाय का दूध अमृत के समान माना जाता है। दूध के लिए गाय को भारत के ग्रामीण अंचल में पाला जाता है। इसके दूध में प्रोटीन, विटामिन्स बहुत अधिक मात्रा में होते है। गाय का दूध बहुत जल्दी पच जाता है, इससे यह कब्ज नही करता।

2. गाय का दूध खासकर बच्चो के लिए काफी लाभदायक होता है। वैसे तो गाय का दूध महिलाओं को भी पीना चाहिये।

3. गाय के दूध से डेयरी उद्योग चलता है क्योंकि इसके दूध से डेयरी उत्पाद पनीर, दही, मख्खन, घी इत्यादि बनाये जाते है।

4. गाय के गोबर का भी व्यापक उपयोग होता है। गोबर का इस्तेमाल खाद के रूप में खेतों में किया जाता है, इससे मृदा की उवर्कता बढ़ती है। गोबर से गौबर गैस भी बनाई जाती है जिससे गांवो में ऊर्जा की समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है।

5. गोबर का उपयोग ईंधन के रुप में भी किया जाता है। ग्रामीण भारत में कच्चे मकानों में लोग गाय के गोबर से घर का फर्श और दीवार को लीपते भी है।

7. गाय का धार्मिक महत्व भी है। हिन्दू धर्म मे गाय को माँ के समान मानकर पूजा जाता है। भगवान श्री कृष्ण भी गौपालक थे। उन्हें गौ से प्रेम था और इसी वजह से भगवान कृष्ण को गोपाल भी कहा जाता है।

8. दीवाली के दूसरे दिन हिन्दू धर्म के लोग गाय की पूजा भी करते है। इसे गोवर्धन पूजा कहते है। ऐसा माना जाता है कि गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है।

गाय क्या खाती है? नस्लें और गर्भकाल कितना होता है?

1. गाय (Cow) का मुख्य भोजन चारा है। इसके अलावा अनाज भी गाय को भोजन के रूप में खिला सकते है। गाय के लिये भोजन का उचित प्रबंध होना चाहियें। पानी की भी उचित व्यवस्था होनी जरूरी है। गाय खाने को चबाकर खाती है। वह चारे को निगल जाती है और बाद में उसको निकाल कर चबाती है, इस क्रिया को जुगाली कहते है।

2. गाय का गर्भकाल करीब 9 माह का होता है। गाय के बच्चे को बछड़ा कहते है। नर बछड़े को बैल कहते है। बैल का उपयोग किसान खेत जोतने के लिये करते है।

3. गाय की कई नस्लें होती है लेकिन सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय का नाम जर्सी है। यह एक विदेशी गाय है जो भारतीय गाय से आकार में बड़ी होती है। भारतीय गायों की प्रमुख नस्लें साहीवाल, गिर, देवनी, राठी है। पंजाब, हरियाणा की गायें ज्यादा दूध देती है।

4. प्राचीन काल में गाय को समृद्धि का प्रतीक माना जाता था। किसी के पास भी गाय होना सपन्नता की निशानी मानी जाती थी। गाय को सौभाग्य लाने वाली कहा जाता है। आज भी गांवों में किसान गौपालन करते है।

गाय की जानकारी Cow Animal Information Facts In Hindi

हम लोगो को गाय की उचित देखभाल करनी चाहिए। गाय के लिए चारे और पानी का इंतेजाम भी करना चाहिए। गाय के अनुपयोगी होने पर उनके मालिक उन्हें सड़क पर आवारा छोड़ देते है। इससे आये दिन गायें दुर्घटना की शिकार होती है।

भूख से मजबूर होकर कूड़ा करकट खाती है। कई बार प्लास्टिक की थैलिया भी खा जाती है। इससे इनकी असमय मृत्यु हो जाती है। गाय हमारे लिए लाभकारी पशु है, इसलिए हमे इनकी देखभाल करनी चाहिए।

यह भी पढ़े –

नोट – तो दोस्तों, गाय के बारे में जानकारी Information About Cow In Hindi पर यह लेख कैसा लगा। यह आर्टिकल गाय की रोचक जानकारी “Information & Facts About Cow In Hindi” आपको पसंद आया हो तो इस पोस्ट “Cow Animal In Hindi” को शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “गाय की रोचक जानकारी | Information About Cow In Hindi”

Leave a comment