विलियम शेक्सपियर की जीवनी William Shakespeare Biography In Hindi

William Shakespeare Biography In Hindi विलियम शेक्सपियर की जीवनी

विलियम शेक्सपियर की जीवनी William Shakespeare Biography In Hindi – विश्व के महानतम कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर को कोन नही जानता। शेक्सपियर विश्व के महान लेखक थे जिन्होंने अपनी कविताओं और नाटकों से दुनिया को अपना मुरीद बनाया था। इंग्लैंड के निवासी विलियम शेक्सपियर अपनी कृतियों को इंग्लिश में लिखते थे।

William Shakespeare Biography In Hindi

Shakespeare Biography In Hindi विलियम शेक्सपियर

विलियम शेक्सपियर का जन्म इंग्लैंड के स्ट्रेटफोर्ड में 26 अप्रैल 1564 को हुआ था। वेसे तो उनके जन्म दिन पर विवाद है लेकिन ज्यादातर लोग 26 अप्रैल पर सहमत है। उनके पिता का नाम जॉन शेक्सपियर था। शेक्सपियर की स्कूली पढ़ाई बचपन में ही छूट गयी थी। आर्थिक खर्चो को पूरा करने के लिए वो थिएटर से जुड़ गए। शेक्सपियर की रूचि नाटक लेखन की तरफ हुई और वो नाटक लिखने लग गए और उनके लिखे गए नाटकों का मंचन भी शुरू हो गया । 1599 के आसपास शेक्सपियर ने अपना खुद का एक थिएटर ग्लोब खरीदा। शेक्सपियर धीरे धीरे लोगो के बीच अपने नाटकों और कविताओं से फेमस हो गए थे।

शेक्सपियर का विवाह ऐनी हैथवे से हुआ था और दोनों के तीन बच्चे थे। शेक्सपियर ने अपने करियर की शुरुआत एक लेखक और अभिनेता के रूप में की थी। 16 वी शताब्दी को साहित्य में विलियम शेक्सपियर का दौर कहा जाता है। उन्होंने अपने पूरे करियर में कुल 38 नाटक लिखे थे। करियर की शुरुआत में विलियम ने हास्य नाटकों को लिखा और उनका मंचन किया। शेक्सपियर के लिखे ज्यादातर नाटक दुखान्त होते थे। शेक्सपियर ने कई दुखांत नाटक भी लिखे थे जिनमे हैमलेट, ओथेलो, मैकबेथ प्रमुख है। इसके साथ ही शेक्सपियर ने कई सुखांत नाटक भी लिखे थे।

विलियम शेक्सपियर का साहित्यिक योगदान William Shakespeare Biography In Hindi

शेक्सपियर के नाटकों का विश्व मे सबसे अधिक बार मंचन किया गया है। उनके नाटकों को बाद के लेखकों ने भी लिखा था। शेक्सपियर के नाटकों और कृतियों को विश्व की कई भाषाओं में रूपांतरित किया जा चुका है। उनके लिखे नाटकों पर कई मूवीज भी बन चुकी है। हैमलेट पर बॉलीवुड में हैदर मूवी, ऑथेलो पर ओमकारा और मैकबेथ पर मकबूल जैसी फिल्में बन चुकी है। उनके द्वारा लिखा नाटक किंग लेयर भी किसी महान नाटक से कम नही है।

विलियम शेक्सपियर के महानतम नाटक “रोमियो जूलियट” का मंचन विश्व मे सर्वोधिक बार हुआ है। यह नाटक विश्व प्रसिद्ध नाटकों में आता है। यह नाटक आज भी कई स्कूल और कॉलेज के फंक्शन्स में परफॉर्म किया जाता है। इस पर हॉलीवुड में रोमियो जूलियट मूवी भी बन चुकी है। रोमियो जूलियट नाटक को सर्वकालिक महान रोमांस नाटक माना जाता है। शेक्सपियर ने हास्य पर एक नाटक “कॉमेडी ऑफ एरर” भी लिखा था। इस नाटक पर बॉलीवूड में अंगूर नाम की मूवी भी बन चुकी है। शेक्सपियर अपने लिखे नाटकों में खुद अभिनय भी करते थे।

William Shakespeare In Hindi – विलियम शेक्सपियर की जीवनी

विलियम शेक्सपियर ने अपने जीवन मे कई कविताएं भी लिखी थी जिन्हें सनेट्स का नाम दिया गया। उन्होंने कुल 154 सनेट्स लिखी थी जो प्रकाशित हुई। विलियम शेक्सपियर की रचनाएं कल भी प्रासंगिक थी और आज के जमाने मे भी उतनी ही प्रासंगिक है। शेक्सपियर के नाटकों के पात्र आज भी अपनी अमिट छाप छोडे हुए है। समाज मे ये पात्र व्यवहारिक तौर पर हमे नजर आ जाते है। उनको इंग्लैंड का राष्ट्रीय कवि भी कहा जाता है। विलियम शेक्सपियर का एक उपनाम बर्ड ऑफ एवन भी था।

विलियम शेक्सपियर का निधन 23 अप्रैल 1616 को हुआ था। दुनिया को साहित्य का अनमोल खजाना देकर अंग्रेजी साहित्य का यह महान नाटककार कवि दुनिया छोड़ कर चला गया।

शेक्सपियर के ये शब्द आज भी मन मष्तिक को भेद डालते है –

ये विश्व एक रंगमंच है और सभी स्त्री पुरुष सिर्फ पात्र है। उनका प्रवेश और प्रस्थान होता है और एक व्यक्ति अपने जीवनकाल मे कई किरदार निभाता है।

Note:- विलियम शेक्सपियर की जीवनी William Shakespeare Biography In Hindi पर आर्टिकल कैसा लगा और Shakespeare In Hindi के बारे में आपके विचार क्या है।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment