बया पक्षी की रोचक जानकारी Weaver Bird Information In Hindi

बया पक्षी Weaver Bird Information In Hindi

यह पोस्ट Weaver Bird Information In Hindi बया पक्षी के बारे में है। बया एक सुंदर पक्षी है जो अपने बनाये बेहतरीन घोसले के लिए जानी जाती है। बया का घोसला एक अच्छी कारीगरी का उत्कृष्ट नमूना है।

Weaver Bird Information In Hindi
बया पक्षी

Weaver Bird In Hindi – Weaver Bird Essay In Hindi

1. बया पक्षी Weaver Bird एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में पाया जाता है। यह खासकर जंगलो और खेतों में निवास करता है।

2. इसकी प्रजातियों का रंग अलग अलग होता है। नर पक्षी पीले और काले रंग के होते है। मादा बया का रंग भूरा होता है। कुछ ऑरेंज रंग के भी होते है। इनका आकार 5 से 10 इंच के बीच में होता है।

3. बया एक सुंदर और बेहतरीन घोंसला बनाती है जो पेड़ से लटका हुआ अक्सर मिल जाता है। बया का घोंसला एक बेहतरीन कारीगरी होता है। घोंसला नर पक्षी बनाता है और वह मादा को इससे रिझाता है।

4. कभी कभी मादा पक्षी नर के बनाये घोसले का निरक्षण भी करती है। मादा बया घोसले को देखकर ही नर के पास आती है।

5. बया को बारिश का सटीक पूर्वानुमान होता है। बारिश का मौसम आने से पहले यह पक्षी घोंसला बनाता है। ये खेतो के आसपास के पेड़ों की डालियो पर घोंसला बुनते है।

6. बया हर बार एक नया घोंसला बुनती है। घोंसला हर साल चेंज होता है लेकिन यह एक ही पेड़ पर बार बार घोसला बना लेती है। एक ही पेड़ पर अधिक संख्या में घोसले होने के कारण, यह पेड़ बया की कॉलोनी की तरह दिखता है।

7. बया पक्षी Weaver Bird का घोंसला पत्तियों, छोटी टहनियों, घास से मिलकर बना होता है। बया अपने इस घोसले में रोशनी की व्यवस्था भी करती है। वह घोसले में जुगनुओं को भी बुन देती है।

8. बया के घोसले की बनावट जटिल होतीं है। यह एक लोकी की तरह दिखते है। ये ऊपर की तरफ से पतले और बीच मे मोटे गोल होते है। इसके घोसले का निकासी भाग सकरा टयूब की तरह होता है।

9. बया पक्षी गोरैया के आकार के होते है। इनकी चोंच गौरेया से मोटी होती है।

Weaver Bird Information In Hindi बया पक्षी –

10. ये ज्यादातार खेतो के आसपास रहते है क्योंकि खेतो में इन्हें अनाज आसानी से मिल जाता है। ये झुंड में रहने वाले पक्षी है।

11. बया का घोसला पानी के नजदीक अक्सर होता है। यह नदी किनारे पेड़ों पर घोसला बनाती है। इनके घोसले उन डालियो पर भी होते है जो नदियों या तालाबो के ऊपर से गुजरती है।

12. बया पक्षी के घोसले इतने मजबूत होते है की तेज आंधी में भी ये डाली से नीचे नही गिरते है। ये घोसले अपनी पकड़ डाली से बनाये रहते है।

13. जिन पेड़ो पर यह पक्षी घोसला बनाता है वो कांटेदार होते है जिससे शिकारी जानवरो से इनके बच्चो का बचाव होता है। अक्सर इस पक्षी को बबूल के पेड़ पर घोंसला बनाते देखा गया है।

14. बया पक्षी Weaver Bird को किसान का दुश्मन भी कहते है क्योंकि यह खेतो की फसलों से बीज खाती है। इससे पकी पकाई फसल खराब हो जाती है।

15. बया का मुख्य भोजन अनाज होता है। यह इंसेक्ट्स भी खाते है। कई प्रकार के बीज भी खाते है। बया पक्षी की आवाज ची ची की होती है।

16. पेड़ो की अंधाधुंध कटाई होने से इन पक्षियों का आशियाना खत्म हो रहा है। बया पक्षी विलुप्ति के कगार पर है।

Note:- बया पक्षी की जानकारी Weaver Bird Information In Hindi पर यह आर्टिकल Weaver Bird In Hindi आपको कैसा लगा। दोस्तों अगर अच्छा लगा हो तो इसे Weaver Bird Essay In Hindi शेयर जरूर करे।

यह भी पढ़िए – 
Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment