तीतर पक्षी की रोचक जानकारी Teetar Bird Information In Hindi

तीतर पक्षी Teetar Bird Information In Hindi

Teetar Bird Information In Hindi
Teetar Ki Jankari

Teetar Bird Information In Hindi (About Partridge In Hindi) –

1. तीतर पक्षी Partridge की पूरी दुनिया मे 40 से ज्यादा प्रजाति पायी जाती है। तीतर ज्यादातर झाड़ियों में रहना पसंद करते है।

2. मूलतः यह अफ्रीका, यूरोप, एशिया का निवासी है। यह भारत मे भी बहुतायत से पाया जाता है। भारत मे इस पक्षी की काले और भूरे रंग की प्रजाति मिलती है।

3. तीतर पक्षी उड़ने में कम सक्षम होता है। यह ऊंचा उड़ नही पाता है। आमतौर पर यह जमीन पर ही रहता है। इसकी उड़ान भी छोटी और कम समय की होती है।

4. तीतर एकलवासी प्रवर्ती का प्राणी है। यह अमूमन अकेले रहना पसंद करता है। इसको झुंड में रहना पसंद नही है।

5. इस पक्षी का निवास स्थान घनी झाड़ियां और घास के हरे मैदान होते है। यह रेगिस्तानी और सूखे इलाके में नही रहता है। घने जंगलों में भी यह नही पाया जाता है।

6. तीतर अपना घोंसला जमीन पर ही बनाती है। यह घोंसला घास से बना होता है। यह पेड़ की शाखाओं पर घोसला नही बनाता है। इसका मुख्य कारण किट पतंगे, कीड़े मकोड़े है जो जमीन पर इनको खाने को मिल जाते है।

7. तीतर का शरीर गोलाई लिए हुए होता है। इसका सिर और पूँछ छोटी होती है। इसके पैरो के पंजे बहुत नुकीले और तेज होते है।

8. तीतर विभिन रंगों में पाये जाते है। ये रंग बिरंगे और काले भी होते है। यह सफेद रंग में भी मिलता है।

9. तीतर के पंख छोटे और उन पर भूरे रंग की धारिया होती है। पँखो के नीचे का रंग सफेद होता है।

Teetar Bird In Hindi – Teetar Bird Information In Hindi

10. तीतर Partridge को इसके रंग की वजह से घास के मैदानो में देख पाना बहुत मुश्किल है। तीतर की आवाज को दूर से भी सुना जा सकता है।

11. वेसे तो नर और मादा तीतर दिखने में लगभग एक जैसे ही होते है। लेकिन नर के शरीर का रंग मादा से ज्यादा चमकीला होता है।

12. मादा तीतर 5 से 8 अंडे देती है। इन अंडों का रंग लाल या पीला होता है। नर और मादा दोनों ही अंडों को सेने का कार्य करते है।

13. तीतर का बच्चा जन्म के 15 दिनों के भीतर ही उड़ने लग जाता है। पेरेंट्स इन बच्चो को मैदानो में ले आते है, जहा बच्चे कीटो को खाना सीखते है।

14. एक वयस्क तीतर का औसत आकार 30 सेमी का होता है। इनका औसत वजन 300 ग्राम होता है। मादा नर से आकार और वजन में थोड़ी कम होती है।

15. इसका मुख्य भोजन झाड़ियों पर लगने वाली बेरी होती है। इसके अलावा अनाज, फल भी यह खाता है। यह दीमक और चींटियों को भी खा जाता है।

16. तीतर खेतो में फसलों को किट पतंगों से बचाते है। ये किट पतंगों को खाकर किसान की सहायता करते है। यह अमूमन खेतो में मिल जाता है।

About Partridge In Hindi –

तीतर का औसत जीवनकाल 8 वर्ष होता है। आजकल यह पक्षी बहुत कम दिखाई देता है। यह विलुप्ति के कगार पर है। इसकी विलुप्ति का मुख्य कारण इसका अत्यधिक शिकार होना है। खेतो में कीटनाशकों के छिड़काव के कारण भी यह पक्षी मर रहा है। हमे इस पक्षी को बचाने के प्रयास करने चाहिए।

Note:- तीतर पक्षी की जानकारी Teetar Bird Information In Hindi पर यह आर्टिकल Teetar Bird In Hindi कैसा लगा। इस पोस्ट “About Partridge In Hindi” को शेयर करे।

यह भी पढ़िए – 

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

2 thoughts on “तीतर पक्षी की रोचक जानकारी Teetar Bird Information In Hindi”

Leave a comment