Quotes Of William Shakespeare In Hindi विलियम शेक्सपियर के अनमोल विचार

विलियम शेक्सपियर के अनमोल विचार Quotes Of William Shakespeare In Hindi

Quotes Of William Shakespeare In Hindi – विलियम शेक्सपियर विश्व विख्यात और महानतम नाटककार कवि थे जिनकी रचनाए आज भी मंचित की जाती है। साहित्य की दुनिया मे शेक्सपियर का योगदान अतुल्य और अमूल्य है। यह आर्टिकल शेक्सपियर के विचारों के प्रदर्शन पर है।

Quotes Of William Shakespeare In Hindi

विलियम शेक्सपियर के प्रेरक विचार William Shakespeare Thoughts In Hindi

1. ये विश्व एक रंगमंच है और सभी स्त्री पुरुष सिर्फ पात्र है। उनका प्रवेश और प्रस्थान होता है और एक व्यक्ति अपने जीवनकाल मे कई किरदार निभाता है।

2. कायर मृत्यु से पहले कई बार मरते है लेकिन शूरवीर केवल एक बार।

3. मूर्ख लोग हमेशा खुद को बुद्धिमान समझते है लेकिन बुद्धिमान लोग खुद को हमेशा मूर्ख ही समझते है।

4. कुछ भी अच्छा और बुरा नही होता है। हमारे विचार ही उन्हें अच्छा या बुरा बनाते है।

5. जब वो बहादुर था, तब मैंने उसका सम्मान किया। लेकिन जब वो महत्वाकांक्षी हो गया, तब मेने उसे मार दिया।

6. खाली बर्तन सबसे अधिक शोरगुल करते है।

7. नाम मे क्या रखा है? अगर गुलाब को किसी और नाम से भी पुकारे तो भी उसकी खुशबू कम नही होती।

8. जब दुख आता है तो अकेले नही बल्कि झुंडों में आता है।

Quotes Of William Shakespeare In Hindi –

9. एक पुरानी कहावत है जो मुझ पर भी लागू होती है। जो खेल आप खेल ही नही रहे है। उसे आप हार नही सकते।

10. अच्छाई की प्रचुरता बुराई में तब्दील हो जाती है।

11. महानता से घबराइये नही- कुछ लोग महान पैदा होते है, कुछ महानता को हासिल करते है और कुछ लोगो पर महानता थोप दी जाती है।

12. सितारों के अंदर इतनी शक्ति नही की वो हमारे भाग्य का फैसला करे बल्कि हमारा भाग्य हमारे हाथों में ही है।

13. एक सुनहरा युग हमारे सामने है ना कि हमारे पीछे।

14. सच्ची मोहब्बत का रास्ता कभी भी आसान नही होता है।

15. कभी भी चन्द्रमा की कसम मत खाओ क्योंकि वह बदलता रहता है। तुम्हारा प्रेम भी बदल जायेगा।

16. जब हमारा जन्म होता है, तब हम रोते है क्योंकि तब हम मूर्खो के इस विशाल रंगमंच पर आ जाते है।

Note – दोस्तों, आपको विलियम शेक्सपियर के अनमोल विचार Quotes Of William Shakespeare In Hindi कैसे लगे। इस महान कवी और नाटककार के विचारो William Shakespeare Thoughts In Hindi को शेयर भी करे।

यह विचार भी पढ़े –
Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment