Kingfisher Bird Information In Hindi किंगफिशर पक्षी

किंगफिशर पक्षी की जानकारी Kingfisher Bird Information In Hindi

Kingfisher Bird Information In Hindi – किंगफिशर पक्षी दिखने में बहुत सुंदर होता है। यह एक छोटे आकार का पक्षी है। आम भाषा मे इसे राम चिड़िया या किलकिला भी कहते है।  इस चिड़िया को किंगफ़िशर इसलिये कहा जाता है क्योंकि यह फिशिंग करने में मास्टर होता है।

Kingfisher Bird Information In Hindi
Kingfisher Bird In Hindi

About Kingfisher In Hindi किंगफिशर पक्षी –

1. किंगफिशर Kingfisher पक्षी धरती के धुर्वीय और रेगिस्तानी इलाको को छोड़कर लगभग हर जगह पाये जाते है।

2. किंगफिशर की कई जातियां विश्व की विभिन्न जगहों पर पायी जाती है। कुल मिलाकर करीब 87 प्रजाति है। इनमे से प्रमुख Pied Kingfisher, Small Blue kingfisher, Black Caped Kingfisher, Laughing Jack Kingfisher है। भारत मे किंगफिशर की 9 प्रजाति मिलती है।

3. लाफिंग जैक नामक किंगफिशर प्रजाति ऑस्ट्रेलिया में मिलती है। यह अपनी चिल्लाने जैसी हंसी के लिए फेमस है। स्माल ब्लू किंगफिशर एक गौरैया चिड़िया के समान होती है। यह नीले हरे रंग की होती है। यह मछली का शिकार करने में माहिर होती है।

4. नदियों और तालाबो के किनारे पर यह पक्षी अक्सर रहता है। यह पेड़ो के अलावा भी कई जगहों पर घोसला बना लेते है। यह किसी दूसरे वीरान पड़े घोसले में भी रहता है और कभी कभी घोंसला भी बना लेता है। यह जमीन पर बने बिल में भी रह लेता है। इसके घोंसले में मछलियों की हड्डियां अमूमन मिल जाती है।

Kingfisher Bird In Hindi –

5. किंगफिशर पक्षी का अधिकतर भाग कत्थई रंग का होता है। इस पक्षी के पंख चमकीले नीले रंग के होते है। इसके सर पर नीले रंग की धारिया भी होती है। अन्य पक्षियो के मुकाबले इस पक्षी के पैर छोटे होते है। इसकी चोंच एक चाकू की आकृति के सामान लम्बी होती है।

6. किंगफिशर पक्षी आकार में छोटे और बड़े दोनों ही होते है। दुनिया का सबसे बड़ा किंगफिशर पक्षी ऑस्ट्रेलिया में मिलता है। सबसे छोटे आकार का पक्षी अफ्रीका में पाया जाता है।

7. किंगफिशर मुख्यतः पेड़ो पर और पानी के आस पास निवास करते है। इसलिए इनकी परवर्ती भी भिन्न होती है। पेड़ो पर रहने वाले किंगफिशर किट पतंगों को खाते है और पानी के पास निवास करने वाले मछलियों को खाते है।

Kingfisher Bird Information In Hindi किंगफिशर पक्षी –

8. यह मुख्यतः मांसाहारी पक्षी है। किंगफिशर पक्षी का मुख्य भोजन किट पतंगे होते है। यह छोटी मछलियों को भी अपना शिकार बनाता है।

9. मछलियों का शिकार करते वक्त यह पानी के ऊपर मंडराता रहता है। जब मछली इसको दिखाई देती है, तब यह उस पर झपट्टा मारकर चोंच से पकड़ लेता है।

10. किंगफिशर Kingfisher को कई जानवर शिकार बना लेते है। इनमे से प्रमुख जानवर लोमड़ी और बिल्ली है।

11. किंगफिशर की आंखे बहुत तेज और शार्प होती है। यह अधिक समय तक पानी के ऊपर उड़ सकता है। यह फुर्तीला और तेज होता है।

12. नर और मादा किंगफिशर दोनों दिखने में बिल्कुल एक जैसे होते है। लेकिन मादा पक्षी नर से ज्यादा चमकीला होता है।

13. मादा किंगफिशर आमतौर पर औसतन 3 से 6 अंडे देती है। दोनों ही पक्षी अंडों को सेते है। बच्चो के लिए भोजन का इंतजाम भी करते है। जन्म के 2 से 3 महीने तक बच्चे पेरेंट्स की निगरानी में रहते है।

14. सर्दियों में यह पक्षी प्रवास भी करता हैं। उस समय यह उन क्षेत्रों में चला जाता है, जहा पानी बर्फ में जमा नही हो।

15. किंगफिशर पक्षी का जीवनकाल अधिकतम 10 वर्ष होता है। यह पक्षी विलुप्ति के कगार पर है।

किंगफिशर पक्षी के बारे में यह रोचक जानकारी Kingfisher Bird Information In Hindi कैसी लगी। यह पोस्ट About Kingfisher In Hindi आपके लिए अगर ज्ञान वर्धक रहा हो तो इसे शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment