मंगल ग्रह! Facts And Information About Mars In Hindi

हैल्लो दोस्तों, मंगल ग्रह की जानकारी Information About Mars In Hindi पर यह आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण है। मंगल ग्रह हमारे सौरमण्डल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जो पृथ्वी के समान है और जिस पर जीवन की सम्भावनाये खोजी जा रही है। मंगल ग्रह को “लाल ग्रह” भी कहते है क्योंकि यह दिखने में लाल रंग का है।

मंगल एक जीवन रहित ग्रह है। चन्द्रमा के बाद इंसान की यात्रा का अगला पड़ाव मंगल ग्रह (Mars In Hindi) ही है। तो आइये मित्रो मंगल ग्रह के रोचक तथ्यों (Mars Planet Facts Information In Hindi) पर चर्चा करते है।

Information About Mars In Hindi

मंगल ग्रह की जानकारी Information About Mars In Hindi

1. मंगल ग्रह (Information About Mars Planet In Hindi) आकार में पृथ्वी के व्यास का लगभग आधा ही है। इस ग्रह का व्यास 6792 किलोमीटर है और इसका घनत्व पृथ्वी के घनत्व से कम है।

2. मंगल सौरमंडल में सूर्य से क्रम में चौथा ग्रह है। यह सूर्य मंडल में 7 वां सबसे बड़ा ग्रह है। इस ग्रह की सूर्य से दूरी 22 करोड़ 79 लाख किलोमीटर है। मंगल ग्रह का धरातल पृथ्वी के समान पथरीला और कठोर है।

3. मंगल ग्रह पर वायुमण्डल भी है लेकिन इसमे ऑक्सिजन नही है। इसके वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बहुत ज्यादा है। इसके अलावा नाइट्रोजन भी सीमित मात्रा में है।

4. मंगल ग्रह पर जीवन के लिए जरूरी पानी की उपस्थिति नही है। हाल ही कि कुछ खोजो से इसके धुर्वो पर बर्फ का पता चला है। यह बर्फ कार्बन डाइऑक्साइड और पानी से बनी हुई है।

5. मंगल ग्रह के धरातल की मिट्टी में लौह ऑक्साइड तत्व पाया जाता है। जिसके कारण मंगल ग्रह का रंग लाल होता है।

6. मंगल ग्रह को सूरज की एक बार परिक्रमा करने में पूरे 687 दिन लगते है। इसका मतलब मंगल ग्रह पर एक साल 687 दिनों का होता हैं जो पृथ्वी के दो सालों के बराबर है। मंगल ग्रह पर एक दिन 24 घण्टे 39 मिनट का होता है।

मंगल ग्रह के रोचक तथ्य Mars Planet Facts Information In Hindi

7. मंगल ग्रह (Mars) का तापमान ज्याद से ज्यादा 70 डिग्री सेल्सियस और कम से कम – 140 डिग्री सेल्सियस जाता है।

8. पृथ्वी का एक प्राकृतिक उपग्रह है जिसे चन्द्रमा कहते है लेकिन मंगल के दो उपग्रह है। इन उपग्रहों के नाम फोबोस और डिमोज है।

9. ऐसा माना जाता है कि मंगल ग्रह पर भूतकाल में जीवन था। इसके धरातल पर पानी बहता था और जीवन के लिए उपयुक्त वायुमण्डल भी था।

10. मंगल ग्रह भी अपने अक्ष पर झुका हुआ है। इसका झुकाव पृथ्वी जैसा ही है। इसकी वजह से मंगल पर ऋतू परिवर्तन भी होता है।

11. मंगल ग्रह से सूर्य पृथ्वी के मुकाबले आधा ही दिखता है। मंगल ग्रह का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी के मुकाबले कम है।

12. मंगल ग्रह पर धूल के तूफान अक्सर आते रहते है। यह सूर्य के जितना ज्यादा करीब जाता है तूफान तेज हो जाते है।

13. मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना की खोज के प्रयास में मानव ने इस ग्रह पर अपने यान भी भेजे है। वर्ष 1971 में पहला यान “Mariner 9” भेजा गया था। इसने मंगल की कक्षा में प्रवेश करके कई तस्वीरें खींची थी। यह यान पूरे 349 दिनों तक मंगल की कक्षा में रहा था।

मंगल ग्रह के बारे में जानकारी Mangal Grah Information

14. Information About Mars In Hindi – सौरमण्डल का सबसे बड़ा पहाड़ मंगल ग्रह पर ही है। इस ज्वालामुखी पहाड़ का नाम ओलंपस मोंस है जो 27 किलोमीटर ऊंचा और 600 किलोमीटर चौड़ा है। यह पृथ्वी के माउंट एवरेस्ट से भी 3 गुना बड़ा है।

15. मंगल ग्रह पर सौरमण्डल की सबसे घाटी भी मौजूद है। यह घाटी 4000 किलोमीटर लंबी और 200 किलोमीटर चौड़ी है।

16. वर्ष 2003 में मंगल ग्रह पर मीथेन गैस का भी पता लगा है। मीथेन एक रंगहीन, गंधहीन और जवनलशील गैस है। पृथ्वी पर मीथेन गैस जीवो के कारण पैदा होती है। इसलिये यह रहस्य ही है कि मंगल पर जीवो की अनुपस्थिति होने पर भी यह गैस कहां से आयी।

17. मंगल ग्रह (Mars) पर पानी की मौजूदगी सम्भव नही है क्योंकि यहां पर गुरुत्वाकर्षण कम है जिससे पानी भाप बनकर उड़ जाता है। मंगल पर पानी बर्फ के रूप में सम्भावित हो सकता है। मंगल के धरातल के नीचे पानी मौजूद हो सकता है।

18. भारत ने भी मंगल ग्रह के लिए एक मिशन चलाया हुआ है जिसका नाम मंगलयान है। इसका कार्य मंगल पर जीवन की संभावना को तलाशना है।

19. मंगल ग्रह को अंग्रेजी में “Mars” कहते है। इसका यह नाम युद्ध के रोमन देवता पर रखा गया है।

Note:- मंगल ग्रह की जानकारी Information About Mars In Hindi पर यह आर्टिकल Mangal Grah In Hindi Information कैसा लगा। इस पोस्ट “Mangal Grah Ki Jankari” को शेयर करे और हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

1 thought on “मंगल ग्रह! Facts And Information About Mars In Hindi”

Leave a comment