इनकम टैक्स क्या है? What Is Income Tax In Hindi

आयकर क्या है What Is Income Tax In Hindi पर यह आर्टिकल आधारित है। इनकम टैक्स एक निश्चित सीमा से ज्यादा आय पर लगता है। आयकर (Income Tax) की निश्चित सीमा केंद्र सरकार तय करती है। इनकम टैक्स की वैल्यू हर देश मे अलग अलग होती है। इस टैक्स को इसके दायरे में आने वाला हर नागरिक भरता है। टैक्स देना हर नागरिक का कर्तव्य और जिम्मेदारी है।

What Is Income Tax In Hindi

इनकम टैक्स क्या है? What Is Income Tax In Hindi –

अगर आप इनकम टैक्स Income Tax भरते है तो इसके लिए एक बेहतर प्लानिंग होना जरूरी है। इससे आप टैक्स में अच्छी खासी बचत कर सकते है। इनकम टैक्स का अर्थ आयकर होता है। इसका मतलब व्यक्ति की आमदनी पर लगने वाला “कर” होता है। यह “कर” (Tax) निर्धारित होता है जो हर साल देना होता है।

आयरकर या इनकम टैक्स को केंद्र सरकार वसूलती है। भारतीय संविधान में “अनुसूची 7” में केंद्र सरकार को टैक्स वसूलने का अधिकार मिला हुआ है। सरकार नागरिकों को कई तरह की सुविधाएं देती है। किसी भी देश मे एडमिनिस्ट्रेशन, डेवलपमेंट और सिक्योरिटी पर हर वर्ष खर्चा होता है। इस खर्चे को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार टैक्स वसूलती है। एक तरह से सरकार नागरिकों को जो सुविधाएं देती है, उसे टैक्स के रूप में वापस वसुल लेती है।

सड़क मार्ग, रेलवे, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था नागरिकों को देने के लिए सरकार इनकम टैक्स को वसूलती है। विभिन उत्पादों और आय पर Tax लगाकर सरकार इन परियोजनाओं में लगने वाले खर्चे को निकालती है।

इनकम टैक्स क्या है? Income Tax Kya Hai

इनकम टैक्स क्या होता है और इसकी प्रोसेस क्या है? इस पर चर्चा करने से पहले यह जान लो कि टैक्स दो प्रकार का होता है। पहला होता है डायरेक्ट टैक्स जिसे इनकम टैक्स कहते है। दूसरा होता है इनडाइरेक्ट टैक्स जिसमे सर्विस टैक्स और उत्पाद शुल्क आता है।

इनकम टैक्स Income Tax के अंतर्गत आने वाला हर नागरिक इनकम टैक्स रिटर्न (I.T.R.) फ़ाइल करता है। इनकम टैक्स के दायरे में व्यक्तिगत करदाता, कम्पनी, फर्म, संस्था आदि आते है। कृषि का सेक्टर इसके अंतर्गत नही आता है। इनकम टैक्स की रिटर्न फ़ाइल एक फॉर्म की सहायता से की जाती है। यह फॉर्म एक स्टेटमेंट होता है जिसमे सरकार को यह बताना होता है कि आपने सालभर में कितनी कमाई की है। यही ITR कहलाती है।

यह टैक्स आमदनी के हिसाब से अलग अलग वसूला जाता है। एक निश्चित आय या इनकम के बाद ही टैक्स लगता है। आयकर लगने की तय सीमा बदलती रहती है। सरकार अपने वार्षिक बजट में इसमे रियायत भी देती रहती है।

आयकर क्या है? What Is Income Tax In Hindi –

इनकम टैक्स Income Tax के कुछ नियम और शर्ते होती है जिनके अनुसार टैक्स को वसूला जाता है। “इनकम टैक्स कानून 1961 और 1962” में इन नियमो और शर्तों की विस्तृत जानकारी दी गयी है। केंद्र सरकार की संस्था “Central Board Of Direct Taxation (C.B.D.T.)” टैक्स सम्बन्धी दिशा निर्देश जारी करती है। टैक्स रिटर्न फाइल भी “CBDT” ही करवाती है।

इनकम टैक्स भरने के लिए पैन कार्ड नम्बर होना आवश्यक है। इसके साथ ही पेन कार्ड से आपका आधार भी लिंक होना अनिवार्य है। इनकम टैक्स भरने के लिए सरकार की अधिकृत ऑनलाइन वेबसाइट Incometaxindiaefiling.gov.in है। यहां जाकर आपको रेजिस्ट्रेशन करना होता है जहां आपसे बेसिक जानकारी मांगी जाती है।

इनकम टैक्स विभिन्न प्रकार की आय पर लगता है। नौकरी पेशा लोग सालाना वेतन में से इनकम टैक्स को चुकाते है। मकान या किसी भी तरह की सम्पति को बेचने से होनी वाली आय पर भी इनकम टैक्स लगता है। बिज़नेस करने से होने वाली आय भी इनकम टैक्स के दायरे में आती है।

Income Tax Ki Jankari – Income Tax Kya Hai

इनकम टैक्स भरने से पहले इसके दिशा निर्देश अवश्य जान ले। इससे आप इनकम टैक्स में बचत भी कर सकते है। इसके लिए टैक्स प्लानिंग की जरूरत होती है। यह नियमो के दायरे में होनी चाहिए। टैक्स की बेहतर प्लानिंग के लिए आप सीए की भी सलाह ले सकते है।

इनकम टैक्स देना हमारा कर्तव्य और जिम्मेदारी दोनों ही है। कई लोगो को इनकम टैक्स भरने से डर भी लगता है। इसकी मुख्य वजह इनकम टैक्स के बारे में जानकारी का अभाव है। कुछ लोग लालच में आकर टैक्स की चोरी भी करते है। यह गलत है, देश की अर्थव्यवस्था काफी हद तक टैक्स पर निर्भर करती है। सरकार को देश के विकास कार्यो के लिए पेसो की आवश्यकता होती है। यह पैसा इन्ही टैक्स की वजह से आता है।

Note:- इनकम टैक्स क्या है What Is Income Tax In Hindi और “आयकर क्या है” पर यह आर्टिकल Income Tax Information In Hindi आपको कैसा लगा। इस पोस्ट “Income Tax Kya Hai और Income Tax Ki Jankari” को फेसबुक या ट्विटर पर शेयर भी करे।

Share on:

नॉलेज डब्बा ब्लॉग टीम आपको विज्ञान, जीव जंतु, इतिहास, तकनीक, जीवनी, निबंध इत्यादि विषयों पर हिंदी में उपयोगी जानकारी देती है। हमारा पूरा प्रयास है की आपको उपरोक्त विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक सही ज्ञान मिले।

Leave a comment